Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WTC Final में जीत के बाद Pat Cummins ने दिया बड़ा बयान, जीत का श्रेय पूरी टीम के संपूर्ण योगदान को दिया

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 12, 2023 at 1:11 AM
Modified at :June 12, 2023 at 1:12 AM
WTC Final में जीत के बाद Pat Cummins ने दिया बड़ा बयान, जीत का श्रेय पूरी टीम के संपूर्ण योगदान को दिया

पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी पहली आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीती।

इंग्लैंड की धरती पर आस्ट्रेलियाई टीम ने द ओवल के मैदान पर खेले गए World Test Championship (WTC) के फाइनल में भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ट्रैविस हेड (Travis Head) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण ने भारत की चुनौती को अपने हाथ में लिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने में बड़ी भूमिका निभाई। अब उनके पास अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में 9 ICC खिताब हो गए हैं और इस चीज से उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए।

ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस मैच में वापसी करने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी, सिवाय चौथे दिन के आखिरी घंटे के। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से पूरी टीम का प्रयास था क्योंकि वे खेल के हर क्षेत्र में भारत पर हावी थे। Travis Head के अलावा, Steve Smith, Marnus Labuschagne, Alex Carey ने एक तरफ जहां शानदाप बल्लेबाजी की, वहीं दूसरी तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड (खेल में 5 विकेट) और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (खेल में 5 विकेट) ने भी विकेटों के साथ योगदान दिया।

'जीत के बाद Pat Cummins ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा Scott Boland मेरे पसंदीदा गेंदबाज हैं'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलिया की टीम के WTC खिताब जीतने के बाद बेहद खुश दिखे और साथ ही इंग्लैंड की धरती में Ashes से पहले हुए अच्छी शुरुआत से भी खुश नजर आए। इस जीत के बारे में बात करते हुए कमिंस ने कहा, 'ट्रैविस और स्मिथ ने जिस तरह से खेला, उससे हम सभी को थोड़ी राहत मिली। ट्रैविस का प्रदर्शन इस पूरे मैच के दौरान शानदार रहा है। 

इसके अलावा कप्तान कमिंस ने भारत के खिलाफ अपने गुप्त हथियार स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "Scott Boland अब मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं" स्कॉट बोलैंड ने अंतिम दिन के पहले घंटे में ही Virat Kohli और Ravindra Jadeja जैसी दो बहुमुल्य विकेट एक ही ओवर में लेकर मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया। उस ओवर ने अंतिम दिन की शुरुआत में खेल का रुख तय किया।

ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 5 दिनों के बाद ही इंग्लैंड के खिलाफ Ashes सीरीज खेलेगा। पहला एशेज टेस्ट 16 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होगा। कमिंस ने टीम के प्रयास और आगामी बड़ी एशेज श्रृंखला के लिए उनकी तैयारी की भी प्रशंसा की। कमिंस ने कहा, 'सभी ने बस अपना रोल निभाया। हम में से अधिकांश के लिए अब Ashes से पहले थोड़ा ब्रेक आ रहा है। एशेज पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले हम कुछ दिनों तक इसका स्वाद चखेंगे। खुद कमिंस ने भारत के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 3 विकेट चटकाए।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.