पांच खिलाड़ी जो बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले टेस्ट कप्तान

Rohit की कप्तानी में भारत लगातार पिछले कुछ ICC इवेंट्स हारा है।
WTC फाइनल में भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जमकर आलोचना हो रही है। WTC 2023 में बतौर बल्लेबाज और कप्तान रोहित दोनों ही तरह से फ्लॉप देखने को मिले थे। जिसके बाद सभी फैंस ने ये कहा कि अब उन्हें कप्तानी से हटा देना चाहिए। ये ही नहीं बल्कि Rohit के टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर फेक 'थैंक यू नोट' भी वायरल हुआ था।
हालांकि इस समय वो न ही कप्तानी से हटाए गए हैं और न ही टेस्ट से रिटायरमेंट ले रहे हैं। वहीं उम्मीद ये है कि इस साल होने वाले वनडे World Cup तक वो ही कप्तान रहे। लेकिन उनके खराब फॉर्म को देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता कि आगे क्या होगा।
Rohit की कप्तानी पर मंडराया खतरा
इस समय भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान Rohit Sharma 36 साल के हो चुके हैं, और आने वाले World Test Championship के अंत तक वो 38 साल के हो जाएंगे। अब सवाल ये है कि क्या रोहित खुद इतने लंबे समय तक बतौर कप्तान कुछ अच्छा कर पाएंगे। हालांकि बतौर बल्लेबाज उनके फॉर्म में लगातार गिरावट देखने को मिली है, वहीं उनकी कप्तानी में भी भारत ने अभी तक कुछ खास नहीं किया है। भारत को 2023 के WTC फाइनल में उनकी कप्तानी में खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब ये लग रहा है कि बहुत जल्द हमें एक नया चेहरा भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करता हुआ देखने को मिल सकता है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए अगले विकल्प हो सकते हैं।
5. Shubman Gill

शुभमन गिल (Shubman Gill) ये एक ऐसा नाम है जो अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी उम्र इस समय भले ही कम है और उन्हें कप्तानी का अनुभव भी नहीं है। लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके आंकड़े अच्छे हैं और एक युवा होने की वजह से वो मैदान पर टीम को एक अलग जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
इसके अलावा इस समय अगर उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में कप्तान बनाया जाता है तो Gill उनसे काफी कुछ सीख भी सकते हैं। इस वजह से भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में Gill एक अच्छा विकल्प हैं।
4. Jasprit Bumrah

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि न सिर्फ वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि इस टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से भी एक हैं। लेकिन इस समय उनकी फिटनेस एक चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले लगभग 3 वर्षों से वह बैक इंजरी से जूझ रहे हैं जिस वजह से कई बड़े मैचों में उनकी जगह इस टीम में नहीं बन पाई है।
अगर आने वाले समय में Bumrah पूरी तरह से फिट होते हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है और यदि लंबे समय तक खेलने की उनकी संभावना बनी रहती है तो फिर शायद टीम प्रबंधन उनके ऊपर दांव लगा सकती है। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति में इसकी संभावना कम ही है।
3. KL Rahul

के एल राहुल (KL Rahul) ये एक ऐसा नाम है जो शायद सभी को बहुत चौंकाने वाला लगे क्योंकि इस समय उनका प्रदर्शन बल्ले से लगातार खराब ही देखने को मिला है। लेकिन बात अगर अनुभव की करे तो बतौर खिलाड़ी और कप्तान दोनों ही तरह से उनके पास भरपूर अनुभव है। अगर आने वाले कुछ समय में Rahul का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिलता है, और बल्ले से वो अच्छी पारियां खेलते हैं। तो फिर शायद टीम प्रबंधन उन्हें अगला टेस्ट कैप्टन बनाने के बारे में सोच सकता है।
2. Ravindra Jadeja

इस सूची में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) सबसे अनुभवी नाम है, वहीं पिछले कुछ समय में Jadeja का प्रदर्शन लगातार अच्छा होता गया है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ भारत के लिए तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं उनके आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि शायद टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भी विचार करे। क्योंकि मैदान पर वो हमेशा अपना बेस्ट देते हैं न सिर्फ बल्ले और गेंद के साथ बल्कि फिल्डिंग के साथ भी। जिसे देखते हुए इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि Jadeja भारतीय टीम के अगले टेस्ट कप्तान हो सकते हैं।
1. Rishabh Pant

भारत के लिए टेस्ट इतिहास में सबसे बड़े मैच विनर माने जाने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। पिछले कुछ समय में IPL में विकेट के पीछे से इस युवा को अच्छी कप्तानी करते हुए देखा गया है। वहीं भारत के लिए भी ये विकेट के पीछे रहते हुए मैच को अच्छा चलाते हैं। Pant पिछले कुछ समय में बतौर बल्लेबाज भारत के लिए एक मैच फिनिशर की भूमिका में नजर आए हैं।
हालांकि पिछले साल एक कार एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गए थे, जिस वजह से इस समय वो टीम से बाहर हैं और आने वाले समय में उनके लिए भी फिटनेस एक बड़ी समस्या रहेगी। लेकिन अगर वह पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं तो कप्तानी के इन विकल्पों में सबसे आगे रहेंगे।