Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Kabaddi Championship 2023: भारतीय टीम का धमाकेदार आगाज, कोरिया को 76-13 के बड़े अंतर से हराया

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 27, 2023 at 6:13 PM
Modified at :June 27, 2023 at 8:24 PM
Asian Kabaddi Championship 2023: भारतीय टीम का धमाकेदार आगाज, कोरिया को 76-13 के बड़े अंतर से हराया

टीम ने कोरिया को सात बार ऑल आउट किया।

Asian Kabaddi Championship में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान कोरिया को 76-13 के बड़े अंतर से बुरी तरह हरा दिया। मुकाबले में भारतीय टीम ने कोरिया को कुल सात बार ऑल आउट दिया और भारत की मजबूत टीम के सामने कोरिया की टीम बिल्कुल भी नहीं टिक पाई। टीम इंडिया को बिल्कुल भी कोरियाई टीम से चुनौती नहीं मिली और उन्होंने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पवन सेहरावत, नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, सुरजीत सिंह, प्रवेश मलिक, नितेश कुमार और नितिन रावल को स्टार्टिंग सेवन में मौका मिला।

टीम ने पहले हाफ में ही चार ऑल आउट दे दिया

पवन सेहरावत ने रेडिंग में टीम को पहला प्वॉइंट दिलाया। महज 5 मिनट के अंदर ही भारतीय टीम ने कोरिया को ऑल आउट दे दिया और 9-0 की बढ़त बना ली। सातवें मिनट में कोरिया ने अपना खाता खोला और डिफेंस में पहला प्वॉइंट लिया। 11वें मिनट में टीम ने एक बार फिर कोरिया को ऑल आउट कर 19-2 की बढ़त बना ली। लगभग पांच मिनट बाद एक बार फिर ऑल आउट देकर 29-3 की बढ़त बना ली। 19वें मिनट में एक और ऑल आउट और टीम की बढ़च 36-3 की हो गई। पहले हाफ में कुल चार बार भारत ने कोरिया को ऑल आउट किया और स्कोर 40-4 था।

भारत के रेडर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया

दूसरे हाफ की शुरूआत में ही भारतीय टीम ने कोरिया को एक और ऑल आउट देकर अपनी बढ़त और बड़ी कर ली। 31वें मिनट में टीम ने एक और ऑल आउट दिया और बढ़त 63-8 की हो गई। 37वें मिनट में एक बार फिर से कोरिया की टीम ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से रेडिंग और डिफेंस दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी शानदार खेल देखने को मिला और कोरिया को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया गया।

नवीन कुमार का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से उन्हें सब्सीट्यूट करके असलम ईनामदार को लाया गया और उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। विशाल भारद्वाज भी डिफेंस में उतना अच्छा नहीं कर पाए। हालांकि टीम ने एक बड़ी जीत हासिल की।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.