इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर एक ही वर्ष में टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज

इन सभी बल्लेबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी कौशल के दम पर सबसे कठिन फॉर्मेट में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है जहाँ आपको एक खिलाड़ी के तौर पर काफी सारे परेशानी और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस फॉर्मेट में काफी खिलाड़ियों ने अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं और आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं।
अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने एशेज 2023 के पहले मुकाबले में एक अनोखा लेकिन शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो उन बेहतरीन खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ही साल में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनो देशों में टेस्ट शतक जड़ा हो। उनसे पहले ये कारनामा 7 खिलाड़ियों ने किया था और अब वो ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ये कारनामा किया है।
1. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)

इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का है। उन्होंने ये कारनामा 2001 में किया था और तीनो देशो में एक ही साल में शतक जड़ने वाले वो पहले खिलाड़ी बने थे। Gilchrist ने साल 2001 में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहला शतक जड़ा था। उस पारी में उन्होंने 122 रन बनाए थे, वहीं उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान में 152 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उस मुकाबले में उन्होंने 118 रनों की पारी खेली थी।
2. स्टीव वॉ (Steve Waugh)
इस लिस्ट में अगला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) का है उन्होंने भी ये कारनामा साल 2001 में ही किया था। वो ऐसा करने वाले दुनिया और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी बने थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने 2001 में पहले सिडनी के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भारत के खिलाफ ईडन गार्डन के मैदान पर 110 रनों की पारी खेली थी। वही इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान में शतक जड़कर उन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उस पारी में उन्होंने 105 रन बनाए थे।
3. एलिस्टर कुक (Alastair Cook)

इंग्लैंड एक पूर्व महान टेस्ट कप्तानों से एक एलिस्टर कुक (Alastair Cook) का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर है, उन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम साल 2006 में किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ नागपुर के मैदान में उस साल का पहला शतक जड़ा था और 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स और मेनचेस्टर के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। दोनों ही पारियों में उन्होंने क्रमशः 105 और 127 रन बनाए थे। वहीं पर्थ के मैदान में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
4. पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood)
इस लिस्ट में अगला नाम पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood) का है और वो Alastair Cook के बाद ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने थे’। उन्होंने 2006 में पहले भारतीय टीम के खिलाफ नागपुर के मैदान में 134 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान में 186 रनों की पारी खेल कर दूसरा शतक जड़ा था। अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर एक दोहरा शतक जड़ा था। इस पारी के बदौलत वो भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एक ही साल में टेस्ट शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए थे।
5. एबी डी विलियर्स (AB De Villiers)
साउथ अफ्रीका के महान खिलाडियों में से एक एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) का नाम इस सूची में 5वे नंबर पर आता है। वो तीनो फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा खिलाडियों में से एक है। वहीं भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एक ही साल में टेस्ट शतक जड़ने वाले वो अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जो इन तीनो ही देशो से ही नहीं है। बल्कि साउथ अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा करके दिखाया था। उन्होंने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान में दोहरा शतक जड़ा था। जिसके बाद उन्होंने लीड्स और पर्थ के मैदान में उसी साल शतक जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
6. माइकल क्लार्क (Michael Clarke)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का नाम इस लिस्ट में छठे स्थान पर है उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एक ही साल में टेस्ट शतक जड़ने का कारनामा 2013 में किया था। जब उन्होंने भारत के खिलाफ 2013 में चेन्नई के मैदान पर पहला शतक जड़ा था वहीं उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मेनचेस्टर में अपना दूसरा शतक जड़ा था। अंत में इंग्लैंड के खिलाफ फिर एक बार ब्रिसबेन के मैदान पर शतक जड़कर ये कारनामा अपने नाम कर लिया था।
7. विराट कोहली (Virat Kohli)

इस लिस्ट में अगला नाम भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का है जो इस सदी के महान खिलाड़ियों में से है। Virat ने कुछ सालो तक तीनो ही फॉर्मेट में अपना दबदबा बना कर रखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत में एक ही साल में टेस्ट शतक जड़ने का कारनामा साल 2018 में अपने नाम किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त को बर्मिंघम के मैदान में 149 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद उन्होंने भारत आकर राजकोट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान में शतक जड़कर उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
8. उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का नाम इस लिस्ट में साल 2023 में जुड़ा है। वो साल 2023 में शानदार फॉर्म में है और इस चीज की उन्होंने एक छोटी झलकी भी दे दी है। Khawaja ने पहले ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 195 रनों की पारी खेल कर पहला शतक जड़ा था। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मुश्किल पिच पर अपना दूसरा शतक जड़ा था। वही Ashes 2023 के पहले मुकाबले में उन्होंने बर्मिंघम के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों की पारी खेल कर अपना तीसरा शतक जड़ दिया था। कुछ इस तरह से उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
- GT vs DC Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 35, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL में रिटायर्ड आउट हुए सभी बल्लेबाजों की लिस्ट
- RCB vs PBKS Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 34, IPL 2025 (Indian T20 League)
- MI vs SRH Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 33, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL इतिहास के टॉप पांच सबसे युवा कप्तान