Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Kabaddi Championship 2023: भारत भिड़ेगी चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान से, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाने की जंग

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 29, 2023 at 1:39 AM
Modified at :June 29, 2023 at 11:48 AM
Asian Kabaddi Championship 2023: भारत भिड़ेगी चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान से, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाने की जंग

इस मैच का इंतजार फैंस को बेसब्री से था।

Asian Kabaddi Championship 2023 में गुरुवार को वो मुकाबला खेला जाएगा जिसका इंतजार हर कबड्डी फैंस को काफी दिनों से था। जी हां भारत का सामना अपने चौथे मैच में ईरान से होगा। कबड्डी जगत में ईरान ही एक ऐसी टीम है जो भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे पाती है। एशियन गेम्स में इसका सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला था, जब ईरान ने भारत को हराकर गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि उस हार का बदला जरूर लिया जाए।

टीम इंडिया अभी तक तीन मुकाबले बड़े ही आसानी से जीत चुकी है। मेजबान कोरिया, चाइनीज ताइपे और जापान को उन्होंने एकतरफा मुकाबले में हराया है लेकिन टीम के सामने असली चुनौती अब है।

भारत के अलावा अन्य टीमें भी गुरुवार के दिन एक्शन में नजर आएंगी। ताइवान और जापान, साउथ कोरिया और हांगकांग और ताइवान और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हमें टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट टीमें भी मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये मुकाबले कब होंगे और कौन सी टीम ज्यादा मजबूत लग रही है।

ताइवान vs जापान (6:30 AM)

दिन का पहला मैच ताइवान और जापान के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। ताइवान को अपने पहले मुकाबले में ईरान और दूसरे मैच में भारत के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने तीसरे मैच में उन्होंने बेहतरीन तरीके से पलटवार किया और हांगकांग के खिलाफ बहुत बड़ी जीत हासिल की। ताइवान ने हांगकांग को 117-12 के स्कोर से हराया और इसके बाद उनके हौसले निश्चित तौर पर काफी बुलंद होंगे।

वहीं जापान की अगर बात करें तो उन्होंने साउथ कोरिया और हांगकांग के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की थी लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें 17-62 के अंतर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में जापान भी जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी।

साउथ कोरिया vs हांगकांग (7:30 AM)

मेजबान साउथ कोरिया के लिए अभी तक ये टूर्नामेंट काफी निराशाजनक रहा है। उन्हें अभी तक अपने तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के ना तो रेडर चले हैं और ना ही डिफेंस उतना अच्छा खेल दिखा पाया है। साउथ कोरिया के लिए हालांकि अब पहली जीत हासिल करने का सुनहरा मौका है।

हांगकांग का परफॉर्मेंस भी अभी तक काफी खराब रहा है और वो एक मैच भी नहीं जीत पाए हैं और इसी वजह से कोरिया के पास अच्छा मौका है। हांगकांग के ऊपर भी यही बात लागू होती है। अब तक खेले मैचों में उन्हें एकतरफा हार मिली है और इसी वजह से कोरिया के खिलाफ जीत का खाता खोलने का उनके पास भी अच्छा मौका है। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

इंडिया vs ईरान (10:30 AM)

भारत और ईरान दोनों ही टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने नाम के अनुरूप जबरदस्त खेल दिखाया है। भारतीय टीम को अभी तक किसी भी मैच में बिल्कुल भी चुनौती नहीं मिली है। असलम ईनामदार, सचिन तंवर, नितेश कुमार और प्रवेश भैंसवाल जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कप्तान पवन सेहरावत की उतनी जरूरत ही नहीं पड़ी है। हालांकि अब ईरान की टीम सामने है और ऐसे में उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ ईरानी टीम ने भी अपने सारे मुकाबले जीते हैं लेकिन भारत के खिलाफ चुनौती अलग रहने वाली है। इस मुकाबले में जो भी टीम हारेगी टूर्नामेंट में ये उसकी पहली हार होगी। हालांकि भारत का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

ताइवान vs साउथ कोरिया (11 : 30 AM)

दोनों ही टीमों का ये दिन का दूसरा मुकाबला होगा। ताइवान और साउथ कोरिया इससे पहले एक-एक मैच खेल चुकी होंगी। अभी तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में कोई भी टीम जीत हासिल कर सकती है। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.