Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

"Women's Kabaddi League से मिली महिलाओं को नयी पहचान" कबड्डी स्टार हरविंदर कौर और मोती चंदन ने कहा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :July 4, 2023 at 12:49 AM
Modified at :July 4, 2023 at 12:53 AM
"Women's Kabaddi League से मिली महिलाओं को नयी पहचान" कबड्डी स्टार हरविंदर कौर और मोती चंदन ने कहा

पहली बार महिलाओं के कबड्डी लीग का आयोजन हो रहा है।

दुबई में पहली बार Women's Kabaddi League का आयोजन हुआ। महिला कबड्डी खिलाड़ियों को इसका बेसब्री से इंतजार था और इस लीग की शुरूआत होने से काफी फायदा होगा। जिस तरह से पीकेएल के आगाज के बाद से पुरुष खिलाड़ी अब हर घर में पहचाने जाने लगे हैं, ठीक उसी तरह वुमेंस कबड्डी लीग से महिला खिलाड़ियों को काफी ज्यादा एक्सपोजर मिला। इससे उन्हें पैसे के साथ शोहरत भी मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इस गेम को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी।

Women's Kabaddi League के सीजन 1 के आयोजन से इस लीग में हिस्सा बनी महिला प्लेयर्स काफी खुश हैं और हमने ऐसे ही दो प्लेयर्स हरविंदर कौर और मोती चंदन से बात की जिन्होंने अपना सारा एक्सपीरियंस खेल नाउ के साथ शेयर किया। हरविंदर कौर की अगर बात करें तो वो कई साल से नेशनल्स खेलती आ रही हैं और मोती चंदन रेलवे का प्रतिनिधित्व करती हैं।

कबड्डी प्लेयर बनने तक का सफर

हरविंदर कौर ने बताया कि उनके कबड्डी करियर की शुरूआत कैसे हुई थी और किस तरह से वो आगे बढ़ीं। उन्होंने कहा "मैंने छठी क्लास से कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। पहले मैं सर्कल कबड्डी खेलती थी और उसमें इंटरनेशनल भी खेला है। अभी मैं पंजाब में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में जॉब कर रही हूं।"

Women's Kabaddi League से महिला कबड्डी को फायदा

ग्रेट मराठाज के लिए खेलने वाली हरविंदर कौर ने बताया कि वुमेंस कबड्डी लीग से वुमेंस प्लेयर्स को किस तरह से फायदा होगा। उन्होंने कहा "जो भी भारतीय महिला खिलाड़ी अभी तक खेल रही थीं, उनको Women's Kabaddi League के जरिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिला है। पहली बार में दुबई में इस लीग का शानदार तरीके से आयोजन हो रहा है और हमें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। टीवी पर मुकाबलों का प्रसारण हो रहा है और इसी वजह से और भी लड़कियां इसे खेलने के लिए प्रेरित होंगी। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इसे खेलें और इस लीग को आगे लेकर जाएं।"

कबड्डी सिर्फ लड़कों का खेल नहीं है

दिग्गज महिला खिलाड़ी के मुताबिक कबड्डी के लिए ऐसा सोचना की ये सिर्फ लड़कों का खेल है, ये सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इस गेम में लड़कियां भी उतनी ही मेहनत करती हैं। हरविंदर ने कहा "कबड्डी ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कों का ही खेल है। ये लड़के और लड़कियों दोनों के बराबर का खेल है। जितना लड़का मेहनत करता है उतनी मेहनत लड़की भी करती है। इसलिए ऐसा सोचना गलत है कि ये सिर्फ लड़कों का खेल है।"

Women's Kabaddi League से महिला खिलाड़ियों को मिलेगी अलग पहचान

एशियन गेम्स में खेल चुकीं स्टार इंडिया प्लेयर मोती चंदन ने भी वुमेंस पीकेएल को महिलाओं के लिए एक वरदान बताया। उनके मुताबिक अब मेंस प्लेयर्स की तरह वुमेंस प्लेयर्स को भी लोग उनके नाम से जानेंगे।

उन्होंने कहा "वुमेंस कबड्डी लीग से लड़कियों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिला है। जैसे लड़कों को पीकेएल के जरिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला। उसी तरह अब लड़कियों को भी एक प्लेटफॉर्म मिला है। हम चाहते हैं कि लड़कियों को भी लोग उनके नाम से जानें कि ये लड़की खेल रही है। 2014 में भी इसी तरह की एक लीग कराई गई थी जिसमें मैंने भी खेला था। मैं चाहती थी कि वो लीग इसी तरह से चलती रही लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक बार फिर वुमेंस पीकेएल का आगाज हुआ है और हम इससे काफी आगे ले जा सकते हैं।"

Women's Kabaddi League की वजह से कबड्डी को मिली अलग पहचान

मोती चंदन के मुताबिक पहले लोग कबड्डी को उतना बड़ा स्पोर्ट नहीं मानते थे और इसे खेलने के लिए मना करते थे लेकिन पीकेएल और अब वुमेंस पीकेएल के आगाज के बाद सबकुछ बदल गया। उन्होंने कहा "कबड्डी वालों को पहले कोई नहीं पूछता था। हमें कहीं भी कोई पहचानता नहीं था। लोग कहते थे कि कबड्डी क्यों खेल रही हो। कोई दूसरा प्रोफेशन अपनाना चाहिए था। हालांकि अब जब लोगों को पता चलता है कि हम कबड्डी खेलते हैं तो फिर वो हमारी काफी तारीफ करते हैं। मेंस पीकेएल और अब वुमेंस पीकेएल के आगाज की वजह से लोग हमारे बारे में भी जानने लगे हैं।"

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement