Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

दुबई में होगा वुमेंस कबड्डी लीग का आयोजन, ट्रॉफी और एंथम सॉन्ग हुआ लॉन्च

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :June 16, 2023 at 7:34 PM
Modified at :June 16, 2023 at 7:34 PM
दुबई में होगा वुमेंस कबड्डी लीग का आयोजन, ट्रॉफी और एंथम सॉन्ग हुआ लॉन्च

इस सीजन कुल आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

वुमेंस कबड्डी लीग के पहले सीजन का ऐलान हो गया है। दुबई में 16 से 27 जून तक वुमेंस कबड्डी लीग का आयोजन होगा जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में राजस्थान रेडर्स, दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एंजल्स, ग्रेट मराठाज, हरियाणा हस्टलर्स, पंजाब पैंथर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरू हॉक्स हैं। इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

इंदौर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

इंदौर में इस लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया गया और साथ ही एंथम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया। लीग का ब्रांड एंबेसडेर जाने-माने एक्टर गोविंदा को बनाया गया है। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर लीग के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप कुमार नेहरा और सभी आठों टीमों की कप्तान मौजूद रहीं। प्रदीप कुमार नेहरा ने इस मौके पर कहा "वुमेंस कबड्डी लीग वुमेन पॉवर को प्रमोट करती है। शहर और गांव की लड़कियों को इस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट किया गया है। इनको इसके लिए पूरी तरह तैयार किया गया है। ये लड़कियां स्कूल, कॉलेज और राज्य-स्तर पर मैच खेल चुकी हैं।"

उन्होंने दुबई में लीग के आयोजन को लेकर कहा "दुबई में पहले से ही कई सारे हाई-प्रोफाइल गेम हो रहे हैं। कबड्डी भारत में काफी लोकप्रिय है और अब कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा है। ये हर किसी के लिए काफी दिलचस्प खेल है, फिर चाहे वो किसी भी उम्र और जेंडर का ही क्यों ना हो।"

आपको बता दें कि मेंस कबड्डी लीग का आयोजन पहले से ही हो रहा है। इसके 9 सीजन बीत चुके हैं और ये काफी पॉपुलर रहा है। वुमेंस कबड्डी लीग की मांग काफी समय से हो रही थी और शायद यही वजह है कि अब महिलाओं के कबड्डी का भी आयोजन किया जाएगा। इससे महिला कबड्डी को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.