Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने एक से ज्यादा बार जीता है Money In The Bank ब्रीफकेस

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 1, 2023 at 8:26 PM
Modified at :July 1, 2023 at 8:26 PM
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने एक से ज्यादा बार जीता है Money In The Bank ब्रीफकेस

WWE का ये प्रीमियम लाइव इवेंट कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

WWE मनी इन द बैंक (Money In The Bank) एक वार्षिक लाइव इवेंट है, इस इवेंट में लैडर पर चढ़कर ऊपर लटक रहे मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को हासिल करना होता है। इस लैडर मैच इवेंट का मुख्य आकर्षण Money in the Bank है। पहले इस तरह के मैचों का आयोजन रेसलमेनिया (WrestleMania) में किया जाता था पर बाद में WWE ने इसे अपना एक अहम प्रीमियम लाइव इवेंट बना दिया और देखते ही देखते ये इवेंट फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय बन गया और इसे बहुत पसंद किया जाने लगा। 

इस इवेंट में कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर अब तक कई WWE सुपरस्टार एक बार चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार Money In The Bank ब्रीफकेस को न सिर्फ जीता है, बल्कि उसका सफल कैश इन भी किया है।

तो चलिए आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार Money In The Bank ब्रीफकेस पर कब्जा किया है।

3. The Miz

The Miz

The Miz इस समय WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक हैं, वो न सिर्फ ग्रेंड स्लेम चैंपियन बने हैं, बल्कि 2 बार उन्होंने Money In The Bank ब्रीफकेस पर भी कब्जा किया है। हालांकि, उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था और लॉकर रूम में भी कई स्टार्स उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसके बावजूद Miz को WWE ने एक अच्छा पुश दिया और उन्होंने साल 2010 में आयोजित लैडर मैच में कॉन्ट्रैक्ट जीता, जिसके बाद उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को Randy Orton के खिलाफ कैश इन किया था और अपनी पहली WWE चैंपियनशिप हासिल की थी।

Miz ने दूसरी बार Otis के खिलाफ इस ब्रीफकेस को जीता था। दरअसल, साल 2020 में आयोजित Money in the Bank इवेंट में Otis ने सबसे पहले इस ब्रीफकेस को जीता था। लेकिन उसके बाद से Miz उनके पीछे पड़े थे और उन्होंने 2020 में आयोजित Raw के एक एपिसोड में जीत हासिल कर इस ब्रीफकेस को हथिया लिया था। जिसके बाद Hell in a Cell 2020 में Drew McIntyre पर इस कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करते हुए The Miz दूसरी बार WWE चैंपियन बन गए थे।

2. CM Punk

CM Punk

CM Punk को अपने WWE करियर के शुरुआती समय पर तगड़ा पुश मिला था। वो WrestleMania 24 में Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा थे। उन्होंने इस जबरदस्त मुकाबले में Shelton Benjamin, MVP, John Morrison, Carlito और Chris Jericho को मात देते हुए अपने करियर की पहली बड़ी जीत दर्ज की थी। Punk ने इस ब्रीफकेस को 92 दिनों तक अपने पास रखने के बाद 30 जून 2008 को Raw के एपिसोड में Edge पर कैश-इन कर दिया था। जिसके बाद वो अपने WWE करियर में पहली बार World Heavyweight Champion बने थे।

यहीं नहींं, CM Punk ने अगले ही साल फिर कमाल किया और लगातार दूसरी बार WrestleMania 25 में अपनी जगह बनाई और सभी को चौंकाते हुए फिर एक बार इस ब्रीफकेस के विजेता बन गए थे। जिसके बाद उन्होंने Extreme Rules 2009 में Jeff Hardy पर एक सफल कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया था और नए World Heavyweight Champion बन गए थे।

1. Edge

Edge

Edge 2 बार Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा कर चुके हैं, वो WWE इतिहास के सबसे पहले सुपरस्टार थे जिन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस पर कब्जा किया था, जिसके बाद उन्होंने इस ब्रीफकेस का सफल केश इन करते हुए WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। उन्होंने WrestleMania 21 में आयोजित पहले Money in the Bank लैडर मैच में Chris Jericho, Kane, Shelton Benjamin, Christian, और Chris Benoit इन पांच सुपरस्टार्स को मात देते हुए इस ब्रीफकेस को हासिल किया था। जिसके बाद उन्होंने इसे John Cena पर कैश इन किया था और WWE चैंपियन बन गए थे।

WWE के इस अनुभवी सुपरस्टार ने Raw के एक एपिसोड में इस ब्रीफकेस को दूसरी बार हासिल किया था। दरअसल, WrestleMania 23 में Mr. Kennedy ने इस ब्रीफकेस को जीता था। जिसके बाद Edge ने उस इवेंट के बाद हुए अगले Raw एपिसोड में Kennedy  से ब्रीफकेस हासिल करने के लिए उनसे एक मैच मांगा, उस मैच में Edge ने Kennedy को हराते हुए दूसरी बार MITB कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को The Undertaker पर कैश इन किया था और WWE चैंपियन बन गए थे।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement