Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Fazel Atrachali के बिना उतरेगी Asian Kabaddi Championship में ईरान की टीम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 26, 2023 at 11:43 PM
Modified at :June 26, 2023 at 11:43 PM
Fazel Atrachali के बिना उतरेगी Asian Kabaddi Championship में ईरान की टीम

टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Asian Kabaddi Championship 2023 के लिए ईरान की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लेने वाले सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है और बाकी नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि Fazel Atrachali जैसे दिग्गज खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा ईरान की टीम में मोहम्मद नबीबख्श को भी शामिल नहीं किया गया है।

अगर टीम की बात करें तो हैदर अली एकरामी, मोईन शफाकी, अमीन घोरबानी, मिलाद जाबरी और सईद गफ्फारी जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं मोहम्मदरेजा शादलु को भी टीम में शामिल किया गया है। शादलु की अगर बात करें तो वो पिछले दो सीजन से पीकेएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनको टीम में जगह दी गई है और काफी ज्यादा दारोमदार भी उनके ही ऊपर रहेगा। टीम का हेड कोच गुलारजा मजानदारानी को बनाया गया है। वो पीकेएल में भी कोचिंग कर चुके हैं।

एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ईरान की पूरी टीम इस प्रकार है

हैदरी अली एकरामी, मोईन शफाकी, अमीन घोरबानी, मिलाद जाबारी, मोहम्मद आमिर जफरदनेश, मोहम्मद आर कबुदराहांगी, वाहिद रेजाई मेहर, अहमद रजा असगारी, अलीरजा मीरजायन, मोहम्मद रेजा शादलू, सईद गफ्फारी, मोहम्मद काजेम नासेरी।

आपको बता दें कि एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 27 जून से लेकर 30 जून तक साउथ कोरिया के बुसान में होगा। 1980 से लेकर अभी तक कुल मिलाकर आठ संस्करण इसके हो चुके हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार इस टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं एक बार ईरान ने स्वर्ण पदक जीता था। ऐसे में ईरान चाहेगी कि वो दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करें।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.