Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE इतिहास के 10 सबसे लंबे सुपरस्टार

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 16, 2023 at 4:25 AM
Modified at :May 16, 2023 at 4:30 AM
WWE इतिहास के 10 सबसे लंबे सुपरस्टार

इस लिस्ट में एक भारतीय सुपरस्टार का नाम भी है शामिल।

WWE की शुरुआत से ही इसमें कई तरह के सुपरस्टार देखने को मिले हैं, न सिर्फ ताकत के लिहाज से बल्कि लंबाई के हिसाब से भी सभी सुपरस्टार के बीच तुलना होती है। रेसलिंग में लंबाई का अपना महत्व होता है, लंबे सुपरस्टार अपने से कद में छोटे सुपरस्टार पर जल्दी हावी हो सकते हैं। फैंस ऐसे सुपरस्टार को खेलते हुए देखना बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि इनके खेलने से मैच में और ज्यादा रोमांच देखने को मिलता है।

तो चलिए आज हम एक नजर डालते हैं WWE के 10 सबसे लंबे सुपरस्टार्स पर-

10. Kevin Nash – 6’10”

WWE में "The Big Daddy Cool" के नाम से मशहूर Diesel उर्फ ​​Kevin Nash इस इंडस्ट्री के सबसे लंबे रेसलर्स में से एक हैं। Nash की लंबाई  6 फुट 10 इंच है। उनका एक लंबा करियर WWF, TNA, WWF (अब WWE) के साथ रहा है। WWE में यह अपने लंबे कद और Standing Power Bomb के लिए जाने जाते हैं। Nash इस इंडस्ट्री में कई सारे टाइटल जीत चुके हैं, जिनमें WWF World Championship, Intercontinental Championship और Tag Team Championship शामिल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते साल 2015 में उन्हें Hall of Famer में शामिल किया गया।

9. Robert Maillet – 6’11”

Robert Maillet जो WWE में Kurrgan के नाम से जुड़े थे। उन्होंने इस इंडस्ट्री के साथ 1997 से 1999 तक काफी कम अंतराल के लिए ही काम किया। Kurrgan कनाडाई मूल के सुपरस्टार थे, यह अपनी ताकत और लंबाई के लिए काफी मशहूर थे। उनकी लंबाई 6 फीट 11 इंच है। इसके साथ ही वो एक अभिनेता है, उन्हें  300, Sherlock Holmes, Immortals, Pacific Rim, Brick Mansions, hercules, Deadpool जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

8. Big Cass – 6’11”

William Morrissey, जिन्हें WWE में Big Cass के नाम से जाना जाता है, यह इस इंडस्ट्री में काम करने वाले सबसे लंबे मौजूदा रेसलर्स में से एक हैं। उनकी लंबाई 6 फुट 11 इंच की है। WWE में यह Enzo Amore के साथ Tag Team का हिस्सा थे। Big Cass इस समय AEW के साथ जुड़े हैं और उनकी तरफ से काम कर रहे हैं।

7. Kane – 7’0”

Glenn Thomas Jacobs, जिन्हें WWE में इन-रिंग नाम Kane से पहचाना जाता है, यह इस इंडस्ट्री के सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक हैं। इसके साथ उन्हें The Big Red Machine भी कहा जाता था, उनकी लंबाई 7 फीट है। Kane इस इंडस्ट्री में अपने डरावने एंट्री साथ ही बढ़िया प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

6. The Big Show – 7’0”

Paul Wight, जिन्हें WWE में Big Show के नाम से जाना जाता है, यह इस इंडस्ट्री के सबसे लंबे और ताकतवर रेसलर्स में से एक हैं। उनकी लंबाई 7 फीट है, Big Show लंबाई के साथ-साथ वजन काफी बड़े आकार वाले रेसलर हैं। इस इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने कई टाइटल जीते हैं, फिलहाल वो AEW के साथ जुड़े हैं और उनके लिए काम कर रहे हैं।

5. The Great Khali – 7’1”

Dalip Singh Rana, जो इस इंडस्ट्री में The Great Khali के नाम से मशहूर हैं। वो WWE के सबसे लंबे रेसलर्स में से एक हैं। उनकी लंबाई 7 फुट 1 इंच है। Khali इस इंडस्ट्री में रहते हुए World Champion भी बन चुके हैं। इसके अलावा वो WWE के कई बड़े और चर्चित चेहरों को हरा चुके हैं, जिनमें Undertaker, Batista, John Cena, Kane, Randy Orton, Triple H, आदि नाम शामिल है।

4. Giant Silva – 7’2”

Paulo Cesar da Silva को WWE में Giant Silva के नाम से भी जाना जाता है, वो WWE के अब तक के चौथे सबसे लंबे रेसलर्स हैं। उनकी लंबाई 7 फुट 2 इंच है। उन्होंने 1996 में Nation of Domination stable के साथ अपना WWE डेब्यू किया था। यह अपने लंबे कद के बावजूद मेन रोस्टर का भाग नहीं हो पाया थे।

3. Omos – 7’3”

Tolulope “Jordan” Omogbehin, जो WWE में Omos के नाम से जाने जाते हैं। इस समय करंट सबसे लंबे WWE सुपरस्टार है। उनकी लंबाई 7 फुट 3 इंच है। Omos ने अपना WWE डेब्यू AJ Styles के साथ Tag Team के रुप में किया था, बाद में Styles के साथ हुई लड़ाई के चलते वो अकेले काम करने लगे। इस समय MVP उन्हें WWE में  मैनेज करते हैं। इसके अलावा Draft 2023 के बाद से उन्हें Free Agent घोषित कर दिया है यानी की वो Raw और SmackDown दोनों के एपिसोड में प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। इस समय Omos अपने रेसलिंग करियर के शुरुआती चरण में है।

2. Andre The Giant – 7’4”

André René Roussimoff, यह WWE में Andre The Giant के नाम से मशहूर है, और इस इंडस्ट्री के दूसरे सबसे लंबे सुपरस्टार है। उनकी लंबाई 7 फुट 4 इंच है। यह रेसलिंग जगत के प्रतिष्ठित सितारों में से एक हैं। WWE में The Giant फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार में से एक रहे हैं और कई बार Champion बन चुके है। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए WWE ने उन्हें 1993 में Hall of Famer घोषित किया। उनके सम्मान के तौर पर हर साल WWE Andre The Giant Memorial Battle Royal का आयोजन करता है, जिसमें उस Battle को जीतने वाले रेसलर को उनकी मूर्ति खिताब के तौर पर दी जाती है।

1. Jorge Gonzalez – 8’0”

Giant Gonzalez, जिन्हें WWE में El Gigante के नाम से भी जाना जाता है। यह इस इंडस्ट्री के सबसे लंबे सुपरस्टार थे, उनकी लंबाई 8 फीट थी। यह अपनी लंबाई और ताकत के दम पर अपने विरोधी सुपरस्टार पर हावी हो जाते हैं। WWE में उन्हें उनके डरावने लुक की वजह से जाना जाता है, यह अपने शक्तिशाली आकार और लंबी टांगों के बावजूद अपने करियर में इतने सफल नहीं रहे। लेकिन हमेशा WWE में सबसे लंबे रेसलर के तौर पर याद किए जाते हैं।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement