Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

Hindi

जानिए किन किन मैदानों पर खेले जाएंगे World Cup 2023 के मुकाबले, क्या आपका शहर है सूची में

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 28, 2023 at 3:42 AM
Modified at :June 28, 2023 at 3:42 AM
जानिए किन किन मैदानों पर खेले जाएंगे World Cup 2023 के मुकाबले, क्या आपका शहर है सूची में

ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए कुल 12 मैदानों का चयन किया गया है, 10 मैदान मुख्य आयोजन के लिए और बाकी 2 वार्म-अप गेम्स के लिए।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत में होने वाले आगामी ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 (World Cup 2023) इवेंट की घोषणा कर दी है। मेजबान भारत ने 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले बड़े ICC आयोजन की मेजबानी के लिए 10 शहरों के कुल 10 मैदानों को चुना है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की मेजबानी करने का अवसर मिला है, जिसमें गत चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच में मुकाबला होगा।

आपको बता दें उद्घाटन समारोह के साथ-साथ अहमदाबाद को 19 नवंबर को होने वाले बड़े विश्व कप फाइनल की भी मेजबानी करने के लिए चुना गया है। जिससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम बड़े मैचों की मेजबानी के लिए भारत का नया क्रिकेट केंद्र बन गया है। क्रिकेट की दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का बड़ा मुकाबला भी 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

विश्व कप के 13वें संस्करण की मेजबानी के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे को चुना गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को छोड़कर सभी मैदानों पर 5-5 मैच होंगे, क्योंकि वहां पर भारी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचते हैं। हैदराबाद में केवल 3 मैच खेले जाएंगे, पाकिस्तान अपने दो मुकाबले हैदराबाद में दोनों क्वालीफाई टीमों के साथ खेलेगा। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

विश्व कप 2023 के 2 सेमीफाइनल जो 15 नवंबर और 16 नवंबर को खेले जाएंगे, उनकी मेजबानी के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम को चुना गया है। वहीं पहली बार विश्व कप के मैच पुणे, लखनऊ और धर्मशाला के मैदानों पर खेले जाएंगे।

स्थानों और निर्धारित मैचों की सूची:

अहमदाबाद- नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

10 नवंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

19 नवंबर - फाइनल

हैदराबाद- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1

9 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला- HPCA क्रिकेट स्टेडियम

7 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का मैच)

10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

16 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड

29 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का मैच)

दिल्ली- अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम

7 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2

11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान

15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1

6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई- एमए चिदम्बरम (चेपॉक) स्टेडियम

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच)

18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

23 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

27 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ- इकाना स्टेडियम

13 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

17 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

21 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2

29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

3 नवंबर - क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे- एमसीए क्रिकेट स्टेडियम

19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

30 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

1 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

बेंगलुरु- एम. ​​चिन्नास्वामी स्टेडियम

20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2

4 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का खेल)

9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2

11 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई- वानखेड़े स्टेडियम

21 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

24 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

2 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 2

7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

15 नवंबर- सेमीफाइनल 1

कोलकाता- ईडन गार्डन्स

28 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश

31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

16 नवंबर- सेमीफाइनल 2

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement