जानिए: किन कारणों के चलते WWE दे सकती है Indus Sher को एक बड़ा पुश

Draft 2023 के दौरान इस टीम को NXT से Raw ब्रांड में शामिल किया गया था।
WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग मंच है जिसमें प्रोफेशनल रेसलर्स अपनी रेसलिंग क्षमताओं के दम पर सफलता हासिल करने के लिए जाते हैं। वहीं इस कंपनी के साथ समय-समय पर कई भारतीय रेसलर्स भी साइन करते हैं और अपने प्रदर्शन से पूरे भारत का नाम रोशन करते हैं। भारत के कई रेसलर्स ने इस इंडस्ट्री में जगह बनाई कुछ कामयाब हुए और कुछ जल्दी ही गायब हो गए। अभी तक सिर्फ दो ही भारतीय सुपरस्टार हैं जिन्होंने World Champion बनने की उपलब्धि हासिल की है, उन दो सुपरस्टार के नाम है पूर्व भारतीय रेसलर The Great Khali और मौजूदा रेसलर Jinder Mahal, इन दो सुपरस्टार ने ही अभी तक भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
मौजूदा समय की बात करें तो इस वक्त केवल तीन ही भारतीय रेसलर WWE के मेन रोस्टर में काम कर रहे हैं, और ये तीन सुपरस्टार एक साथ जोड़ी में नजर आते हैं। उन तीन सुपरस्टार के नाम हैं वीर महान (Veer Mahaan), जिंदर महल (Jinder Mahal) और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar उर्फ Sanga) ये तीनों खिलाड़ी इस समय Raw ब्रांड में मौजूद है।
Draft 2023 के दौरान इन तीनों सुपरस्टार्स को NXT से Raw में शामिल कर लिया गया था। इन तीनों की जोड़ी का नाम Indus Sher है, और ये बाकी सुपरस्टार्स को डॉमिनेट करते हुए अभी तक नजर आए हैं। Indus Sher ने अभी तक अपने प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीयों को बल्कि वहां के WWE फैंस को भी काफी प्रभावित किया है, जिस वजह ऐसा प्रतीत हो रहा है कि WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकती है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे कौनसे कारण हैं जिनसे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि WWE जल्द ही Indus Sher को एक अच्छा पुश देगी।
WWE को इस समय अच्छे भारतीय सुपरस्टार्स की जरूरत है
भारत आज के समय में WWE के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है और ये बात हम सभी जानते हैं, भारत में रेसलिंग को काफी पसंद किया जाता है और WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग शो है। भारत में WWE को इतना पसंद किए जाने का मुख्य कारण यहां मौजूद भारतीय रेसलर हैं जिन्हें हर कोई देखना चाहता है। WWE भी ये चीज जानती है क्योंकि जब Jinder Mahal, WWE चैंपियन बने थे उस समय इस इंडस्ट्री की भारत में लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी।
वहीं इसका एक दूसरा उदाहरण 2021 में देखा गया जब Veer Mahaan ने WrestleMania 38 के बाद Raw में रिटर्न किया, उस समय कंपनी की भारतीय व्यूअरशिप में बहुत तगड़ा उछाल देखा गया था। क्योंकि ऐसा कौन सा भारतीय रेसलिंग फैन होगा जो अपने देश के सुपरस्टार का डॉमिनेट रुप किसी विदेशी रेसलिंग शो में नहीं देखना चाहेगा। इसके अलावा अमेरिका में भी ऐसे कई भारतीय निवासी हैं जो Indus Sher का डोमिनेंस देखना चाहते हैं। जिसे देखते हुए WWE भारतीय व्यूअरशिप को और अधिक बढ़ाने के लिए जल्द ही Indus Sher को एक बड़ा पुश दे सकती है, ताकि भारतीय फैंस देखे और उनकी कंपनी को फायदा हो।
Indus Sher का दिखा है दबदबा
Raw ब्रांड में शामिल होने के बाद से Indus Sher और खासकर Veer Mahaan और Sanga की लोकप्रियता काफी बड़ी है। इससे पहले भी वो NXT में टैग टीम के रुप में एक आक्रामक रवैये के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। Raw में शामिल होने के बाद से उन्होंने अपना ये आक्रामक रवैया जारी रखा और मेन रोस्टर में अभी तक अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। पिछले कुछ हफ्तों में Veer और Sanga ने अपने विरोधियों को डॉमिनेट किया है इस दौरान उनके सैगमेंट्स भी बहुत दिलचस्प साबित हुए हैं।
जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि WWE उनके शानदार प्रदर्शन और इन-रिंग केमिस्ट्री को देखते हुए। उन्हें आगे बड़े मैचों का हिस्सा बना सकती है। जबकि इस समय ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि WWE आगे जाकर Veer और Sanga को Tag Team Champion बनाने के बारे में सोच सकती है।

Jinder Mahal की मौजूदगी सभी को पसंद आ रही है
Jinder Mahal को WWE का हिस्सा बने अब काफी लंबा समय हो गया है अब वो एक अनुभवी सुपरस्टार बन चुके हैं। Mahal का ज्यादातर करियर हील किरदार में गुजरा है। वो भले ही World Champion बन चुके हैं लेकिन एक हील किरदार में रहते हुए, जिस वजह से उनके कैरेक्टर को फैंस ने उतना पसंद भी नहीं किया था।
लेकिन जब से वो Indus Sher के मैनेजर बने हैं। उस समय से उनके हील मैनेजर के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया है, और अभी तक उनकी टीम के प्रोमोज ने फैंस के बीच में काफी लोकप्रियता हासिल की है। एक मैनेजर के रूप में Jinder Mahal काफी अच्छे नजर आ रहे हैं और उनके साथ Veer और Sanga की जोड़ी एक मजबूत टीम नजर आ रही है। इसलिए फैंस भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए फैंस उन्हें एक बड़ा पुश देने के बारे में सोच सकती है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल