Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्रिकेट इतिहास की टॉप 10 सबसे बड़ी लड़ाईयां

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 18, 2023 at 6:33 PM
Modified at :June 18, 2023 at 6:33 PM
क्रिकेट इतिहास की टॉप 10 सबसे बड़ी लड़ाईयां

इस खेल के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग करने में सबसे आगे रहे हैं।

क्रिकेट (Cricket) को जैंटलमैंस गेम कहा जाता है। क्योंकि इस खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में एक स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ खेलते हैं और एक-दूसरे का मैदान में काफी सहयोग भी करते हैं। लेकिन इस खेल के इतिहास में कई ऐसे मौके देखने को मिले, जब खिलाड़ी अपना बर्ताव भूल गए और आक्रामक रवैये को अपना लिया। वहीं हमने कई बार ये भी देखा है कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच आपसी कहा सुनी एक बड़े झगड़े में बदल जाती है। इस वजह से पूरा का पूरा खेल ही शर्मसार होता है। 

बीते कुछ वर्षों में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच की भिड़ंत इतनी बढ़ी है कि मैच के अधिकारीयों को बीच बचाव कराने पड़े और बाद में उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी हुई है। सबसे पहले मैच में स्लेजिंग से खिलाड़ियो को उकसाने की शुरुआत होती है, बाद में वो बढ़ते-बढ़ते लड़ाई का रुप ले लेती है। इस खेल में शुरु से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग में आगे रहे हैं। लेकिन अब वर्तमान समय में हर एक टीम लड़ने के लिए तैयार रहती है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं क्रिकेट इतिहास की दस सबसे बड़ी लड़ाईयां।

1. Harbhajan Singh बनाम Andrew Symonds

Harbhajan Singh बनाम Andrew Symonds

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2008 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान Anil Kumble थे। उनकी कप्तानी में भारत पहला टेस्ट हार गया, लेकिन भारत ने दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत की। उस मैच में खराब अंपायरिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 134/6 के बाद 463 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से Sachin Tendulkar और Harbhajan Singh बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Andrew Symonds ने Harbhajan को उकसाने की कोशिश की।

Symonds को जवाब हरभजन ने अपने ही अंदाज में दिया। लेकिन Symonds को लगा Harbhajan ने उन्हें बन्दर कहा है। जबकि Sachin ने इसे भारतीय स्लैंग बताया था। लेकिन ये मामला ये हीं खत्म नहीं हुआ बल्कि इसे नस्लीय कमेंट मानते हुए Harbhajan  पर 3 टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया, इस फैसले को Harbhajan ने चुनौती दे दी। उनके चुनौती देते ही ये विवाद धीरे-धीरे बढ़ने लगा, जिसे देखते हुए उनके ऊपर से बैन हटा लिया गया।

2. Sachin Tendulkar बनाम Abdul Qadir

Sachin Tendulkar and Abdul Qadir
Sachin Tendulkar and Abdul Qadir. (Image Source: Twitter)

Sachin Tendulkar ने 16 साल की छोटी उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपनी शुरुआत की। हालांकि उनके करियर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित 20 ओवर के प्रदर्शनी मैच में Tendulkar ने अपनी असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर कुल 157 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने कुछ शुरुआती विकेट गंवाने के बाद खुद को संघर्ष करते हुए पाया। हालांकि, Tendulkar ने मुश्ताक अहमद द्वारा फेंके गए एक ही ओवर में दो छक्के लगाकर तेजी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रदर्शन को देखकर, अनुभवी Abdul Qadir ने Tendulkar को टिप्पणी करते हुए कहा, "तुम बच्चों को क्यों मार रहे हो, थोड़ी कोशिश करो और मुझे मार के दिखाओ

Sachin ने उनके सवाल का एक उल्लेखनीय अंदाज में जवाब दिया, उन्होंने अनुभवी स्पिनर Qadir के ओवर में चार छक्के लगा दिए।

3. Steve Waugh बनाम Parthiv Patel

Steve Waugh, Parthiv Patel
Steve Waugh, Parthiv Patel. (Image Source: Rediff)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2004 की रोमांचक श्रृंखला के दौरान, चौथे टेस्ट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। आखिरी टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक 443 रनों का एक बड़ा लक्ष्य दिया। इतने बड़े लक्ष्य को देखकर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही तनाव में थी। जैसे ही मैच में तनाव बढ़ा, वैसे ही भारतीय युवा विकेटकीपर Parthiv Patel ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Steve Waugh पर एक अप्रत्याशित टिप्पणी की।

Parthiv ने कहा, "आइए देखते हैं कि क्या आप एक स्लॉग-स्वीप खेल सकते हैं या फिर आप उसे मिस कर देते हैं।"

Steve Waugh ने पार्थिव पटेल को जवाब देते हुए कहा, "थोड़ा सम्मान दिखाइए, जब मैंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था तब आप लंगोट में थे।"

4. Merv Hughes बनाम Javed Miandad

1991 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए एक टेस्ट मैच में,  Javed Miandad ने एक ताना मारने वाली टिप्पणी के साथ Merv Hughes को स्लेज करने का प्रयास किया।

Miandad ने Hughes से कहा, Merv तुम एक मोटे बस कंडक्टर लगते हो।

हालांकि, भाग्य ने कुछ ही गेंद बाद करवट ली जब Hughes, Miandad को आउट करने में सफल रहे। जैसे ही उन्होंने आउट किया, वैसे ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर दिवंगत पाकिस्तानी बल्लेबाज के पीछे दौड़ा, और चिल्लाया, "टिकट प्लीज।"

5. Andrew Flintoff बनाम Yuvraj Singh

Andrew Flintoff बनाम Yuvraj Singh

T-20 वर्ल्ड के पहले संस्करण यानी 2007 में MS Dhoni की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। उस साल सुपर 8 के स्टेज में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था। उस मैच के दौरान Andrew Flintoff और Yuvraj Singh के बीच काफी बहस हो गई थी। दरअसल Yuvraj Singh उस समय युवा थे, इसलिए Flintoff ने उन्हें उकसाने की कोशिश की, Yuvraj ने भी उन्हें कड़ा जवाब दिया और उनका ऊपर का पूरा गुस्सा इंग्लैंड के एक दूसरे तेज गेंदबाज पर निकाला। उन्होंने Stuart Broad के ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए और अपना जवाब Flintoff तक पहुंचा दिया।

6. Daryll Cullinan बनाम Shane Warne

Daryll Cullinan vs Shane Warne

दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Daryll Cullinan ने Shane Warne के खिलाफ बार-बार आउट होने के कारण काफी हासिल की थी। इन दोनों के बीच जब भी भिड़ंत होती थी तो अक्सर Warne बाजी मारते थे। हालांकि, परिस्थितियों के कारण, वे काफी समय से एक-दूसरे का सामना नहीं कर पाए थे। इसलिए एक लंबे अंतराल के बाद जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई उस समय Daryll Cullinan जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरे, तो Shane Warne ने उन्हें चिढ़ाने के लिए एक तीखी टिप्पणी करते हुए कहा।

"मैं पिछले दो साल से आपको आउट करने के लिए एक और मौके का इंतजार कर रहा हूं।"

Cullinan ने भी उन्हें एक कड़ा जवाब देते हुए कहा लगता है तुमने इस पूरे समय को सिर्फ खाना खाने में ही खर्च कर दिया।

7. Mitchell Johnson बनाम Virat Kohli

भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर हमेशा आक्रामक रवैया अपनाते हैं और किसी को जवाब देने से कभी चूकते नहीं हैं। साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय टीम की उस सीरीज में कुछ अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी। इस बात से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खुश थे और भारतीय टीम को मैदान पर तंज कस रहे थे। भारत की तरफ से उस समय भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli काफी अच्छी लय में मौजूद थे, और ये चीज ऑस्ट्रेलियाई टीम को खटक रही थी।

Virat को जल्दी आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Mitchell Johnson ने एक पेत्रा अपनाया और Virat को उकसाने लगे। इन दोनों के बीच छोड़ी कहासुनी भी हुई और इसी बीच Johnson ने एक तेज गेंद Virat को गेंद डालते समय मार दी, वो गेंद उन्हें बहुत तेज लगी और वो जमीन पर गिर गए। हालांकि इसके बाद Johnson ने उनसे माफी मांगी, लेकिन कोहली इस चीज से काफी हैरान थे। उनकी नाराजगी साफ देखी जा सकती थी। इस वजह से कोहली का ध्यान भी थोड़ा भंग हुआ था, लेकिन उन्होंने तुरंत अपना ध्यान वापस एकत्रित किया और जॉनसन को जवाब देते हुए उनकी गेंदों पर खूब धुनाई की।

8. Ricky Ponting बनाम Shaun Pollock

क्रिकेट के इतिहास में तेज गेंदबाजों ने शुरु से ही बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए अपनी पूरी गति और ताकत का इस्तेमाल करके गेंदबाजी की है। ऐसे ही एक घटना हमें  दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में देखने को मिली। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले Shaun Pollock का सामना पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Ricky Ponting से हुआ।

जब Pollock की कुछ गेंदों पर Ponting ने लगातार डॉट बॉल खेली, तब उन्होंने Ponting को व्यंग्यात्मक रूप में जवाब देते हुए कहा, "यह लाल गेंद है और इसका वजन लगभग पांच औंस है।"

Ricky Ponting ने अगली गेंद को मैदान से बाहर भेजकर उन्हे जवाब देते हुए कहा, "आपको गेंद की काफी जानकारी है तो अब जाकर इस गेंद को ढूंढ लिजिए। 

9. Mark Waugh and James Ormand

Mark Waugh and James Ormand
Mark Waugh and James Ormand. (Image Source: Getty)

ओवल के मैदान पर साल 2001 के एशेज फाइनल टेस्ट के दौरान, James Ormand बल्लेबाजी करने के लिए बाहर निकले और उस समय Mark Waugh स्लिप में तैनात थे। 

Waugh हमेशा अपनी चालक बुद्धि के लिए जाने जाते थे, उन्होंने बिना किसी संकोच किए तुरंत एक कटु टिप्पणी करते हुए Ormand को कहा, "आप यहां क्या कर रहे हैं, आप सही में बिल्कुल अच्छा नहीं खेलते हैं ... इंग्लैंड की टीम से आपको बाहर कर देना चाहिए।"

Ormand ने भी उन्हें ठीक वैसा ही जवाब देते हुए कहा, "हो सकता है, लेकिन कम से कम मैं अपने परिवार में सबसे अच्छा खिलाड़ी हूं।"

10. Shahid Afridi बनाम Gautam Gambhir

साल 2007-08 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारतीय बल्लेबाज Gautam Gambhir और पाकिस्तानी ऑलराउंडर Shahid Afridi के बीच में एक बड़ी लड़ाई देखने को मिली। उस मैच में Gambhir जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब Afridi उन्हें बार-बार उकसा रहे थे। जिस वजह से अंत में गंभीर तंग होकर उनसे भिड़ने चले गये थे। जिसके बाद उन दोनों के बीच जबरदस्त बहस मैदान पर देखने को मिली थी। अंपायरों ने इस झगड़े को खत्म करवाया था।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.