WTC फाइनल के लिए भारत की predicted प्लेइंग 11

भारत 2023 में अपना दूसरा ICC WTC फाइनल खेलेगा, इस बार वो द ओवल, लंदन में ऑस्ट्रेलिया से खिताबी जंग में भिड़ेंगे।
World Test Championship (WTC) का फाइनल मुकाबला अब लगभग करीब आ चुका है, इस मैच की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें खिताबी भिड़ंत में एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगी। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बार World Test Championship के फाइनल में अपनी जगह बनाई है, वहीं भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का कारनामा किया है। पिछली बार साल 2021 के WTC फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार Rohit Sharma की अगुवाई में टीम इस खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।
टीम इंडिया इस मैच से पहले ही अपने कई प्रमुख रेड-बॉल मैच विजेताओं को चोट की वजह से खो चुकी है। Jasprit Bumrah, Rishabh Pant, Shreyas Iyer और KL Rahul के चोटिल होने से भारत थोड़ा बैकफुट पर आ गया है। जबकि इस बीच टीम इंडिया के लिए एक चीज ये अच्छी हुई की उनके मध्य क्रम के अनुभवी बल्लेबाज और इस समय शानदार लय में मौजूद Ajinkya Rahane ने टीम में वापसी की।
लेकिन इस मैच से पहले कप्तान रोहित के सामने एक बड़ी समस्या ये होगी की वो अपने दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ मैदान में उतरेंगे या फिर अश्विन और जडेजा में से एक की जगह Ishan Kishan को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल करेंगे।

WTC फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11:
1. Rohit Sharma (C)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया World Test Championship के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ खेलने उतरेंगी। ये मैच Rohit के करियर के सबसे बड़े मैचों में से एक है, इस टेस्ट मैच में उनकी कप्तानी की भी असल परीक्षा होगी की वो कि तरह से आस्ट्रेलियाई टीम के सामने अपनी टीम को लीड करते हैं।
2. Shubman Gill
IPL 2023 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी फॉर्म में मौजूद शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधो पर भी उस मैच में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज टीम को अच्छा स्टार्ट देने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। Gill इस समय अच्छी लय में मौजूद है और उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि ओवल का विकेट उनके लिए काफी सकारात्मक साबित हो सकता है और यहां भी वो गेंदबाजों की क्लास ले सकते हैं।
3. Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इस बड़े मैच के लिए अपनी तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। जब इस टीम के अधिकांश सदस्य IPL खेलने में व्यस्त थे, उस समय वो Sussex टीम की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे थे। Pujara ने इस दौरान खेले 8 पारियों में 3 शतक और एक अर्धशतक लगाया था। जिस वजह से इंग्लैंड की धरती पर उनका अच्छा खासा अभ्यास पहले से ही हो गया था और वो अभ्यास इस फाइनल मैच में काफी कारगर साबित हो सकता है।
4. Virat Kohli
प्रत्येक प्रारूप में भारत के सबसे बड़े मैच विजेता यानी की विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में इस मैच में भी एक बड़ी भूमिका होगी। एक कप्तान के रूप में Virat 2 साल पहले चैंपियनशिप जीतने से चूक गए थे, अब वह आगामी फाइनल में टीम को जीत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए नजर आएंगे।
5. Ajinkya Rahane
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की चोट और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के खुद के IPL में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अपने लुप्त होते अंतरराष्ट्रीय करियर में जीवनदान दिया है। अय्यर की चोट ने ये सुनिश्चित किया कि रहाणे अपने सामान्य बल्लेबाजी स्थान नंबर 5 पर शुरुआती एकादश में होंगे। रहाणे अपने आक्रामक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के साथ इस मैच में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए एक महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं।
6. केएस भरत (WK)
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और के.एल. राहुल (KL Rahul) की गैरमौजूदगी में आंध्र प्रदेश के केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। Bharat के लिए विदेशी सरजमीं में ये पहला और सबसे बड़ा मैच होगा। उन्होंने भारत के लिए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू किया था।
7. Ravindra Jadeja
IPL 2023 में Chennai Super Kings के लिए फाइनल में अहम योगदान करने वाले, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस समय बल्ले और गेंद दोनों के साथ फॉर्म में मौजूद है, जबिक चेन्नई को फाइनल में जीत दिलाने के चलते इस समय वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। जिस वजह से इस बड़े मैच में टीम सेलेक्टर्स उन्हें टीम से बाहर रखने की गलती नहीं करेंगे और Jadeja जैसे बढ़िया ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने पर काफी विचार करेंगे।
8. Ravichandran Ashwin
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ द ओवल में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) काफी कारगर सिद्ध हो सकते हैं। इसके अलावा अश्विन World Test Championship में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। जिस वजह से इस बड़े मैच में Ashwin को टीम में शामिल किया जा सकता है।
9. Shardul Thakur
जब भारत ने 2021 में इंग्लैंड का दौरा किया था तो उस समय शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का बल्ले और गेंद दोनों के साथ एक प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला था। टीम इंडिया के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए Shardul टीम के बल्लेबाजी क्रम को गहरा और मजबूत बना सकते हैं।
10. Mohammed Shami
Shami ने IPL 2023 में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट हासिल कर पर्पल कैप का खिताब जीता। Bumrah के चोटिल होने के बाद Shami इस टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं जिस वजह से उनके ऊपर शुरुआती विकेट निकालने की काफी जिम्मेदारी होगी। अगर वह अपनी लय जारी रखते हैं तो वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।
11. Mohammed Siraj
Mohammed Siraj ने जो कारनामा 2021 के इंग्लैंड दौरे में किया था, ठीक उस प्रकार ही इस मैच में सभी को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने अगर सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की तो वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने नहीं देंगे।