Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE के इतिहास में टॉप पांच सर्वश्रेष्ठ भारतीय रेसलर्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 18, 2023 at 2:26 AM
Modified at :May 18, 2023 at 2:26 AM
WWE के इतिहास में टॉप पांच सर्वश्रेष्ठ भारतीय रेसलर्स

इन पहलवानों ने भारत का नाम रेसलिंग जगत में किया है ऊंचा।

भारत में रेसलिंग का एक लंबा और पुराना इतिहास रहा है, रेसलिंग सदियों से भारत की संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग रहा है। पिछले कुछ समय में भारत के कई ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने अपने देश में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद WWE में जाकर भी अपना नाम बनाया है, साथ ही हमारे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इन देसी पहलवानों ने WWE में जाकर वहां मौजूद प्रोफेशनल रेसलर्स को कड़ी टक्कर दी है। इसके साथ ही कई पहलवान वहां जाकर World Champion भी बने हैं, जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि की बात है।

तो चलिए एक नजर डालते हैं उन भारतीय रेसलर्स पर, जिन्होंने WWE में जाकर हमारे देश का नाम किया है रोशन।

5. Gama Singh

Harjinder Singh, जिन्होंने  WWE में Gama Singh के नाम से पहचाना जाता था, उन्होंने 1970 के दशक में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की, और वह जल्दी ही दुनिया के सबसे चर्चित पहलवानों में से एक बन गए। Gama ने 1981 में अपना WWE डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने इस कंपनी में एक सफल करियर बनाया। उन्होंने 1996 में WWE से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्हें आज भी WWE के इतिहास में सबसे महान भारतीय पहलवानों में से एक के रूप में याद किया जाता है।

4. The Singh Brothers

The Singh Brothers, के नाम से WWE में पहचाने जाने वाले Gurvinder और Harvinder Sihra एक टैग टीम जोड़ी है, जिनका WWE में सफल करियर रहा है। उन्होंने 2016 में इस इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की और तब से वो प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं। 

WWE में इन दोनों ने Jinder Mahal के साथ अपने करियर की शुरुआत की, Singh Brothers के इस इंडस्ट्री में कई यादगार क्षण रहे हैं। जिसमें 2017 में Jinder Mahal और Randy Orton के बीच फ्यूड में शामिल होना भी है। इस समय यह दोनों AEW के साथ जुड़ गए हैं और वहां अपने प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

3. Tiger Ali Singh

Tiger Ali Singh 1990 के दशक के सबसे लोकप्रिय भारतीय पहलवानों में से एक थे। WWE में आने से पहले उन्होंने कनाडा में अपना करियर शुरू किया था। Tiger Ali दो बार Hardcore Champion बने थे। वह एक उर्जावान सुपरस्टार थे जो हमेशा रिंग में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते थे। WWE में Tiger की सफलता ने अन्य भारतीय पहलवानों के लिए इस इंडस्ट्री में आकर सफलता हासिल करने का एक रास्ता बना दिया।

2. Jinder Mahal

Yuvraj Singh Dhesi, जिन्हें WWE में Jinder Mahal के नाम से पहचाना जाता है। ​​एक अन्य भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में जाकर अपना नाम बनाया है। Mahal ने अपना WWE डेब्यू 2010 में किया था, लेकिन 2017 तक उन्हें ज्यादा बड़ी पहचान नहीं मिल पाई। लेकिन 2017 में उनका लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिला, जब Mahal ने Randy Orton को हराकर WWE Championship टाइटल पर अपना कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के बाद से उन्हें हर कोई पहचानने लगा और वो एक मशहूर रेसलर बन गए। 

1. The Great Khali

The Great Khali, जिनका असली नाम Dalip Singh Rana है, निस्संदेह WWE के इतिहास में सबसे पहचानने योग्य भारतीय पहलवानों में से एक हैं। उनकी लंबाई सात फिट है। WWE में कदम रखते ही यह फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार में से एक बन गए। Khali ने 2007 में पहली बार World Heavyweight Championship का खिताब जीता और पहले भारतीय पहलवान बन गए जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की हो। उन्होंने 2014 में WWE से संन्यास ले लिया। लेकिन आज भी इस इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया जाता है।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement