Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

1 से लेकर 11, Fab Four के किस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे तेज हजार रन

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 29, 2023 at 10:57 PM
Modified at :June 29, 2023 at 10:58 PM
1 से लेकर 11, Fab Four के किस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे तेज हजार रन

ये चारों बल्लेबाज मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस समय टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक हैं।

क्रिकेट के इतिहास में हमने काफी सारे महान बल्लेबाजों को खेलते हुए देखा है, जिन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर कई सारी उपलब्धियां हासिल की है। लेकिन Fab Four यानी Steve Smith, Virat Kohli, Joe Root और Kane Williamson ये इस खेल के कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इस खेल की खूबसूरती को और भी बढ़ाया है। इन चारों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया है और कई उपलब्धियों को अपने नाम किया है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण इन्हें फैन्स और एक्सपर्ट के द्वारा फैब-4 का नाम दिया गया। यानी ये तीनों इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

इन चारों बल्लेबाजों के नाम इस समय टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक हैं और इन चारों में से सबसे ज्यादा शतक Steve Smith के नाम हैं उनके नाम कुल 31 शतक हैं और वो मौजूदा समय के सबसे बढ़िया टेस्ट बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। वहीं टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर Joe Root हैं। लेकिन ये आंकड़े पहले ऐसे नहीं थे पिछले ढाई सालों में ये आंकड़े बहुत तेजी से बदले हैं और भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli पहले स्थान से सीधे चौथे स्थान पर आ गए हैं। अगर हम 2021 की शुरुआत में इन चारों बल्लेबाजों के टेस्ट शतकों की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार थे।

टेस्ट क्रिकेट में Fab Four के आंकड़े

1. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। निलंबन के बाद जब से स्टीव स्मिथ ने वापसी की है तब से वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। Smith ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक खेले 99 टेस्ट की 174 पारियों में 59.73 की औसत के साथ 9079 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 32 शतक बनाए हैं और मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में टॉप पर मौजूद है।

2. जो रूट (Joe Root)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) का नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है। Root पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और इसी कारण सबसे लम्बे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी निखर कर सामने आया है। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए खेले 132 टेस्ट मैचों की 240 पारियों में 50.76 की औसत के साथ 11168 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 30 शतक है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 एशेज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने अपने करियर का 30वा शतक जड़ दिया था।

Fab Four की सूची में जो रूट ने ही सबसे बड़ी छलांग लगाई है क्योंकि 2021 की शुरुआत में उनके नाम मात्र 17 टेस्ट शतक थे और अब उनके नाम 30 टेस्ट शतक है। यानी उन्होंने पिछले ढाई सालों में कुल 13 शतक अपने नाम किए हैं।

3. केन विलियमसन (Kane Williamson)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फैब-4 के मेम्बर केन विलियमसन (Kane Williamson) का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर आता है। केन विलियमसन (Kane Williamson) ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक खेले 94 टेस्ट मैचों की 164 पारियों में 54.89 की औसत के साथ 8124 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 28 शतक रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो अभी घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं और उन्हें वापसी करने में अभी काफी महीने लगेंगे।

4. विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है क्योंकि पिछले कुछ सालो में टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में वो ज्यादा शतक नहीं मार पाए हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 109 टेस्ट की 185 पारियों में 48.73 की औसत के साथ 8479 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 28 शतक बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में इस बड़े रिकॉर्ड पर है Fab Four का दबदबा

1 हजार रनVirat Kohli
2 हजार रनJoe Root
3 हजार रनJoe Root
4 हजार रनSteve Smith
5 हजार रनSteve Smith
6 हजार रनSteve Smith
7 हजार रन                                          Steve Smith
8 हजार रनSteve Smith
9 हजार रनSteve Smith
10 हजार रनJoe Root
11 हजार रनJoe Root
Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.