इन पांच युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है भारतीय टेस्ट टीम में मौका

जुलाई में होने वाले इस दौरे में कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देकर उनकी जगह युवाओं को टीम में शामिल किया जा सकता है।
WTC फाइनल में एक बार फिर से भारतीय टेस्ट टीम का दिल टूटने के बाद, अब वो सकारात्मकता के साथ अपने अगले World Test Championship (WTC) अभियान को अच्छे तरह से शुरुआत करने के ऊपर विचार करेंगे। इस अभियान की शुरुआत जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के साथ शुरु होगी। इस सीरीज को जीतकर भारत अपने अगले अभियान की शुरुआत अच्छी करना चाहेगा।
भारत के पास वेस्टइंडीज दौरे में कई युवा प्रतिभाओं को टीम में डेब्यू कराने का एक अच्छा अवसर है। WTC फाइनल में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी एक चिंता का विषय बन कर उभरा है, जिस वजह से अब चयनकर्ता चाहेंगे की अभी से ही काबिल और इन फॉर्म युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दे ताकि वो अगले World Test Championship तक काफी कुछ सीखे और अपने में सुधार करते हुए भारत के लिए अच्छा करे।
तो चलिए हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली अगली टेस्ट सीरीज में टीम में शामिल किया जा सकता है।
5. Mukesh Kumar

भारत को अब अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में कुछ बदलाव करने की जरूरत है विशेष रूप से टेस्ट टीम में और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ये एक ऐसा नाम है जिन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है। वह Scott Boland के समान गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए अच्छे एरिया हिट करते हैं। Mukesh WTC फाइनल के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ थे। लेकिन अब बाकी तेज गेंदबाजों के फ्लॉप होने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने के बारे में चयनकर्ता जरूर सोचेंगे।
Mukesh ने 2015 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक उन्होंने रेड-बॉल प्रारूप में 21.55 की औसत से 149 विकेट लिए हैं। इसमें छह पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे देखते हुए उन्हें Umesh Yadav जैसे खराब फॉर्म में मौजूद खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
4. Arshdeep Singh
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय तेज आक्रमण में एक और बदलाव अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के रूप में देखने को मिल सकता है। फिलहाल, Arshdeep काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं जहां उनका प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिला है, इसके साथ ही उन्होंने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की है। जिस वजह से भारतीय चयनकर्ता Mohammed Shami को आराम देकर उनकी जगह Arshdeep को टेस्ट टीम में जगह देने के ऊपर विचार कर सकते हैं।
3. Ishan Kishan

KL Rahul के चोटिल होने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) को WTC फाइनल के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन फाइनल में उन्हें बाहर बिठा कर उनकी जगह KS Bharat को टीम में खिलाया गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में Bharat फ्लॉप साबित हुए और Ishan की जगह उन्हें टीम में जगह देने का फैसला गलत साबित हुआ। लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan को टीम में मौका मिल सकता है।
2. Yashasvi Jaiswal

भारत को निश्चित रूप से शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत है। इस साल IPL में अपना जलवा बिखेरने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। Yashasvi ऐसे बल्लेबाज हैं जो लाल गेंद और सफेद गेंद वाले दोनों ही क्रिकेट प्रारूप में गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। उनके आंकड़ों को देखते हुए WTC फाइनल में उन्हें स्टैंड-बाय सलामी बल्लेबाज में से एक के रूप में टीम में शामिल किया गया था।
Yashasvi ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15 मैचों में, 80.31 के औसत और लगभग 60 की स्ट्राइक रेट के साथ 1845 रन बनाए हैं। वह बतौर भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज एक्स-फैक्टर हो सकते हैं जिस वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
1. Sarfaraz Khan
वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए जिन बल्लेबाजों को टीम में जगह देने के लिए विचार किया जा सकता है। उनमें से एक सरफराज खान (Sarfaraz Khan) हैं। मुंबई का ये बल्लेबाज पिछले कुछ सत्रों से रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से एक रहा है और भारत के मध्य क्रम के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
Sarfaraz रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जहां उन्होंने छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। वहीं उन्होंने 2022-23 सीजन में इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और 92.66 की शानदार औसत के साथ 556 रन बनाए। उनके इन आंकड़ों को देखते हुए भारतीय चयनकर्ता जरुर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार करेंगे।