Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WTC Final 2023: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए किन खिलाड़ियों की टीम में बनी जगह

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 7, 2023 at 8:34 PM
Modified at :June 7, 2023 at 8:34 PM
WTC Final 2023: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए किन खिलाड़ियों की टीम में बनी जगह

फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बुधवार यानी आज 7 जून से 11 जून तक World Test Championship (WTC) का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जाना है। इस फाइनल मैच का करोड़ों क्रिकेट फैंस को काफी समय से इंतजार था और अब मात्र कुछ ही पल इस मैच के शुरू होने में शेष हैं। इस बड़े मुकाबले में भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ये मुकाबला भारत के लिए बेहद मायने रखता है क्योंकि इस मैच को जीतकर भारत अपने खिताबी सूखे के लंबे अंतराल को खत्म करना चाहेगी।

टॉस अपडेट

2:30 PM- भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया, भारतीय दल में केवल एक स्पिनर शामिल किया गया है और वो नाम ऑलराउंडर Ravindra Jadeja का है।

2:35 PM- Rohit Sharma ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना इसलिए चाहते हैं क्योंकि ओवरकास्ट कंडीशन है, जिस वजह से पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ इस मैच में उतरे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

मुकाबले को ऐसे देंखे लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच World Test Championship (WTC) के फाइनल मैच को डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार ऐप के जरिए फैंस आसानी से मैच का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फैंस फ्री में मैच देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.