Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

WWE in Hindi

WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की सूची

Published at :May 31, 2023 at 12:43 PM
Modified at :May 31, 2023 at 12:43 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


इस समय इंडस्ट्री में करीब 16 चैंपियंसशिप मौजूद हैं।

WWE एक अमेरिकन प्रोफेशनल रेसलिंग एंटरटेनमेंट शो है और ये दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय रेसलिंग शो है। WWE आमतौर पर एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट शो है, जहां प्रोफेशनल रेसलर्स, रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने और वहां मौजूद Championship को हासिल करने के लिए एक दूसरे से भिड़ते हैं। WWE को वर्तमान में तीन ब्रांडों में विभाजित किया गया है, जिसमें से Raw और SmackDown उनके मुख्य और लोकप्रिय ब्रांड हैं और NXT उनका सहयोगी ब्रांड हैं जहां से नए-नए सुपरस्टार्स मैन रोस्टर का हिस्सा बनते हैं। इस समय WWE में कुल 16 Championship Title है, ये 16 Championship इन तीनों ब्रांडों के बीच विभाजित है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं WWE के हर ब्रांड में मौजूद उन सुपरस्टार्स के बारे में जिनके पास इस समय ये 16 Championship Title मौजूद है।

RAW

ChampionshipCurrent Champion(s)ReignDate wonDays held
World Heavyweight ChampionshipSeth Rollins 127 May 2023 2
SmackDown Women's ChampionshipRhea Ripley1April 1, 202347
Intercontinental ChampionshipGunther1June 10, 2022342
Raw Tag Team ChampionshipKevin Owens और Sami Zayn1April 1, 202347
SmackDown Tag Team Championship1
WWE Women's Tag Team ChampionshipRonda Rousey और Shayna Baszler229 मई, 20231
इस समय Raw ब्रांड में ये सुपरस्टार्स हैं मौजूदा चैपिंयन

World Heavyweight Championship- Seth Rollins

World Heavyweight Championship, Raw ब्रांड पर एकमात्र प्रमुख चैंपियनशिप है और यह वर्तमान में Seth Rollins के पास है। Rollins ने 27 मई को सऊदी अरब के जेद्दा में हुए NIght of Champions में AJ Styles को हराया था। जिसके बाद वो नए World Heavyweight Champion बने थे।

WWE SmackDown Women's Championship- Rhea Ripley

WWE SmackDown Women's Championship, Raw ब्रांड पर फिमेल सुपरस्टार्स के लिए एकमात्र चैंपियनशिप है, और इस समय ये Championship Rhea Ripley के पास है। 2023 के ड्राफ्ट के बाद जब Rhea को Raw ब्रांड में शामिल किया गया तो उनके साथ ये चैंपियनशिप भी इस ब्रांड का हिस्सा बन गई। हालांकि उन्हें इस टाइटल को SmackDown Women's Champion के साथ बदल लेना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ अभी तक नहीं किया है। उन्होंने Wrestlemania 39, नाइट 1 में Charlotte Flair को हराकर इस चैंपियनशिप को हासिल किया।

Intercontinental Championship- Gunther

Raw ब्रांड पर Intercontinental Championship एकमात्र सेकेंडरी चैंपियनशिप है। यह चैंपियनशिप Monday Night RAW में 2023 ड्राफ्ट के बाद आई थी। Gunther वर्तमान Intercontinental Champion है। 10 जून, 2022 को SmackDown के एपिसोड में Gunther ने Ricochet को हराकर इस चैंपियनशिप को हासिल किया था।

Raw और SmackDown Tag Team Championship- Kevin Owens और Sami Zayn

Kevin Owens और Sami Zayn मौजूदा Raw और SmackDown Tag Team Champions हैं। उन्होंने Wrestlemania 39, नाइट 1 में The Usos (Jimmy Uso और Jey Uso) को हराकर Raw और SmackDown Tag Team Championship पर अपना कब्जा जमाया था।

Raw और SmackDown Tag Team Championship दोनों को एक साथ रखते हुए, वे मौजूदा Undisputed Tag Team Champions हैं। चूंकि Kevin Owens और Sami Zayn दोनों को 2023 के ड्राफ्ट के बाद Raw ब्रांड में शामिल कर लिया गया था, जिस वजह से इस समय ये दोनों ही चैंपियनशिप Raw ब्रांड पर है। लेकिन इन्हें ये चैंपियनशिप  दोनों ब्रांड्स में मौजूद सुपरस्टार्स के साथ डिफेंड करना होगा।

WWE Women's Tag Team Championship- Ronda Rousey और Shayna Baszler

Ronda Rousey और Shayna Baszler मौजूदा WWE Women's Tag Team Champions हैं। उन्होंने Raw के 29 मई, 2023 के एपिसोड में हुए एक Fatal Four Way मैच में इस चैंपियनशिप को जीता।

SmackDown

ChampionshipCurrent Champion(s)ReignDate wonDays held
WWE ChampionshipRoman Reigns4April 3, 2022410
Universal Championship2August 30, 20201000
Raw Women's ChampionshipAsuka129 May 20232
United States ChampionshipAustin Theory2November 26, 2022173
NXT Women's Tag Team ChampionshipAlba Fyre और Isla Dawn1April 1, 202347
इस समय SmackDown ब्रांड में ये सुपरस्टार्स हैं मौजूदा चैपिंयन

