Australia ने अपने नाम दर्ज किया एक बड़ा रिकॉर्ड, ICC के तीनों प्रारूपों का खिताब जीतने वाली बनी पहली टीम

ICC WTC फाइनल में भारत पर जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया अब यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।
इंग्लैंड के द ओवल में खेले गए World Test Championship (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) अब टेस्ट चैंपियनशिप समेत क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में ICC का खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टीम प्रयास के साथ भारत को WTC फाइनल में 209 रनों से हरा दिया है। यह उनकी कुल 9वीं ICC ट्रॉफी भी है।
वे ICC टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली और सबसे सफल टीम हैं और पिछले तीन वर्षों में दो ICC ट्रॉफियां जीत चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मैच के पहले दिन के पहले सत्र के बाद से ही वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया था। भारत फाइनल में 444 रनों का पीछा करते हुए 234 रनों पर ही ढेर हो गया।
ऑस्ट्रेलिया नया World Test Champion

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पास पांच World Cup Trophy हैं। उन्होंने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में दो बार Champions Trophy भी जीता है। अब World Test Championship (WTC) में जीत के साथ वे तीनों प्रारूपों में ICC का खिताब जीतने वाली पहली और एकमात्र टीम बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया 2021 में WTC का फाइनल खेलने से चूक गया, क्योंकि उन्हें अपने एक मैच के दौरान ओवर-रेट पेनल्टी का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 9 ICC खिताब हैं, जबकि भारत और वेस्टइंडीज आईसीसी आयोजनों में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल टीमें हैं, उन दोनों के पास ही 5 ICC खिताब हैं।
Australia के आईसीसी खिताब
World Cup (50 overs): 1987, 1999, 2003, 2007, 2015
World T20 (20 overs): 2021
Champions Trophy (50 overs): 2006,2009
World Test Championship: 2023
भारत और वेस्टइंडीज कब-कब बना है विश्व विजेता
भारत ने 1983, और 2011 में 50 ओवरों के दो World Cup, 2007 में टी20 World Cup, और 2002 (संयुक्त) और 2013 में दो बार ICC Champions Trophy का खिताब जीता है, तो कुछ इस तरह से भारत कुल 5 बार ICC का खिताब जीत चुका है।
जबकि वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में 50 ओवरों के दो World Cup, और 2012 और 2016 में दो बार टी20 World Cup तो वहीं 2004 में Champions Trophy का खिताब जीता है। तो कुछ इस तरह से वेस्टइंडीज भी कुल 5 बार ICC का खिताब जीत चुका है।
ICC का अगला इवेंट भारत में एकदिवसीय विश्व कप के रूप में आयोजित किया जाएगा।
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान