Khel Now logo
HomeSportsPKL 11Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ पिता और पुत्र की जोड़ी

Published at :June 15, 2023 at 3:20 AM
Modified at :June 15, 2023 at 3:21 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


इस कंपनी में अभी तक कई परिवार के सदस्यों ने न सिर्फ साथ में काम किया है बल्कि एक साथ चैंपियन भी बने हैं।

रेसलिंग एक पारिवारिक खेल है, जिसमें एक पीढ़ी के बाद दूसरी पीढ़ी हिस्सा लेती है और ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी ये आगे बढ़ता ही जाता है। WWE रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े मंच में शामिल है जिसमें अब तक एक परिवार की कई पीढ़िया शामिल हो चुकी है। इस कंपनी में हमने कई पिता-पुत्र की जोड़ियों को एक साथ में कदम रखते हुए देखा है, जिन्होंने अपने रेसलिंग कौशल और करिश्मे से दर्शकों को काफी आकर्षित भी किया है।

तो चलिए, हम आपको बताते हैं WWE के इतिहास में कुछ सर्वश्रेष्ठ पिता-पुत्र की जोड़ियों के बारे में जिन्हें फैंस ने साथ में बहुत पसंद किया।

Fritz, Kevin और Mike Von Erich

Von Erich इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित रेसलिंग परिवार में से एक हैं। Fritz Von Erich अपने आप में एक महान रेसलर थे, वहीं उनके बेटे Kevin और Mike उनके नक्शेकदम पर चलते हुए खुद ही दिग्गज बन गए। अफसोस की बात है कि Mike का कम उम्र में निधन हो गया था, लेकिन इस इंडस्ट्री में उनके और उनके भाई के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।

Bob और Randy Orton

Bob और Randy Orton

Bob Orton अपने समय के सबसे खतरनाक रेसलर्स में से एक थे और उनके बेटे Randy Orton ने उस विरासत को आगे बढ़ाया है और बिल्कुल अपने पिता की तरह ही इस इंडस्ट्री के एक और खतरनाक रेसलर में से एक के रुप में बनकर उभरे। Randy Orton 14 बार के विश्व चैंपियन हैं और WWE इतिहास के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके पिता Bob एक प्रबंधक और संरक्षक के रूप में काफी लंबे समय तक उनके साथ थे।

Vince और Shane McMahon

Vince और Shane McMahon

दशकों से रेसलिंग उद्योग में McMahon परिवार का दबदबा रहा है। Vince McMahon WWE के पूर्व अध्यक्ष और CEO हैं, और उनके बेटे Shane McMahon भी उनके साथ इस कंपनी में एक लंबे वक्त तक शामिल रहे हैं। इन दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी WWE इतिहास के कुछ सबसे यादगार पलों में शामिल रही हैं।

Verne and Greg Gagne

Verne Gagne रेसलिंग उद्योग में एक लीजेंड थे, और उनके बेटे Greg भी उनके नक्शेकदम पर चलते थे। इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने 1970 और 1980 के दशक में AWA में एक साथ काफी सफलता हासिल की थी। ये ही नहीं इस जोड़ी ने एक साथ कई टैग टीम चैंपियनशिप जीतीं और प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए।

Dusty और Dustin, Cody Rhodes 

Dusty और Dustin, Cody Rhodes

Rhodes परिवार इस इंडस्ट्री का एक और प्रसिद्ध रेसलिंग वंश है। Dusty Rhodes अपने युग के सबसे करिश्माई रेसलर में से एक थे और अब उनके बेटे Dustin और Cody ने उस विरासत को आगे बढ़ाया है। रोड्स परिवार रेसलिंग के इतिहास में कई यादगार पलों का हिस्सा रही हैं, जिसमें से एक है Cody Rhodes की अपने भाई और पिता के साथ लड़ाई।

Chavo Classic and Chavo Jr

Chavo Guerrero Senior (Chavo Classic) 1970 और 1980 के दशक के दौरान एक सम्मानित रेसलर थे, और उनके बेटे Chavo Jr भी उनके नक्शेकदम पर चले थे। Chavo Jr का WWE और WCW दोनों में एक सफल करियर था, उन्होंने कई चैंपियनशिप जीतीं और प्रशंसको के पसंदीदा रेसलर बन गए।

Rey और Dominik Mysterio 

Rey और Dominik Mysterio

Rey Mysterio WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं, और अब उनके बेटे Dominik Mysterio उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। Dominik ने 2020 में WWE में अपनी शुरुआत की, और डेब्यू के बाद ही दिखा दिया कि उनके पास अपने आप में एक स्टार बनने की प्रतिभा और क्षमता है। हालांकि दोनों पिता-पुत्र के बीच इस समय लड़ाई है जिस वजह से दोनों इस समय अलग-अलग काम कर रहे हैं।

Rocky Johnson और The Rock 

The Rock WWE इतिहास के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनके पिता Rocky Johnson अपने आप में एक महान रेसलर थे। 1990 के दशक में इन दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी WWE में काफी सफल रही और रॉकी ने अपने बेटे को इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Larry and Curt Hennig

Larry Hennig रेसलिंग उद्योग में एक और महान खिलाड़ी थे, वहीं उनके बेटे Curt ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए काफी सफलताएं हासिल की थी। Curt Hennig अपने युग के सबसे प्रतिभाशाली रेसलर्स में से एक थे और उनका AWA और WWE दोनों में एक सफल करियर था। 2003 में उनका निधन हो गया, लेकिन रेसलिंग उद्योग में उनकी विरासत जीवित है।

Bruno and David Sammartino

Bruno Sammartino WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं, और उनके बेटे David Sammartino का भी सफल करियर रहा है। David कभी भी अपने पिता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचे, लेकिन फिर भी वह एक प्रतिभाशाली रेसलर थे, जिन्होंने 1980 के दशक में WWE में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement