Money In The Bank 2023: कब, कहां और कैसे देखें

ये इवेंट WWE के सबसे प्रतिष्ठित लाइव इवेंट में से एक है, जिसकी लोकप्रियता फैंस के बीच में काफी ज्यादा है।
WWE के सबसे लोकप्रिय और रोचक इवेंट्स में से एक, मनी इन द बैंक 2023 (Money In The Bank 2023) इस सप्ताह के अंत में यानी 2 जुलाई, रविवार को लगातार 14वें वर्ष होने वाली है। ये इवेंट हर साल पहले से ही प्रशंसकों के बीच एक बड़ी उम्मीद पैदा कर देता है, क्योंकि इस इवेंट के बाद ज्यादातर हमें कुछ नए चैंपियन देखने को मिलते हैं, इसके साथ ही SummerSlam के लिए कुछ बड़ी राइवलरी भी क्रिएट होती देखने को मिलती है। WWE पिछले कुछ समय से दुनिया भर में इवेंट आयोजित कर रहा है और यह इवेंट भी एक दूसरे देश में होने वाला है।
इस साल का मनी इन द बैंक 1 जुलाई को लंदन, इंग्लैंड में होगा, और पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। WWE ने इस इवेंट के लिए कुछ रोमांचक मैच घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का लगभग हर प्रतिष्ठित रेसलर शामिल होगा। यहां हम आपको इस इवेंट से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी देने वाले हैं।
Money In The Bank 2023 कब और कहां है?
शनिवार, 1 जुलाई 2023 को मनी इन द बैंक (Money In The Bank) पे-पर-व्यू इवेंट लंदन, इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका की जगह इस बार इस इवेंट को एक नई जगह करने का फैसला किया गया है। हालांकि अमेरिका के प्रशंसक पहले की तरह इस इवेंट को दोपहर 3 बजे से Peacock TV पर लाइव देख सकते हैं, जबकि अन्य देशों के दर्शक इसे WWE नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Money In The Bank कब और कहां देखें?
भारत (India)
भारत में 2 जुलाई, रविवार को दोपहर 12.30 बजे इस इवेंट को सोनी टेन 1 और सोनी टेन 1 एचडी पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। प्रीमियम उपयोगकर्ता WWE नेटवर्क पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
इसके अलावा Money In The Bank को Sony Liv, Jio Tv और Airtel Tv पर भी मुफ्त में ऑनलाइन रूप से लाइव देखा जा सकता है। WWE के हर कार्यक्रम को सोनी टेन 3 में भारतीय प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से हिंदी कमेंट्री में प्रसारित किया जाता है।
अमेरिका (America)
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के सभी प्रशंसक शनिवार, 1 जुलाई 2023 को मनी इन द बैंक (Money In The Bank) पे-पर-व्यू इवेंट दोपहर 3 बजे से Peacock TV पर लाइव देख सकते हैं।
यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
United Kingdom में प्रशंसकों के लिए, मनी इन द बैंक 2023 (Money In The Bank 2023) इवेंट रात 8 बजे से शुरू होगा। वहां के प्रशंसक इस इवेंट को WWE नेटवर्क पर देख सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी