Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Steve Smith ने दूसरे Ashes टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा महान भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :June 29, 2023 at 6:29 PM
Modified at :June 29, 2023 at 6:29 PM
Steve Smith ने दूसरे Ashes टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा महान भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 85 रनों की नाबाद पारी के दौरान लॉर्ड्स के मैदान पर पूरे किए 9000 टेस्ट रन।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 28 जून यानी बुधवार को टेस्‍ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल उन्होंने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट (Ashes Test) के पहले दिन अपने टेस्ट करियर के 9000 रन पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें ऐसा करते ही Smith टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर में बाउंड्री लगाकर यह गौरव अपने नाम किया है।

Steve Smith ने बेन स्‍टोक्‍स (Ben Stokes) की गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपने टेस्ट करियर के 9000 रन पूरे किए। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के नाम दर्ज है। उन्होंने 72 पारियों में 9000 टेस्ट रन पूरे किए थे, जबकि स्मिथ को यह आंकड़ा छूने में 174 पारियां लग गई।

भारतीय दिग्गज को Smith ने पछाड़ा 

स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) भले ही श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहे। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के महान बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। बता दें द्रविड़ ने 176 पारियों में 9000 टेस्ट रन पूरे किए थे। 

टेस्ट क्रिकेट के दीवार कहे जाने वाले Dravid अभी तक इस मामले में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन दूसरे एशेज के पहले दिन Smith ने सबसे तेज 9000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में उन्हें पछाड़ते हुए उनकी जगह हासिल कर ली, जिसके बाद वो तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज हैं। लारा और पोंटिंग ने 177 पारियों में 9000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज

Kumar Sangakkara (Sri Lanka) - 172 पारियां

Steve Smith (Australia) - 174 पारियां

Rahul Dravid (India) - 176 पारियां

Brian Lara (West Indies) - 177 पारियां

Ricky Ponting (Australia) - 177 पारियां

Smith ने पूरे किए 15,000 रन 

टेस्ट क्रिकेट के अलावा स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक उपलब्धि हासिल की, दरअसल उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के 15,000 रन पूरे कर लिए। वहीं उन्होंने 15,000 रन केवल 351 पारियों में अपने नाम किए, जिस वजह से वो सबसे तेज 15,000 रन पूरे करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। आपको बता दें सबसे कम पारियों में 15,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है। उन्होंने केवल 333 पारियों में 15 हजार रन पूरे किए थे।

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.