Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Fab Four की रेस में पिछड़े Virat Kohli, Joe Root ने लगाई लंबी छलांग

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 22, 2023 at 6:12 PM
Modified at :June 22, 2023 at 6:12 PM
Fab Four की रेस में पिछड़े Virat Kohli, Joe Root ने लगाई लंबी छलांग

ये चारों बल्लेबाज मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस समय टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक हैं।

क्रिकेट के इतिहास में हमने काफी सारे महान बल्लेबाजों को खेलते हुए देखा है, जिन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर कई सारी उपलब्धियां हासिल की है। लेकिन Fab Four यानी Steve Smith, Virat Kohli, Joe Root और Kane Williamson ये इस खेल के कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इस खेल की खूबसूरती को और भी बढ़ाया है। इन चारों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया है और कई उपलब्धियों को अपने नाम किया है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण इन्हें फैन्स और एक्सपर्ट के द्वारा फैब-4 का नाम दिया गया। यानी ये तीनों इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

इन चारों बल्लेबाजों के नाम इस समय टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक हैं और इन चारों में से सबसे ज्यादा शतक Steve Smith के नाम हैं उनके नाम कुल 31 शतक हैं और वो मौजूदा समय के सबसे बढ़िया टेस्ट बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। वहीं टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर Joe Root हैं। लेकिन ये आंकड़े पहले ऐसे नहीं थे पिछले ढाई सालों में ये आंकड़े बहुत तेजी से बदले हैं और भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli पहले स्थान से सीधे चौथे स्थान पर आ गए हैं। अगर हम 2021 की शुरुआत में इन चारों बल्लेबाजों के टेस्ट शतकों की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार थे।

2021 की शुरुआत में FAB 4 के शतक

1. Virat Kohli- 27

2. Steven Smith- 26

3. Kane Williamson- 24

4. Joe Root- 17

इन चारों में से इस समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Steve Smith के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक हैं। वो मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, अगर हम इस समय इन चारों के टेस्ट शतक की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार हैं।

2021 के बाद के FAB 4 के शतक

1. Smith- 31

2. Joe Root- 30

3. Williamson- 28

4. Kohli- 28 

ढाई साल में Kohli से आगे निकले बाकी तीनों बल्लेबाज 

साल 2021 की शुरुआत में फैब फोर की सूची में (Steve Smith, Virat Kohli, Joe Root और Kane Williamson) इन चारों बल्लेबाजों में शतक लगाने के मामले में Virat Kohli सबसे आगे थे। उन्होंने उस समय तक टेस्ट में 27 शतक लगाए थे। उनके बाद Steve Smith 26 शतक के साथ दूसरे और Kane Williamson 24 शतक के साथ तीसरे स्थान पर थे। वहीं Joe Root 17 शतक के साथ चौथे नंबर पर थे।

लेकिन पिछले कुछ सालों में Kohli के फॉर्म में लगातार गिरावट आती गई और उनके बल्ले से शतक का निकलना लगभग बंद हो गया। उन्होंने इन ढ़ाई सालों में मात्र एक शतक बनाया है जिस वजह से बाकी तीनों बल्लेबाज उन्हें पछाड़ कर आगे निकल गए। पिछले कुछ समय में Kohli को बल्लेबाजी करते वक्त संघर्ष करते हुए देखा गया है और ये सिलसिला अभी तक टेस्ट में जारी है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Root ने लगातार बड़ी पारियां खेलीं और अब वह मौजूदा समय में खेल रहे खिलाड़ियों में टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

पिछले ढाई सालों में 13 शतक Root ने किए हैं अपने नाम

पिछले ढाई सालों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Steve Smith ने 5 शतक लगाए हैं और वह 31 शतक के साथ मौजूदा समय में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 

लेकिन इन कुछ सालों में अगर किसी बल्लेबाज ने एक लंबी छलांग लगाई है तो वो इंग्लैंड के Joe Root हैं, उन्होंने पिछले ढाई साल में 13 शतक जड़े हैं और असाधारण बल्लेबाजी का एक उदाहरण पेश किया है। उनके इस शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत वो Fab Four की सूची में चौथे स्थान से सीधा दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं इन ढ़ाई सालों में चार शतक लगाकर Kane Williamson 28 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.