Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Kabaddi Championship 2023: भारतीय टीम ने दूसरे मैच में भी हासिल की बड़ी जीत, चाइनीज ताइपे को 53-19 से हराया

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 27, 2023 at 8:23 PM
Modified at :June 27, 2023 at 8:26 PM
Asian Kabaddi Championship 2023: भारतीय टीम ने दूसरे मैच में भी हासिल की बड़ी जीत, चाइनीज ताइपे को 53-19 से हराया

टीम इंडिया ने एक और बेहतरीन ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया।

Asian Kabaddi Championship 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की। टीम इंडिया ने चाइनीज ताइपे को 53-19 के अंतर से हराया। भारत की तरफ से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान पवन सेहरावत काफी अच्छे टच में नजर आए और टीम को उन्होंने लगातार प्वॉइंट्स दिलाए। हालांकि नवीन कुमार Asian Kabaddi Championship 2023 के लगातार दूसरे मैच में उस तरह का परफॉर्मेंस नहीं दे पाए।

मैच की अगर बात करें को पवन सेहरावत ने रेडिंग में प्वॉइंट लाकर टीम का खाता खोला। इसके बाद दूसरे रेड में बोनस और टच प्वॉइंट भी लिया। चाइनीज ताइपे ने बोनस प्वॉइंट के साथ अपना खाता खोला। नवीन कुमार ने भी टो टच के जरिए प्वॉइंट लिया और अपना खाता खोला। कोरिया के मुकाबले पहले 10 मिनट में चाइनीज ताइपे ने भारत को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने नवीन कुमार जैसे रेडर को सुपर टैकल कर स्कोर लगभग बराबर कर दिया।

चाइनीज ताइपे के डिफेंस ने पहले 10 मिनट में बेहतरीन खेल दिखाया

चाइनीज ताइपे का डिफेंस बेहतरीन खेल रहा था और इसी वजह से पवन सेहरावत और नवीन कुमार जैसे रेडर्स को शुरूआत में उतने ज्यादा प्वॉइंट्स नहीं मिले। ताइपे ने अपने बेहतरीन डिफेंस के जरिए खुद को ऑलआउट होने से भी बचाया। हालांकि 12वें मिनट में पवन सेहरावत ने बेहतरीन रेड के जरिए चाइनीज ताइपे को ऑल आउट दे ही दिया और 13-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम धीरे-धीरे अपनी लीड को और आगे करती गई और हाफ टाइम तक स्कोर 21-12 से भारत के पक्ष में रहा। पहले हाफ के आखिर में नवीन कुमार को सब्सीट्यूट करके असलम ईनामदार को लाया गया।

दूसरे हाफ में रहा भारतीय टीम का पूरा दबदबा

सेकेंड हाफ में अर्जुन देशवाल को टैकल करके चाइनीज ताइपे ने अच्छी शुरूआत तो की लेकिन इसके बाद हर समय भारत ने ही डॉमिनेट किया। टीम इंडिया की तरफ से पवन सेहरावत लगातार रेडिंग में प्वॉइंट लाते रहे। हालांकि उनको जब कुछ देर बाद टैकल कर लिया गया तो फिर सचिन तंवर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और रेडिंग में उनकी कमी नहीं खलने दी। 31वें मिनट में भारतीय टीम ने चाइनीज ताइपे को ऑल आउट दे दिया। सुरजीत सिंह ने बेहतरीन ब्लॉक के जरिए चाइनीज ताइपे के डिफेंडर को जाने नहीं दिया।

31वें मिनट में कप्तान पवन सेहरावत को सब्सीट्यूट करके मोहित गोयत को उतारा गया लेकिन तब तक टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी। आखिर में टीम ने 33 प्वॉइंट के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। Asian Kabaddi Championship 2023 के अबतक के दोनों मुकबलों में भारत ने अपना दबदबा जमा के रखा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.