इन 10 सुपरस्टार्स ने जीता है सबसे ज्यादा बार WWE Championship टाइटल

यह सभी सुपरस्टार्स रेसलिंग जगत के बड़े चेहरों में से एक हैं।
WWE एक ऐसा मंच है जहां हर रेसलर को नाम और पहचान मिलती है। इस कम्पनी का हिस्सा होकर कई गुमनाम रेसलर्स ने पहचान बनाई है। WWE में लोकप्रिय होने का सबसे आसान तरीका है यहां World Champion का खिताब अपने नाम करना। जिसके लिए हर एक सुपरस्टार के बीच में जंग देखने को मिलती है। यहां मौजूद हर एक WWE सुपरस्टार का सपना होता है कि एक बार Champion बने। लेकिन हर कोई अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते, वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो कई बार Champion बन जाते हैं।
तो चलिए, आज हम बात करते हैं ऐसे कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो एक नहीं बल्कि कई बार WWE Champion बन चुके हैं।
यह सुपरस्टार्स कर चुके हैं कई बार World Championship पर कब्जा
10. Harley Race – 8 times:
Harley Race एक महान प्रोफेशनल रेसलर थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कुल 8 बार World Championship का खिताब जीता। 1960 के दशक में उनके रेसलिंग करियर की शुरुआत हुई और वो बहुत जल्दी इस इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ी बन गए।
Race ने 1973 में अपना पहला World Championship Title हासिल किया था। इसके अलावा वो NWA World Heavyweight Championship और WCW World Heavyweight Championship भी जीत चुके हैं।
9. The Rock – 10 times

Dwayne Johnson जो WWE में "The Rock" के नाम से जाने जाते हैं। यह बढ़िया रेसलर के साथ-साथ मशहूर अभिनेता भी है। WWE में रहते हुए यह 10 बार World Champion बन चुके हैं। उन्होंने 1996 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और तुरंत इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में से एक बन गए। Rock ने 1998 में अपना पहला World Championship का खिताब जीता था।
हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा स्टार बनने के बाद से Rock रेसलिंग जगत से दूर हो गए हैं।
8. Sting – 10 times
WWE के दिग्गज सुपरस्टार और Hall of Famer Sting, रेसलिंग के इतिहास में 10 बार के World Champion बन चुके हैं। 1990 में Sting पहली बार World Champion बने, इसके अलावा वो WCW World Championship, NWA World Championship और TNA World Championship सहित कुल दस बार टाइटल अपने नाम कर चुके हैं।
उनके दो मूव्स स्कॉर्पियन डेथलॉक और स्कॉर्पियन डेथ ड्रॉप WWE फैंस को काफी पसंद थे।
7. Brock Lesnar – 10 times

Brock Lesnar एक प्रोफेशनल रेसलर है, उन्होंने दस बार WWE World Championship के खिताब पर कब्जा किया। Brock ने साल 2000 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की और तुरंत इस इंडस्ट्री में कई प्रमुख सुपरस्टार्स को पछाड़ते हुए अपना कद बड़ा कर लिया। WWE के साथ-साथ Brock UFC में भी अपना नाम बना चुका हैं और वहां भी चैंपियन बन चुके हैं।
Summerslam 2002 में The Rock को हराकर, The Beast Incarnate के नाम से मशहूर Brock ने अपना पहला World Championship का खिताब जीता था। Wrestlemania 30 में Brock ने Undertaker को हराकर उनका अनडिफीटेड Wrestlemania स्ट्रीक तोड़ दिया था।
6. Edge – 11 times

WWE के फेमस सुपरस्टार Edge Hall of Famer के साथ-साथ 11 बार World Champion भी बन चुके हैं। जिसमें यह चार बार WWE Championship और सात बार World Heavyweight Championship को अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2006 में अपना पहला World Title जीता था।
Edge चोट के कारण 2011 में इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए थे, लेकिन 2020 के Royal Rumble में अचानक वापसी करते हुए उन्होंने सबको हैरान कर दिया था।
5. Hulk Hogan – 12 times
WWE Hall of Famer Hulk Hogan रेसलिंग जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। यह कुल 12 बार World Champion बन चुके हैं। उन्होंने 1970 के दशक में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की और 1980 के दशक में इस इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए।
Hogan ने 1983 में अपना World Title हासिल किया और कुल 12 खिताब जीते, जिनमें छह WWE Championship और छह WWE World Heavyweight Championship शामिल हैं।
4. Triple H – 14 times
Paul Michael Levesque, जिन्हें WWE में Triple H के नाम से जाना जाता है, यह एक प्रोफेशनल रेसलर है और 14 बार WWE Champion बन चुके हैं। जिसमें 9 WWE Championship और 5 World Heavyweight Championship शामिल है। उन्होंने 1992 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की। वहीं Triple H ने 1999 में पहली बार World Champion का खिताब जीता।
उन्होंने 2022 में इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया। जिसके बाद वो WWE के Chief Content Officer के पद पर कार्य करने लगे।
3. Randy Orton – 14 times
Randy Orton 14 बार WWE World Champion रह चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2004 में अपनी पहली WWE Championship जीती। यह इस इंडस्ट्री में शुरू से ही एक बेहतरीन और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
मई 2022 में The Bloodline ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था, जिसके बाद लगभग एक साल से Orton को WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। 1
2. John Cena – 16 times

John Cena एक प्रोफेशनल रेसलर के साथ-साथ मशहूर अभिनेता भी है, WWE में यह सबसे पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और वजह है इनका इन रिंग शानदार प्रदर्शन देना। यह 16 बार WWE World Champion बन चुके हैं, 16वीं बार चैंपियन बनते ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार World Champion बनने के मामले में Ric Flair की बराबरी कर ली। Cena ने 1999 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे इस इंडस्ट्री के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बन गए।
उन्होंने 2005 में अपना पहला WWE Championship का खिताब जीता, जिसमें 13 WWE Championship और 3 World Heavyweight Championship सहित कुल 16 चैंपियनशिप शामिल है।
1. Ric Flair – 16 times
WWE Hall of Famer Ric Flair एक प्रोफेशनल रेसलर हैं, जो 16 बार WWE World Champion बन चुके हैं। Flair ने 1972 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी, और 1980 के दशक में नेशनल रेसलिंग एलायंस (NWA) का प्रमुख चेहरा बने थे। जहाँ उन्होंने कई World Championship जीतीं।
.

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.
- IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 42वें मैच के बाद, RCB vs RR
- CHE vs SRH Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 43, IPL 2025 (Indian T20 League)
- CSK vs SRH Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 43, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 41वें मैच के बाद, SRH vs MI
- RCB vs RR Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 42, IPL 2025 (Indian T20 League)