Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Ravi Shetty बने थाईलैंड की नेशनल कबड्डी टीम के कोच

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 24, 2023 at 2:48 AM
Modified at :June 24, 2023 at 2:48 AM
Ravi Shetty बने थाईलैंड की नेशनल कबड्डी टीम के कोच

PKL के 9वें सीजन वो पटना पाइरेट्स के हेड कोच के रूप में भूमिका निभा रहे थे

रवि शेट्टी (Ravi Shetty) ये एक ऐसा नाम है जिन्हें एक लंबे समय तक हमने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में कोचिंग करते हुए देखा है, वो PKL के अब तक हुए 9 सीजनो का हिस्सा रहे और काफी बार अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। Ravi Shetty, प्रो कबड्डी लीग के 8 सीजन तक यू मुंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन जैसी टीमों के साथ बतौर असिस्टेंट कोच काम कर चुके हैं।

वो पहले सीजन में अपनी कोचिंग के अंडर यू मुंबा को फाइनल तक लेकर गए थे। इसके अलावा वो PKL 8 में पुनेरी पलटन के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे और टीम ने प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया। जिसके बाद 9वें सीजन उनके अनुभव को देखते हुए पटना पाइरेट्स ने उन्हें हेड कोच के रूप में साइन किया था।

लेकिन पिछले सीजन पटना पाइरेट्स ने बहुत खराब प्रदर्शन किया था, जिसके बाद Ravi Shetty को टीम ने 10वें सीजन के लिए कोच की भूमिका से हटा दिया। जिसके बाद अब वो एक नई भूमिका में नजर आएंगे। बता दें थाईलैंड ने हाल ही में रवि शेट्टी को अपनी राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त करके कबड्डी की दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। थाईलैंड का ये कदम अब उनके खेल के विकास में काफी कारगर साबित हो सकता है।

Ravi Shetty एक नई भूमिका में आएंगे नजर

27 जून से शुरु होने वाले एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में Ravi Shetty थाईलैंड के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे। Pro Kabaddi League के पिछले 9 सीजन का उनका अनुभव थाईलैंड के लिए काफी काम आ सकता है और वो आने वाले चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

वहीं थाईलैंड कबड्डी फेडरेशन के द्वारा ये घोषणा होते ही की अब Ravi Shetty उनके नेशनल टीम के कोच होंगे, एक और रोचक तथ्य सामने आ रहा है कि 27 जून से शुरु होने वाले एशियन कबड्डी चैंपियनशिप और सितंबर से शुरु होने वाले एशियन गेम्स में अगर भारतीय कबड्डी टीम, थाईलैंड कबड्डी टीम के सामने आती है तो Ravi Shetty के सामने एक बड़ी दुविधा हो सकती है कि वो अपना फर्ज निभाए या फिर भारत के लिए अपना कर्ज अदा करे। हालांकि, जो भी हो लेकिन इस समय अनुमान ये है कि वो निष्पक्ष कोचिंग करेंगे और थाईलैंड के लिए अपना फर्ज पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

PKL 9 में कैसा रहा था पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन

पटना पाइरेट्स PKL इतिहास की सबसे सफल टीम है। उन्होंने PKL के तीसरे, चौथे और पांचवें सीजन में लगातार जीत दर्ज करते हुए खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई थी। जिस वजह से वो इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा (3 बार) खिताब जीतने वाली टीम है। लेकिन पिछले सीजन यानी 9वें सीजन Ravi Shetty की कोचिंग के अंडर इस टीम का प्रदर्शन बहुत खराब देखने को मिला था और ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने भी इस टीम से नहीं की थी। 

पिछले सीजन हुए खराब प्रदर्शन के बाद अब PKL के 10वें सीजन के लिए पटना पाइरेट्स ने Ravi Shetty की जगह नरेंद्र सिंह रेधू को टीम का हेड कोच चुना है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.