Universal Championship और WWE Championship- Roman Reigns

Universal Championship SmackDown की दो प्रमुख चैंपियनशिप में से एक है। Roman Reigns इस समय मौजूदा चैंपियन है जिनके पास Universal Championship मौजूद है। उन्होंने 30 अगस्त, 2020 को आयोजित WWE के इवेंट Payback में "The Fiend" Bray Wyatt और Braun Strowman को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। उन्हें Universal Champion बने हुए 1000 दिनों के आसपास का समय हो गया है।

इसके अलावा WWE Championship SmackDown ब्रांड की एक और प्रमुख चैंपियनशिप है और ये भी इस समय Roman Reigns के पास मौजूद है। उन्होंने WrestleMania 38, Night 2 में Brock Lesnar को हराकर इस चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया था। उन्हें WWE Champion बने हुए 408 दिनों से अधिक का समय हो गया है।

दोनों चैंपियनशिप पर कब्जा करने के बाद, Roman Reigns इस समय Undisputed WWE Universal Champion के रूप में जाने जाते हैं। इन दोनों ही टाइटल को 2023 WWE ड्राफ्ट के बाद मुख्य रूप में SmackDown का हिस्सा बना दिया गया था।

United States Championship- Austin Theory

United States Championship SmackDown ब्रांड की सेकेंडरी चैंपियनशिप है, और वो इस समय Austin Theory के पास मौजूद है। Theory को इस चैंपियनशिप के साथ 2023 WWE ड्राफ्ट के दौरान Raw ब्रांड से SmackDown ब्रांड में भेज दिया गया था। उन्होंने रॉ के 26 नवंबर, 2022 के एपिसोड में हुए एक Triple Threat मैच में Seth Rollins और Bobby Lashley को हराकर इस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। 

RAW Women's Championship- Asuka 

RAW Women's Championship, SmackDown पर फिमेल सुपरस्टार्स के लिए एकमात्र चैंपियनशिप है, और इस समय ये Championship Asuka के पास है। उन्होंने 2023 में आयोजित Night of Champions में Bianca Belair को हराकर इस टाइटल को अपने नाम किया था।

NXT Women's Championship- Alba Fyre और Isla Dawn

2023 WWE ड्राफ्ट के दौरान NXT Women's Champion Alba Fyre और Isla Dawn को SmackDown ब्रांड में शामिल कर लिया गया था। इन दोनों ने 1 अप्रैल, 2023 को आयोजित NXT Stand और Deliver में Fallon Hentley और Kiana James को हराकर इस चैंपियनशिप को जीता, जीत के तुरंत बाद उन्हें SmackDown के मेन रोस्टर में डेब्यू के लिए बुलाया गया।

NXT 2.0

ChampionshipCurrent Champion(s)ReignDate wonDays held
NXT ChampionshipCarmelo Hayes1April 1, 202347
NXT Women's ChampionshipTiffany Stratton1May 28, 20232
NXT North American ChampionshipWes Lee1October 22, 2022208
NXT Heritage CupNoam Dar2July 7, 2022310
NXT Tag Team ChampionshipGallus (Mark Coffey और Wolfgang)1February 4, 2023103
इस समय NXT ब्रांड में ये सुपरस्टार्स हैं मौजूदा चैपिंयन

NXT Championship- Carmello Hayes

NXT Championship, WWE के सहयोगी ब्रांड NXT 2.0 की एकमात्र प्रमुख चैंपियनशिप है। Carmello Hayes इस समय मौजूदा NXT Champion हैं। उन्होंने 1 अप्रैल 2023 को हुए NXT Stand & Deliver में Bron Breakker को हराकर इस टाइटल को जीता था।

 NXT North American Championship- Wes Lee

NXT North American Championship NXT रोस्टर पर एकमात्र सेकेंडरी चैंपियनशिप है। Wes Lee इस समय मौजूदा चैंपियन हैं और उन्होंने NXT के Halloween Havoc इवेंट में आयोजित five-man ladder मैच में इस चैंपियनशिप को जीता था।

NXT Women's Championship- Tiffany Stratton

पिछले Women's Champion Indi Hartwell के चोटिल होने के बाद से ये Championship किसी के पास नहीं था। लेकिन 28 मई 2023 को NXT Battleground में इस टाइटल के लिए Tiffany Stratton और Valkyria के बीच में भिड़ंत हुई। जिसमें Tiffany ने इस मैच को जीत लिया और नई NXT Women's Champion बन गई।

NXT Tag Team Championship- Gallus

Mark Coffey और Wolfgang जिनके टैग टीम का नाम Gallus है वो दोनों इस समय मौजूदा NXT Tag Team Champion हैं। इन दोनों ने Vengeance Day में हुए एक fatal four way tag team मैच में इस चैंपियनशिप टाइटल को जीता था।

NXT Heritage Cup Championship- Noam Dar

NXT Heritage Cup NXT ब्रांड के मेल सुपरस्टार के लिए एक विशेष चैम्पियनशिप है। इस चैंपियनशिप को एक खास तरीके से ब्रिटिश राउंड रूल्स के तहत डिफेंड किया जाता है। Noam Dar इस समय मौजूदा NXT Heritage Cup Champion हैं। उन्होंने NXT UK में Mark Coffey से इस चैंपियनशिप को जीता था जिसके बाद उन्हें NXT 2.0 में लाया गया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.