WTC Final: Steve Smith ने दूसरे ही दिन जड़ा शतक, शतकवीर बनते ही अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Steve Smith ने 229 गेंदों पर अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच World Test Championship (WTC) का फाइनल मैच लंदन में खेला जा रहा है, 7 जून से खेले जा रहे इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दूसरे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने Travis Head का साथ देते हुए भारत के खिलाफ एक शानदार शतक जड़ दिया है। इस बड़े मुकाबले के दूसरे ही दिन शतक जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने Smith, Marnus Labuschagne के आउट होने के बाद Smith और Head की सूझबूझ भरी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत स्थिति में इस समय पहुंच गया है।
एक तरफ जहां Travis Head भारतीय गेंदबाजों पर जमकर आक्रमण कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) बड़ी ही सूझबूझ के साथ गेंद को ठहलाते हुए रन बटोर रहे थे। Smith ने अपनी पारी में 16 चौकों की मदद से 229 गेंदों पर अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया। 76 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद इन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए बहुत अच्छी साझेदारी हुई।
Smith ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
Smith ने जैसे ही WTC फाइनल में शतक जड़ा, वैसे ही वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में Joe Root की बराबरी पर पहुंच गए हैं। Root और Smith के नाम 9-9 शतक हैं। Smith का इंग्लिश धरती पर यह 7वां शतक रहा है। वहीं Smith सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टेस्ट जड़ने वाले भी प्लेयर हैं।
Travis Head और Steve Smith दोनों ने चौथे विकेट के लिए करीब 300 रन जोड़े। दोनों अपनी पार्टनरशिप के दौरान बेहद सहज दिखे। Smith और Head ने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट किया और गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कई सारी बाउंड्री भी लगाईं। Travis Head ने भी स्टाइल में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह बड़े स्कोर की तलाश में हैं।