WTC फाइनल में इन पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

यहां हम उन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे जो भारत के खिलाफ द ओवल, लंदन में होने वाले बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) भारत (India) से भिड़ने के लिए तैयार है। लाल गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया का 2021-23 सत्र बहुत शानदार रहा और वो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने Ashes सीरीज में इंग्लैंड पर एक बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमों पर भी हावी रही। जबकि श्रीलंका के खिलाफ हुए सीरीज का परिणाम 1-1 से ड्रॉ रहा।
World Test Championship 2021-23 के चरण में सिर्फ एक बार इस साल की शुरुआत में Border Gavaskar Trophy में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा ये दौरा उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा था। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने कुल मिलाकर 19 टेस्ट मैच खेले जिसमें से उन्होंने 11 जीते और केवल 3 हारे, एक श्रीलंका के खिलाफ और दो भारत के खिलाफ।
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में होने वाले WTC फाइनल में अपने तेज गति के आक्रमण से टीम इंडिया को परेशान कर सकता है। Josh Hazlewood, कप्तान Pat Cummins और बाएं हाथ के Mitchell Starc नई गेंद के साथ घातक साबित हो सकते हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज इनस्विंगर देने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर भी रहे हैं। वहीं केवल गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम भी भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। भारतीय पेस अटैक के लिए सबसे बड़ा खतरा Usman Khawaja, Marnus Labuschagne, Steve Smith, और Cameron Green होंगे।
इस समय टीम में मौजूद हर एक खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं लेकिन भारत के खिलाफ बड़े फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई एकादश में प्रमुख भूमिकाओं वाले शीर्ष 5 खिलाड़ी ये हैं।
WTC फाइनल में इन शीर्ष 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
1. Marnus Labuschagne

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहा खिलाड़ी अहम भूमिका निभाता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए, Marnus Labuschagne इस भूमिका में नजर आते हैं। पहले इस स्थान पर Steve Smith बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे, लेकिन अब Labuschagne ने अपने गुरु यानी Smith के बल्लेबाजी की जगह ले ली है, जिस वजह से Smith नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं।
Labuschagne इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में मौजूद है और इंग्लैंड जैसे कंडीशन में ये और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जैसा उन्होंने हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान किया। वहां पर उन्होंने 8 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े थे। जिस वजह से उनके मौजूदा लय को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय गेंदबाजी के सामने वो एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।
2. Travis Head

ऑस्ट्रेलिया के नंबर 6 के बल्लेबाज Travis Head के हाथों में भी मैच को चलाने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। Head अपनी पारी के दौरान जवाबी आक्रमण के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा उनके खेलने की शैली हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी विकसित हुई है जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। Border Gavaskar Trophy के दौरान भी उनका प्रदर्शन अच्छा था, Head ने भारत की सरजमीं पर 2 अर्धशतक जड़े थे। इससे पता चलता है कि वह द ओवल में बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के बावजूद भारतीय स्पिनर्स का अच्छे से सामना कर सकते हैं।
3. Cameron Green

पिछले कुछ समय में अपने आक्रामक रवैये और शानदार प्रदर्शन से तीनों प्रारूपों में बढ़िया करने के बाद, इस युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Cameron Green इस मैच में अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। हाल ही में उनका पहला IPL सीजन भी बहुत अच्छा रहा था। Travis Head और Alex Carey के साथ Green निचले मध्य क्रम की कमान संभालेंगे। जबकि उनकी तेज गेंदबाजी भी इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
4. Pat Cummins

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना 50वां टेस्ट खेलने के लिए चोट के बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले पारिवारिक समस्याओं के कारण Cummins Border Gavaskar Trophy के पहले दो टेस्ट के बाद ही वापस चले गए। उन्होंने अब तक अच्छी कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को WTC फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। द ओवल में नई गेंद के साथ उनका मूवमेंट भारतीय बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ चुनौती पैदा करेगा।
5. Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलियाई ग्यारह में केवल Mitchell Starc अकेले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और ये भारतीय शीर्ष क्रम के खिलाफ एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय शीर्ष क्रम, विशेष रूप से, दो बड़े नाम, Virat Kohli और Rohit Sharma उनकी अंदर आती गेंद के खिलाफ फंस सकते हैं और LBW आउट हो सकते हैं। Starc पिछले दो महीनों से WTC फाइनल और The Ashes की तैयारियों में जुटे थे। जिस वजह से इस मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा हो सकता है।