Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

इन पांच सुपरस्टार्स की वजह से Roman Reigns और Solo Sikoa हार सकते हैं Money In The Bank का मुकाबला

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 29, 2023 at 8:28 PM
Modified at :June 29, 2023 at 8:28 PM
इन पांच सुपरस्टार्स की वजह से Roman Reigns और Solo Sikoa हार सकते हैं Money In The Bank का मुकाबला

यह मैच WWE के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से एक है।

WWE के सबसे लोकप्रिय और रोचक इवेंट्स में से एक, मनी इन द बैंक 2023 (Money In The Bank 2023) इस सप्ताह के अंत में यानी 2 जुलाई, रविवार को लगातार 14वें वर्ष होने वाली है। ये इवेंट हर साल पहले से ही प्रशंसकों के बीच एक बड़ी उम्मीद पैदा कर देता है, क्योंकि इस इवेंट के बाद ज्यादातर हमें कुछ नए चैंपियन देखने को मिलते हैं, इसके साथ ही SummerSlam के लिए कुछ बड़ी राइवलरी भी क्रिएट होती देखने को मिलती है। WWE पिछले कुछ समय से दुनिया भर में इवेंट आयोजित कर रहा है और यह इवेंट भी एक दूसरे देश में होने वाला है। जिसमें हमें कई शानदार मैच और राइवलरी देखने को मिल सकती है।

वहीं, मनी इन द बैंक वह इवेंट है जिसमें परिवार की एक महा भिड़ंत हमें देखने को मिलेगी। आपको बता दें इस इवेंट में The Usos का Roman Reigns और Solo Sikoa से आमना-सामना होने वाला है। हालांकि Roman Reigns इस ग्रुप के प्रमुख बने हुए हैं, लेकिन चीजें धीरे-धीरे उनके हाथ से फिसलती हुई दिख रही हैं। WrestleMania के बाद से The Bloodline में दूरियां बढ़ गई थी। जिसके बाद अब Reigns, WWE मनी इन द बैंक में The Usos के खिलाफ Solo के साथ मिलकर एक मैच में नजर आएंगे।

Night of Champions में जब Roman Reigns और Solo Sikoa की भिड़ंत Undisputed Tag Team Champions, Sami Zayn और Kevin Owens से हुई। उस समय The Usos की गलति की वजह से Reigns अपना मैच हार गए। उस समय से वो The Usos से भड़के हैं और जब उन्होंने Jimmy और Jey को अलग करने कि कोशिश की तो Usos ने भी नाराजगी जताई और Reigns पर हमला  कर दिया।

जिसके बाद अब इन भाईयों के बीच में एक महा मुकाबला हमें Money In The Bank में देखने को मिलेगा। लेकिन फिलहाल संभावना इस बात की है की इनके मैच के बीच में कुछ रेसलर खलल डाल सकते हैं जिसकी वजह से ये मैच और रोचक बन सकता है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं उन पांच रेसलर्स के बारे में जो मनी इन द बैंक में Bloodline सिविल वॉर के मैच के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं।

5. Drew McIntyre

Drew McIntyre WWE

WWE में WrestleMania के बाद “The Scottish Warrior” यानी की Drew McIntyre की वापसी हो सकती है। उन्हें WrestleMania 39 में Gunther से हारने के बाद से टेलीविजन पर नहीं देखा गया है। WWE के लिए मैकइंटायर को वापस लाने का यह एक सही समय हो सकता है। चूँकि, Roman Reigns के खिलाफ लड़ने के लिए कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचा है, इस समय  Drew McIntyre को चैंपियनशिप की तस्वीर में वापस लाने और दोनों रेसलर्स के बीच पुरानी राइवलरी को फिर से प्रज्वलित करने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।

4. Money In The Bank विजेता

हम नहीं जानते कि मनी इन द बैंक 2023 (Money In The Bank 2023) कौन जीतने वाला है, लेकिन एक बात तो निश्चित है कि ब्रीफकेस विजेता "The Tribal Chief" को अपना निशाना बना सकता है। दरअसल, इस समय ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, The Usos बनाम Roman Reigns और Solo Sikoa के मैच के बीच में Money In The Bank का विजेता खलल डाल सकता है। जिसकी वजह से Roman और Sikoa अपना मैच गंवा सकते हैं। फिलहाल ये सिर्फ एक अनुमान है लेकिन ऐसा होने की संभावना इस समय है।

3. Sami Zayn और Kevin Owens

Sami Zayn और Kevin Owens

Bloodline के बीच की यह दीवार सैमी जेन और केविन ओवेन्स (Sami Zayn और Kevin Owens) के साथ ही शुरू हुआ था जब उन्होंने The Usos को WrestleMania में हराकर Undisputed Tag Team Championship पर कब्जा कर लिया था। जिस वजह से उन्हें इस तस्वीर से दूर रखना सही नहीं होगा। वहीं हमने पिछले कुछ समय में ये भी देखा है कि किस तरह Sami Zayn ने Jey Uso को Roman Reigns के खिलाफ भड़काया है, उनकी वजह से ही आज द ब्लडलाइन लगभग खत्म हो गई है।

वहीं Sami ने हमेशा Jey Uso का साथ दिया है, जिसे देखते हुए लग रहा है कि इस बड़े और अहम मैच में भी Roman Reigns से अपना बदला लेने के लिए Undisputed Tag Team Champions यानी Zayn और Owens मैच के बीच में खलल डाल सकते हैं और Roman और Solo का ध्यान भटका कर Usos को मैच जीतने में मदद कर सकते हैं।

2. Thamiko

हमें 2 जुलाई को होने वाले मनी इन द बैंक पे-पर-व्यू में एक नया Anoa’i चेहरा देखने को मिल सकता है। थामीको (Thamiko) The Usos और Solo Sikoa के सगे भाई हैं। इसलिए, इस समय हम नहीं जानते कि वह किसके लिए आ सकते हैं लेकिन उनका आना निश्चित रूप से इस मैच में एक रोमांचक मोड़ लाएगा। अगर Thamiko आते हैं तो Roman Reigns और Solo Sikoa के लिए वो एक मुसीबत बन सकते हैं।

1. Rikishi की वापसी

Rikishi

Bloodline इस समय काफी कठिन स्थिति में है और रोमन रेंस (Roman Reigns) को वास्तव में समझ नहीं आ रहा है कि किस पर भरोसा किया जाए। अभी बैकस्टेज अफवाह चल रही है कि, The Bloodline के इस मैच में खासकर जब बात The Usos की है तो WWE और ट्रिपल एच Usos के पिता यानी की Rikishi की WWE में वापसी पर विचार कर सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल Roman Reigns और Jey Uso के मैच के बाद Reigns के पिता Sika की वापसी हुई थी।

लेकिन इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि Rikishi इस मैच के बीच में हस्तक्षेप कर सकते हैं और परिवार के बीच चल रहे इस लड़ाई को खत्म करने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.