Money in the Bank 2023: अपडेटेड मैच कार्ड और प्रिडिक्शन

इस साल का ये WWE का प्रीमियम लाइव इवेंट कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।
WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) एक वार्षिक लाइव इवेंट है जो 2010 से साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में लैडर पर चढ़कर ऊपर लटक रहे मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को हासिल करना होता है। इस लैडर मैच इवेंट का मुख्य आकर्षण Money in the Bank है। पहले इस तरह के मैचों का आयोजन रेसलमेनिया (WrestleMania) में किया जाता था पर बाद में WWE ने इसे अपना एक अहम प्रीमियम लाइव इवेंट बना दिया और देखते ही देखते ये इवेंट फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय बन गया और इसे बहुत पसंद किया जाने लगा।
हर साल Money in the Bank ब्रीफकेस को हासिल करने के लिए आठ सुपरस्टार आपस में भिड़ते हैं, क्योंकि इस ब्रीफकेस को जीतकर कोई भी सुपरस्टार WWE में किसी भी चैंपियनशिप को कभी भी, कहीं भी कैश करके चैंपियन बन सकता है और ऐसा हमने ज्यादातर देखा भी है जब इस इवेंट के बाद अक्सर हमें एक नया चैंपियन मिलता है। इस इवेंट में दोनों ब्रांड के 3-3 सुपरस्टार भाग लेते हैं, इस इवेंट में संभवत: 6 से अधिक मैच हो सकते हैं, जिसमें कई बड़े मैच और विशेष रूप से लैडर मैच से प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें हैं। इस साल इस इवेंट का आयोजन 1 जुलाई, 2023 को London, United Kingdom में होने वाला है।
पिछले साल, की बात करे तो Austin Theory और Liv Morgan ने Money in the Bank ब्रीफकेस को जीता था। जिसके बाद एक तरफ जहां Theory उसे WWE चैंपियनशिप पर कैश इन करने में विफल रहे, वहीं दूसरी तरफ Liv Morgan ने उसी रात SmackDown Women's Champion, रोंडा रॉउसी (Ronda Rousey) पर कैश इन कर दिया था और नई विमेंस चैंपियन बन गई थी।
अब इस साल यह देखना रोचक होगा कि ब्रीफकेस को कौन हासिल करता है और एक नया चैंपियन बनने का दावा पेश करता है। वहीं हाल ही में WWE चैंपियनशिप का डिजाइन चेंज होने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि WWE मनी इन द बैंक 2023 पर चीजें कैसे चलती हैं।
Money in the Bank 2023 मैच कार्ड
Men’s Money in the Bank लैडर मैच: Ricochet, Butch, LA Knight, Shinsuke Nakamura, Santos Escobar, Damian Priest, और Logan Paul
Women’s Money in the Bank लैडर मैच: Becky Lynch, Bayley, Zelina Vega, Iyo Sky, Trish Stratus और Zoey Stark
Dominik Mysterio बनाम Cody Rhodes
Finn Balor बनाम Seth Rollins (WWE Championship)
Asuka vs Charlotte Flair (SmackDown Women's Championship)
Roman Reigns और Solo Sikoa बनाम The Usos
इस पे-पर-व्यू के लिए इन सभी मैचों की घोषणा हो चुकी है, और अब हम इन शानदार मैचों का गवाह बनेंगे। लेकिन इसके अलावा अभी आने वाले कुछ हफ्तों में हमें कुछ और मैच इस पे-पर-व्यू के लिए घोषित होते हुए देखने को मिल सकते हैं।
मेन्स मनी इन द बैंक लैडर मैच- Ricochet, Butch, LA Knight, Shinsuke Nakamura, Santos Escobar Damian Priest, और Logan Paul
इस साल के Men’s Money in the Bank लैडर मैच में ऐसे सुपरस्टार्स शामिल हैं जो अभी तक WWE चैंपियन नहीं बने हैं। जिस वजह से इस बार जो भी जीतता है उसकी मेन रोस्टर में अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वैसे तो ये सब ही इस ब्रीफकेस को जीतने के काबिल है।
लेकिन जब एक शानदार व्यक्तित्व और इन रिंग माइक स्किलस की बात आती है तो LA Knight का उन चीजों में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यहां तक की उन्होंने साल 2023 के Royal Rumble इवेंट में भी Bray Wyatt को एक कड़ी टक्कर दी थी। जिस वजह से उनके कौशल को देखते हुए इस साल उनकी संभावनाएं बढ़ जाती है।
Money in the Bank ब्रीफकेस हमेशा से ही एक हील कैरेक्टर वाले सुपरस्टार के हाथों में अच्छी लगती है। क्योंकि तभी और ज्यादा रोमांच आता है, एक बेबीफेस वाला चैंपियन वो रोमांच कभी पैदा नहीं कर सकता जो एक हील कैरेक्टर के ब्रीफकेस जीतने के बाद नजर आता है। LA Knight इस समय ठीक उसी कैरेक्टर में है जैसा WWE अपने अगले ब्रीफकेस वीजेता में ढूंढती है और पिछले कुछ समय से WWE ने उन्हें अच्छा पुश भी दिया है। जिस वजह से इस समय अनुमान ये है कि इस ब्रीफकेस के अगले विजेता Knight बन सकते हैं।
अनुमानित विजेता: LA Knight
विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच: Becky Lynch, Bayley, Zelina Vega, Iyo Sky, Trish Stratus और Zoey Stark
इन पांचों सुपरस्टार में से अब तक सिर्फ Becky Lynch और Bayley ही WWE चैंपियन बनने में सफल रही हैं। वहीं कुछ सुपरस्टार जैसे Iyo Sky और Zoey Stark ने अभी हाल ही में WWE के साथ साइन किया है। वैसे तो इस ब्रीफकेस को जीतने के सभी समान रूप से हकदार हैं, लेकिन जिसके पास इस ब्रीफकेस को जीतने का सबसे ज्यादा मौका है, वो हैं NXT से यहां आए नए सुपरस्टार, Zoey Stark क्योंकि उनके पास शानदार इन रिंग कौशल और एक अच्छा हील व्यक्तित्व है जो उन्हें बाकी सुपरस्टार के मुकाबले इस ब्रीफकेस की सबसे ज्यादा हकदार बनाती है।
अनुमानित विजेता: Zoey Stark
Dominik Mysterio बनाम Cody Rhodes

13 जून को हुए मंडे नाइट Raw के एपिसोड में दो बड़े मैचों की घोषणा हुई, जिनमें से पहला मैच Dominik Mysterio बनाम Cody Rhodes का है। Wrestlemania 39 में अपने पिता का सामना करने के बाद से यह संभवतः Dominik का सबसे बड़ा सिंग्लस मुकाबला है। जिस वजह से इस मैच में इस युवा स्टार के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होंगी।
पिछले कुछ समय से एक हील कैरेक्टर में Dominik काफी अच्छे नजर आ रहे हैं और पिछले कुछ समय में WWE ने उन्हें कुछ सिंग्लस मैचों में जीत भी दिलाई है। लेकिन दूसरी तरफ Cody Rhodes एक दिग्गज सुपरस्टार हैं जो भविष्य में WWE के अगले चैंपियन बन सकते हैं और कई बड़े मैचों का हिस्सा भी हो सकते हैं। जिस वजह से इसके बिल्कुल भी आसार नहीं है कि WWE इस मैच में Cody को Dominik के हाथों हरा दे। इसलिए इस चीज की ज्यादा संभावना है कि इस मैच में Cody Rhodes ही जीत दर्ज करे।
अनुमानित विजेता: Cody Rhodes
Finn Balor बनाम Seth Rollins (WWE Championship)

13 जून को हुए मंडे नाइट Raw के एपिसोड में दूसरे सबसे बड़े मैच की घोषणा Finn Balor बनाम Seth Rollins के रूप में हुई। उस एपिसोड में Finn ने Rollins को World Heavyweight Championship के लिए चुनौती दी। जिसके बाद Rollins ने उनकी चुनौती का स्वीकार किया और उन दोनों के बीच में WWE Championship के लिए मैच का आयोजन किया गया।
Rollins, जो आत्मविश्वास से भरे चैंपियन हैं और हर मैच के लिए तैयार रहते हैं, वो बिना किसी हिचकिचाहट के इस मैच के लिए सहमत हो गए। हालांकि अभी Rollins का कैरेक्टर और परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि WWE उन्हें ही बतौर चैंपियन बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन एक दूसरी संभावना ये है कि अगर Men’s Money In The Bank लैडर मैच इस मैच से पहले होता है तो इस ब्रीफकेस का विजेता Finn Balor और Seth Rollins के बीच हो रहे मैच में खलल डाल सकता है और अपने ब्रीफकेस को कैश इन करके एक नया चैंपियन बन सकता है।
लेकिन WWE इतनी आसानी से अपने प्रमुख चैंपियन को हराना नहीं चाहेगी और किसी और को इतनी जल्दी अगला WWE चैंपियन नहीं बनना चाहेगी। जिस वजह से इस समय तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि Seth Rollins ही अपना चैंपियनशिप रिटेन करेंगे।
अनुमानित विजेता: Seth Rollins
Asuka vs Charlotte Flair (SmackDown Women's Championship)
10 जून 2023 को SmackDown के एपिसोड में Charlotte Flair ने उस समय वापसी की जब मौजूदा SmackDown Women's Champion Asuka को नया चैंपियनशिप पहनाया जा रहा था। उन्होंने रिंग में आते ही Asuka से एक चैंपियनशिप मैच मांगा, जिसके बाद Asuka ने भी उनकी चुनौती का स्विकार किया और अब उन दोनों के बीच मैच Money In The Bank में देखने को मिलेगा। हांलाकि इस समय अनुमान ये है कि ये मैच Asuka जीत जाएंगी जिसके बाद SummerSlam में इन दोनों का फिर एक बार रिमैच देखने को मिलेगा।
अनुमानित विजेता: Asuka
Roman Reigns और Solo Sikoa बनाम The Usos
The Usos के Bloodline से अलग होकर Roman Reigns पर अटैक करने के बाद अब इन भाईयों के बीच Money In The Bank इवेंट में एक शानदार टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां मौजूदा WWE Undisputed Champion Roman Reigns और Solo Sikoa होंगे वहीं दूसरी तरफ सबसे सफल टैग टीमों में से एक The Usos होंगी। अब देखना ये है कि इन भाईयों की जंग में कौन बाजी मारता है हालांकि इस समय अनुमान ये है कि इस मैच में Roman Reigns और Solo Sikoa बाजी मार जाएंगे।
अनुमानित विजेता: Roman Reigns और Solo Sikoa
प्रिडिक्टेड मैच:
इन मैचों के अलावा कुछ और ऐसे मैच हैं जिनकी घोषणा आने वाले हफ्तों में हो सकती है और ये मैच काफी शानदार और रोमांचक हो सकते हैं।
Intercontinental Championship के लिए Matt Riddle बनाम GUNTHER
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.