Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WTC फाइनल में Steve Smith ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही उन्होंने कर ली Root की बराबरी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 9, 2023 at 2:44 AM
Modified at :June 9, 2023 at 2:44 AM
WTC फाइनल में Steve Smith ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही उन्होंने कर ली Root की बराबरी

Steve Smith ने Garry Sobers, Viv Richards, और Ricky Ponting को पीछे छोड़ दिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच द ओवल में World Test Championship (WTC) 2023 का फाइनल मैच चल रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला तब तक अच्छा साबित हुआ जब भारत ने शीर्ष तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को महज 24.1 ओवर में सिर्फ 76 रन पर आउट कर दिया। लेकिन फिर Travis Head और Steve Smith के बीच चौथे विकेट के लिए बहुत बड़ी साझेदारी हुई।

Travis Head ने पहले दिन ही अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाया। हालांकि, Smith ने दूसरे दिन के पहले ही ओवर में अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ दिया। उन्होंने दो गेंदों में लगातार दो चौके जड़कर टेस्ट करियर में एक और शतक अपने नाम किया। इस शतक के साथ, उन्होंने 31 टेस्ट शतक बनाने के मामले में शिवनारायण चंद्रपॉल और मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड की धरती पर ये Smith का 7वां टेस्ट शतक भी था। अब वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में Don Bradman से पीछे हैं, Bradman के नाम 11 शतक हैं।

Steve Smith ने भारत के खिलाफ WTC फाइनल 2023 में अपना 31वां टेस्ट शतक जड़ा

Smith और Head ने चौथे विकेट के लिए 285 रन जोड़े, जिससे ऑस्ट्रेलिया 400 रन के करीब पहुंच गया। हेड ने 174 गेंद में 25 चौकों और एक छक्के की मदद से 163 रन बनाए। वहीं Smith ने आउट होने से पहले 19 चौको की मदद से 121 रन बनाए। जिसके बाद Shardul Thakur ने उन्हें ऑफ के बाहर की गेंद पर आउट कर दिया, Shardul की गेंद अंदर का किनारा लेकर Smith के स्टंप्स पर जा लगी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Steve Smith ने अपनी 121 रनों की पारी के दौरान, भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं रिकी पोंटिंग (2555) और माइकल क्लार्क (2049) के बाद वो ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। Smith ने 19 टेस्ट में 66.93 के अविश्वसनीय औसत से 2008 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। यह स्मिथ का भारतीय टीम के खिलाफ नौवां टेस्ट शतक था।

Smith ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Joe Root के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के खिलाफ 9-9 शतक लगाए हैं। 34 वर्षीय Smith के पास भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में Root को पछाड़ कर आगे निकलने का अभी इस मैच में एक और मौका है।

अगर Smith ने दूसरी पारी में भी शतक लगा दिया तो वो Root को पछाड़ कर आगे निकल जाएंगे। इस पारी से पहले, स्मिथ Garry Sobers, Viv Richards, और Ricky Ponting के साथ भारत के खिलाफ 8 टेस्ट शतकों के बराबर थे। लेकिन अब उन्होंने इन क्रिकेट दिग्गजों को शतक के मामले में पछाड़ दिया है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.