Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

राहुल चौधरी ने एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में सेलेक्शन ना होने पर जताई नाराजगी, पक्षपात का लगाया आरोप

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 16, 2023 at 10:03 PM
Modified at :June 16, 2023 at 10:03 PM
राहुल चौधरी ने एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में सेलेक्शन ना होने पर जताई नाराजगी, पक्षपात का लगाया आरोप

दिग्गज खिलाड़ी ने यूपी के किसी भी खिलाड़ी का चयन ना होने पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

भारतीय कबड्डी जगत के बड़े सितारे और 'शो मैन' के नाम से मशहूर राहुल चौधरी ने आगामी एशियन कबड्डी चैंपियनशिप टीम और इंडिया कैंप में खुद का सेलेक्शन ना होने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नेशनल कबड्डी फेडरेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। राहुल चौधरी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की टीम ने नेशनल गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता, जबकि यूपी के किसी भी खिलाड़ी का चयन एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम सेलेक्शन में पक्षपात किया जा रहा है।

11वें एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 27 जून से लेकर 30 जून तक साउथ कोरिया के बुसान में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए कुल मिलाकर 12 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जिसमें कई दिग्गज प्लेयर मौजूद हैं। अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, असलम ईनामदार और पवन सेहरावत जैसे दिग्गजों को इस टीम में जगह मिली है। डिफेंस में नितेश कुमार, प्रवेश भैंसवाल, विशाल भारद्वाज, सुरजीत सिंह और शुभम शिंदे जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। अपनी कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स को पीकेएल का टाइटल जिताने वाले सुनील कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि दिग्गज रेडर परदीप नरवाल, विकाश कंडोला और मनिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

राहुल चौधरी ने वीडियो जारी कर नाइंसाफी का लगाया आरोप

वहीं राहुल चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर टीम सेलेक्शन में पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा "इंडिया कैंप में मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ है, जबकि मेरा चयन होना चाहिए था। मैं नेशनल्स में अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल तक लेकर गया जिसमें मेरा परफॉर्मेंस सबसे बेस्ट था।

दूसरी बात ये कि नेशनल गेम होते हैं जिसमें हमारी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। जो टॉप-8 टीम होती हैं वो इसमें खेलती हैं और हमने गोल्ड मेडल इसमें लिया। जिन टीमों के सात-आठ प्लेयर आज इंडिया कैंप में हैं उन टीमों को हराकर हमने ये गोल्ड मेडल जीता था। उसमें मेरी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा बेस्ट थी। अगर तब भी मेरा सेलेक्शन इंडिया कैंप के लिए नहीं हो रहा है तो फिर आप समझ सकते हैं कि मेरे साथ कितना भेदभाव हो रहा है।"

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पिछली बार एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम किया था, जिसका आयोजन ईरान में हुआ था। अभी तक कुल मिलाकर 10 बार एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हो चुका है। सबसे पहले 1980 में इसका आयोजन हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था। 1980 से लेकर अभी तक कुल मिलाकर आठ संस्करण इसके हो चुके हैं और भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा इसमें रहा है। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार इस टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं एक बार ईरान ने स्वर्ण पदक जीता था।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.