Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2023 की बेस्ट प्लेइंग 11, जानिए किन खिलाड़ियों ने इस टीम में बनाई अपनी जगह

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 1, 2023 at 7:30 PM
Modified at :June 1, 2023 at 7:30 PM
IPL 2023 की बेस्ट प्लेइंग 11, जानिए किन खिलाड़ियों ने इस टीम में बनाई अपनी जगह

इस लीग के 16वें सीजन को इतिहास में सबसे बेहतरीन और यादगार सीजन में से एक के रूप में याद किया जाएगा।

IPL का 16वां सीजन अब समाप्त हो गया है, ये सीजन पिछले सीजन की तुलना में और अधिक रोमांच भरा रहा जिसने फैंस को कई यादगार लम्हें दिए। इस सीजन के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराते हुए पांचवीं बार IPL के खिताब पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 16वें सीजन में कई अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाल किया। जबकि युवा प्लेयर्स ने भी बता दिया की वो किसी से कम नहीं। इस पूरे सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने रंग जमाया जबकि कुछ का होना या न होना लगभग एक समान नजर आया।

जिस वजह से इस सीजन सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों और योगदान को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। जिन्होंने पूरे सीजन अपनी काबिलियत से ये सिद्ध कर दिया की वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।

तो चलिए एक नजर डालते हैं किन खिलाड़ियों को शामिल करके बनी है इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन।

Shubman Gill

IPL के 16वें सीजन अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर कहर बरसाने वाले Shubman Gill को इस सीजन के बेस्ट प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया जाए ऐसा होना असंभव है। इस सीजन Gill ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी लगाए, साथ ही वो इस लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में Jos Buttler को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 

वहीं इस सीजन Gill को ऑरेंज कैप के साथ-साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और गेम चेंजर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी मिला है। जबकि इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी उन्होंने कई पावर हिटर को पछाड़ा है। इन आंकड़ों को देखते हुए इस टीम में उन्हें ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है।

Yashasvi Jaiswal

Rajasthan Royals के ओपनिंग बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal इस सीजन एक उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ सभी का दिल जीता, बल्कि अपनी काबिलियत का एक नमूना भी पेश किया। Jaiswal ने इस सीजन खेले 14 मैचों में 163.61 के बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ कुल 625 रन बनाए। इस तरह के बढ़िया प्रदर्शन की वजह से इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी Jaiswal को ही मिला। जिस वजह से इस प्लेइंग 11 में उन्हें Gill के साथ बतौर ओपनिंग बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है।

Faf du plessis

Royal Challengers Bangalore के कप्तान Faf du plessis ने बतौर कप्तान इस सीजन अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन 14 मैचों में 730 रनों के साथ वो दूसरे टॉप रन स्कोरर भी हैं। Faf ने हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिस वजह से इस सीजन सबसे ज्यादा 36 छक्के उनके बल्ले से ही लगे हैं और इसलिए ये अवॉर्ड भी उनको ही मिला है। उनके इस शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए इस टीम में उन्हें फर्स्ट डाउन बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। 

Virat Kohli

इस सीजन हर एक क्रिकेट दर्शक जानता है कि Faf के साथ Virat Kohli ने गेंदबाजों की किस तरह से धुनाई की, यही वजह है कि टूर्नामेंट की बेस्ट-11 में उन्हें फॉफ के बाद सेकेंड डाउन पर रखा गया। Virat ने इस सीजन खेले 14 मैचों में 639 रन बनाए हैं, इसके साथ ही वो ऑरेंज कैप की सूची में चौथे स्थान पर हैं। जबकि उन्होंने इस सीजन लगातार दो मैचों में 2 शतक अपने नाम किए। इसलिए उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस टीम में उनकी जगह बनी है। 

Cameron Green

Mumbai Indians के लिए बतौर ऑलराउंडर इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करने वाले Cameron Green अपने पहले ही सीजन बल्ले और गेंद दोनों से काफी कारगर सिद्ध हुए। मुंबई की तरफ से इस सीजन ये तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। Green ने 160.28 के बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ इस सीजन 2 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 452 रन बनाए।

इसके अलावा कई मैचों में एक फिनिशर के तौर पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि गेंद के साथ भी उन्होंने कई बार विकेट निकाली, जिस वजह से उनके नाम पूरे सीजन में 6 विकेट भी रही। इन आंकड़ों को देखते हुए बतौर ऑलराउंडर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज Green को इस टीम में शामिल किया गया है।

MS Dhoni

MS Dhoni ने इस सीजन एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो क्यों दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे सीजन अपनी टीम का नेतृत्व किया और फाइनल मैच में भी विकेट के पीछे से जिस तरह उन्होंने पूरी टीम को चलाया और तेज-तर्रार तरीके से Shubman Gill को स्टंप आउट करना। Dhoni के इस तरह के शानदार लीडरशिप रोल की वजह से ही चेन्नई पांचवी बार IPL का खिताब जीत पाई। जिस वजह से Dhoni को इस टीम का विकेटकीपर और कप्तान चुना जाता है।

Ravindra Jadeja

16 वें सीजन के फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर बाउंड्री लगाकर Chennai Super Kings को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले Ravindra Jadeja ने अपनी काबिलियत का सबूत फिर एक बार सभी को दे दिया। इसके अलावा Jadeja ने ही गुजरात के सबसे खतरनाक बल्लेबाज Shubman Gill को फाइनल मैट में आउट किया था। उनकी इस सीजन की शुरुआत भले ही सुस्त हुई हो लेकिन आखिरी में आते-आते वो पूरे फॉर्म में दिखे। उन्होंने 16 मैचों की 11 पारियों में 138 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए। यही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी में 7.56 की इकॉनमी से 20 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बेस्ट प्लेइंग 11 में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया है।

Rashid Khan

गेंद के साथ-साथ बल्ले से कमाल करने वाले Rashid Khan हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करके देते हैं और ऐसा उन्होंने इस सीजन करके भी दिखाया है जब पहले गेंद के साथ और बाद में बल्ले के साथ उन्होंने मैच का रुख पलट दिया हो। उनकी प्रतिभा पर कभी शक नहीं किया जा सकता ये ही वजह है कि वह जिस भी फ्रेंचाइजी में होते हैं, वहां अपना जादू चलाते रहते हैं। 

उन्होंने गुजरात की तरफ से 17 मैचों की 9 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 216.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए, जिसमें नाबाद 79 रन उनका बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर रहा। जबकि गेंदबाजी में हर सीजन की तरह इस सीजन भी वो लय में नजर आए पूरे सीजन में Rashid ने  8.24 की इकॉनमी से 27 विकेट लेकर Purple Cap की रेस में तीसरे नंबर पर रहे। इन आंकड़ों को देखते हुए इस टीम में बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर उन्हें शामिल किया गया है।

Mohammed Shami

Gujarat Titans के तेज गेंदबाज Mohammed Shami इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 मैचों में 8.03 की इकॉनमी से 28 विकेट चटकाए और Purple Cap का खिताब अपने नाम किया। जिस वजह से इस टीम में उन्हें प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में रखा जाता है।

Mohit Sharma

पिछले तीन सीजन में फ्लॉप रहने के बाद इस सीजन Mohit Sharma ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात ने इस सीजन उन्हें उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा जिसके बाद उन्होंने 14 मैचों में 7.85 की इकॉनमी से कुल 27 विकेट लिए और Shami के बाद इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। Mohit ने पूरे सीजन में  एक बार 5 और दो बार 4 विकेट भी झटके, साथ ही फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसलिए इस बेस्ट इलेवन में तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें शामिल किया गया है।

Matheesha Pathirana

इस सीजन एक युवा गेंदबाज होने के बावजूद Matheesha Pathirana ने विश्व की सबसे मुश्किल लीग में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और कई बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। Pathirana ने इस सीजन खेले 12 मैचों में 8 की इकॉनमी से कुल 19 विकेट लिए। इसके अलावा वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में भी दसवें स्थान पर हैं। एक युवा गेंदबाज होते हुए भी इस तरह के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस टीम में शामिल किया गया है।

इम्पैक्ट प्लेयर

Akash Madhwal (Mumbai Indians)

IPL इतिहास में पहली बार इम्पैक्ट खिलाड़ी का इस्तेमाल किया गया। जहां सभी टीमों ने इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया है और इस निर्णय को लीग में एक सकारात्मक बदलाव के तौर पर स्वीकार किया है। Jasprit Bumrah और Jofra Archer की गैरमौजूदगी में उत्तराखंड के एक युवा खिलाड़ी Akash Madhwal ने Jason Behrendorff के साथ मिलकर मुंबई के तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। Madhwal ने इस सीजन 8 मैच खेले और 14 विकेट लिए। लखनऊ के खिलाफ उनके 5/5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन ने MI को क्वालीफायर 2 में आसानी से पहुंचा दिया।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.