Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ajit Agarkar बनेंगे भारतीय टीम के अगले चीफ सेलेक्टर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 30, 2023 at 12:27 AM
Modified at :June 30, 2023 at 12:37 AM
Ajit Agarkar बनेंगे भारतीय टीम के अगले चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर ने भारत के लिए 191 वनडे, 26 टेस्ट और 4 टी20 मैच खेले हैं।

चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर पद को भरने की काफी समय से कोशिश की जा रही है। आपको बता दें भारतीय टीम का सिलेक्शन पांच सदस्यों की कमेटी करती है। Chetan Sharma के इस्तीफे के बाद पांच में से चार ही सदस्य इस कमेटी में रह गए हैं। BCCI की तरफ से पिछले ही दिनों सेलेक्टर बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 

जिसके बाद पिछले दिनों इस पद के लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन दिए, जिसमें भारतीय टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी सामने आए और इसमें एक नाम पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का भी था। हालांकि अभी तक नए सेलेक्‍टर का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, दरअसल Agarkar का नाम सामने आते ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने उन्हें अपने दल से अलविदा कह दिया है। Capitals के इस कदम से अब लगने लगा है कि अगरकर अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। 

Delhi Capitals ने Ajit Agarkar और Shane Watson को कहा अलविदा

https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1674354995184164864?s=20

दरअसल, अभी तक अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ असिस्‍टेंट कोच के तौर पर कार्यरत थे, लेकिन अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अजीत अगरकर को थैंक्यू कहते हुए एक पोस्ट जारी किया, जिससे ये साफ हो गया की अब वो और इस दल का हिस्सा नहीं है। यानी अब वे इस पद पर नहीं रहेंगे, उनके अलावा इसी पद पर उनके साथ इस टीम से जुड़े शेन वाटसन को भी दल से बाहर कर दिया गया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने इन दोनों की फोटो पर धन्‍यवाद लिखते हुए कहा है कि आपको आपके भविष्य के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, आपके तमाम योगदान के लिए टीम आपका आभारी है।

वैसे तो ये ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस समय अजीत अगरकर का नाम सेलेक्‍टर के लिए भी चल रहा है, इसलिए अचानक से अब ऐसा लगने लगा है कि कुछ न कुछ भीतर ही भीतर BCCI और अगरकर के बीच चल रहा है। इसलिए अजीत अगरकर ने शायद खुद ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स से अलग होने की बात कही होगी, जिसके बाद DC ने उन्हें दल से बाहर करने का ऐलान कर दिया।

इन कारणों के चलते Ajit Agarkar बन सकते हैं चीफ सेलेक्टर, कैसे हैं उनके इंटरनेशनल आंकड़े

BCCI की तरफ से कुल मिलाकर पांच सेलेक्‍टर चुने जाते हैं। इसमें से जो भी सबसे ज्यादा अनुभवी होता है, वो चीफ सेलेक्टर की कुर्सी संभालता है। इससे पहले चेतन शर्मा चीफ सेलेक्टर थे, लेकिन उनके हटने के बाद शिव सुंदर दास इस पद को संभाल रहे थे। लेकिन अब अगर अजीत अगरकर इस पद के लिए चुने जाते हैं तो वे चीफ सेलेक्टर बन जाएंगे। 

अजीत अगरकर के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 571 रन और 58 विकेट उनके नाम दर्ज है। वहीं 191 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 1269 रन और 288 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15 रन और 3 विकेट हैं। वहीं वो काफी समय तक IPL में भी कोलकाता और दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हुए अपने अनुभव का प्रदर्शन कर चुके हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.