Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Kabaddi Championship 2023: भारत की संभावित स्टार्टिंग सेवन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 27, 2023 at 2:10 PM
Modified at :June 27, 2023 at 2:10 PM
Asian Kabaddi Championship 2023: भारत की संभावित स्टार्टिंग सेवन

ये खिलाड़ी पहले दिन खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Asian Kabaddi Championship 2023 के पहले दिन भारतीय टीम दो मुकाबले खेलेगी। टीम को अपना पहला मैच कोरिया के खिलाफ सुबह 10:30 बजे से खेलना है। इसके बाद टीम दिन का अपना दूसरा मैच चाइनीज ताइपे के खिलाफ दोपहर 12:30 बजे से खेलेगी। टीम इंडिया खेल के पहले दिन अपने नियमित कप्तान सुनील कुमार के बिना उतरेगी। वो पहले दिन के खेल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह पर पवन सेहरावत कप्तानी करेंगे जो इस टूर्नामेंट के लिए टीम के उप कप्तान हैं। ऐसे में पवन सेहरावत का खेलना तो तय है।

Asian Kabaddi Championship के लिए कुल 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इनमें से सभी प्लेयर काफी बेहतरीन हैं। स्टार्टिंग सेवन की अगर बात करें तो पहले दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है।

रेडिंग

रेडिंग डिपार्टमेंट में पहले मैच के लिए अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार और पवन सेहरावत जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अर्जुन देशवाल और नवीन कुमार ने पीकेएल में काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया था और ऐसे में टीम को इनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं पवन सेहरावत की अगर बात करें तो उनका नाम ही काफी है। इसके अलावा वो टीम के कप्तान भी हैं। दूसरे मैच के लिए असलम ईनामदार और मोहित गोयत में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

डिफेंस

भारतीय टीम के पास Asian Kabaddi Championship के लिए कई दिग्गज डिफेंडर मौजूद हैं। हालांकि सुनील कुमार पहले दिन के खेल का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में प्रवेश भैंसवाल, नितेश कुमार, सुरजीत सिंह और विशाल भारद्वाज डिफेंस में खेल सकते हैं। इन चारों ही खिलाड़ियों के पास काफी एक्सपीरियंस है और इन्होंने कई सारे मैच टीम इंडिया को जिताए हैं। सुरजीत सिंह इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और डिफेंस में वही टीम की अगुवाई कर सकते हैं। उनके पास इंटरनेशनल मुकाबलों का काफी अनुभव है।

कोरिया के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित स्टार्टिंग सेवन

रेडिंग - अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार और पवन सेहरावत (कप्तान)।

डिफेंस - सुरजीत सिंह, प्रवेश भैंसवाल, नितेश कुमार और विशाल भारद्वाज।

चाइनीज ताइपे के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित स्टार्टिंग सेवन

रेडिंग - असलम ईनामदार/मोहित गोयत, नवीन कुमार और पवन सेहरावत (कप्तान)।

डिफेंस - सुरजीत सिंह, प्रवेश भैंसवाल, नितेश कुमार और विशाल भारद्वाज।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.