देखें: Indian Cricket Team के तीनों प्रारूपों की नई जर्सियां

स्पोर्ट्स वियर ब्रांड एडिडास ने लांच की जर्सी।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की नई जर्सी आज यानी की 1 जून 2023 को एडिडास ने लांच की। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। एडिडास (Adidas) द्वारा लांच की गई पहली जर्सी इंडियन क्रिकेट टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) में पहनेगा।
बीसीसीआई (BCCI) ने दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स वियर ब्रांड में से एक एडिडास के साथ अगले 5 साल यानी 2028 तक के लिए करार किया है। अगले पांच साल तक एडिडास टीम इंडिया की जर्सी डिजाइन करेगी और बनाएगी। इसकी जानकारी BCCI ने आधिकारिक रूप से बहुत पहले ही दे दी थी। World Test Championship फाइनल में भारत एडिडास द्वारा डिजाइन की गई नई जर्सी को पहनकर खेलने उतरेगी। टेस्ट के साथ-साथ बाकी दोनों फॉर्मेट (वनडे और टी20) की जर्सी भी लांच हो गई है। ये जर्सी पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए है।
एडिडास के साथ करीब 350 करोड़ रुपए की डील होने का अनुमान है। एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित है। भारत इस साल जून और जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे में पहली बार अपनी रंगीन एडिडास जर्सी का इस्तेमाल करेगा।
सोशल मीडिया पर नई जर्सी हुई वायरल
इससे पहले एडिडास ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी आज लांच होगी। लांच से पहले सोशल मीडिया पर कई फोटोज वायरल थे, और नई जर्सी को लेकर कई अनुमान भी लगाए जा रहे थे। लॉन्च से पहले इन तीनों प्रारूपों के जर्सियों को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अनोखे तरीके से हवा में लटकी हुई दिखाई गई। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है