Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

सात WWE सुपरस्टार्स जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 8, 2023 at 11:04 PM
Modified at :June 8, 2023 at 11:04 PM
सात WWE सुपरस्टार्स जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

फैंस अपने फेवरेट रेसलर की सोशल मीडिया के जरिए हर एक अपडेट रखते हैं।

WWE एक ऐसा रेसलिंग मंच है जहां आने के बाद हर एक सुपरस्टार बेहद लोकप्रिय हो जाता है, क्योंकि यहां भाग लेने वाले हर सुपरस्टार को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है।  हम आज ऐसे सदी में रह रहें हैं जहां सोशल मीडिया के कई प्लेटफ़ॉर्म मौजूद हैं, इनमें से एक इंस्टाग्राम है जिससे WWE स्टार्स भी अछूते नहीं रह गए हैं। WWE फैंस अपने फेवरेट रेसलर को सिर्फ रेसलिंग रिंग और टेलीविजन स्क्रीन पर ही फॉलो नहीं करते हैं, बल्कि स्क्रीन के बाहर भी यानी सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं।

कुछ सुपरस्टार्स खुद को प्राइवेट रखते हैं तो कुछ सोशल मीडिया खासकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ज्यादातर एक्टिव रहते हैं। WWE के कई सुपरस्टार्स इन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग स्टोरीलाइन को प्रमोट करने के साथ-साथ अपनी ज़िंदगी के कुछ पलों को फैंस के साथ शेयर करने के लिए करते हैं। जिस वजह से फैंस भी अपने चहेते सुपरस्टार के हर एक अपडेट को जानने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करते हैं।

तो आज हम आपको बताते हैं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शीर्ष सात WWE सुपरस्टार्स के बारे में।

7. Roman Reigns- 7.3 मिलियन+

Roman Reigns WWE

Roman Reigns को रेसलिंग इंडस्ट्री में ग्रेटेस्ट रेसलर्स ऑफ ऑल टाइम (GOAT) में से एक माना जाता है। वह वर्तमान में WWE के मौजूदा सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं और SmackDown ब्रांड का हिस्सा है। इसके अलावा Roman मौजूदा WWE Undisputed Universal Champion हैं और उन्हें चैंपियन बने हुए 1000 दिन से ऊपर हो गए हैं।

वह दिग्गज अनोई रेसलिंग फैमिली के दूसरे पीढ़ी के सदस्य हैं और उस परिवार से निकले एक और बेहतरीन रेसलर भी हैं। जिन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण अपना नाम बनाया हो। इस समय WWE के मौजूदा रोस्टर में उनकी बराबरी का सुपरस्टार कोई नही है। जिस वजह से उनकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है, फिलहाल Roman Reigns के कुल 7.4 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

6. Brie Bella- 8.6 मिलियन+

Brie Bella

Brie Bella इस इंडस्ट्री की एक प्रतिभाशाली विमेंस सुपरस्टार में से एक हैं और पूर्व WWE Champion भी हैं। Brie ने 2007 से 2022 तक अपनी जुड़वां बहन Nikki Bella के साथ WWE के लिए काम किया है। इस दौरान उन्हें कई शानदार मैचों का भाग होते हुए देखा गया है। उन्होंने 2022 में अपनी जुड़वा बहन के साथ इस इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया। WWE में रहते हुए अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की और इस समय Brie Bella के इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

5. Nikki Bella- 10.7 मिलियन+

Nikki Bella

Nikki Bella पूर्व अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं और एक लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार भी हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में रहते हुए अविश्वसनीय रेसलिंग प्रदर्शन के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की। Nikki ने अपनी जुड़वां बहन Brie Bella के साथ मिलकर कई महिला सुपरस्टार्स को हराया। उनकी जोड़ी का नाम “The Bella Twins” था और वो इस कंपनी की सबसे बड़ी टैग टीमों में से एक थी। 

Nikki Bella दो बार WWE Champion के साथ-साथ WWE Hall of Famer भी रह चुकी हैं। इस लोकप्रियता के कारण उनके 10.7 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और वो दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाला विमेंस रेसलर हैं। उन्होंने 2022 में WWE से रिटायरमेंट की घोषणा की जिसके बाद से वो रियलिटी शो में काम करने लगी। 

4. Ronda Rousey- 17 मिलियन+

Ronda Rousey

Ronda Rousey एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर, अभिनेता और मार्शल आर्ट कलाकार हैं। वह वर्तमान में WWE के साथ काम कर रही है और उन्हें Raw ब्रांड में शामिल किया गया है। इसके अलावा वो इस समय WWE Women's Tag Team Champion भी हैं, जबकि Ronda पहली ऐसी महिला है जो UFC और WWE दोनों ही जगह World Champion बन चुके हैं।

इस शानदार प्रदर्शन की वजह से “The Baddest Women on the Planet” के नाम से मशहूर Ronda Rousey के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वो पहली महिला रेसलर भी हैं जिनके सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। UFC छोड़ने के बाद Rousey ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और यहां भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए काफी लोकप्रियता हासिल की।

3. John Cena- 19.2 मिलियन+

John Cena

John Cena सबसे लोकप्रिय अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर और एक अच्छे अभिनेता हैं। वह WWE के शीर्ष चेहरों में से एक हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक अकेले अपने कंधों पर इस कंपनी को चलाया है। लेकिन अब John Cena एक पार्ट टाइम WWE चेहरे और फुल टाइम अभिनेता बन गए हैं और वो इस इंडस्ट्री में साल में सिर्फ एक बार ही नजर आते हैं। Cena 16 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने के मामले में Ric Flair के साथ पहले स्थान पर हैं।

John Cena के दुनिया भर में प्रशंसक हैं और कई लोगों के लिए वो एक प्रेरणा भी रहे हैं। उनकी व्यापक लोकप्रियता ने उन्हें सबसे अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स की सूची में जगह हासिल करने में मदद की है। Cena के इंस्टाग्राम पर लगभग 19. 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले रेसलर हैं।

2. Logan Paul- 25.7 मिलियन+

Logan Paul

Logan Paul अभिनेता, यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल रेसलर भी हैं। कई लोग ऐसा सोच सकते हैं कि वह WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट में क्यों हैं। दरअसल Logan ने हाल ही में WWE के साथ फुल टाइम डील साइन की है, जिसके बाद SummerSlam 2022 में उनका सिंगल्स डेब्यू मैच भी आयोजित किया गया, जहां उन्होंने The Miz को हराया था। जिस वजह से वो एक WWE सुपरस्टार बन गए हैं। इस कंपनी के साथ के साथ साइन करने से पहले ही वो एक लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं, और यूट्यूब पर सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं।

उन्होंने 2022 में WrestleMania के दौरान The Miz के टैग टीम पार्टनर के रूप में अपना WWE डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने कई मैचों में अपनी रेसलिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना भी की गई। उन्होंने Rey Mysterio, Roman Reigns, The Miz और Seth Rollins जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स का अपने इस छोटे से करियर में मुकाबला किया। Logan Paul रिंग के बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं, वर्तमान में उनके  इंस्टाग्राम पर 25.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले WWE सुपरस्टार हैं।

1. The Rock- 383 मिलियन+

The Rock WWE

Dwayne Johnson जो WWE में “The Rock” के नाम से जाने जाते हैं वो एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर होने के साथ-साथ मशहूर अभिनेता भी हैं। उन्होंने एटीट्यूड एरा के समय काफी जबरदस्त काम किया था, जिस वजह से उनका रेसलिंग करियर सफल हो पाया। Rock भले ही इस समय एक्टिव इन-रिंग कंपटीटर नहीं हों लेकिन आज भी वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल किए जाते हैं। जिसकी वजह है इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई दिग्गज सुपरस्टार को हराना, इसके अलावा उन्होंने WWE के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

The Rock वैसे तो अपने काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए फैंस के बीच खासे एक्टिव रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं, जिसका सबूत हमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिल जाता हैं। Rock 383 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले WWE सुपरस्टार हैं। जबकि वो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले छठे व्यक्ति भी हैं। उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग का एक सबसे प्रमुख कारण उनका सफल हॉलिवुड करियर है। फिलहाल अनुमान ये लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही इस कंपनी में वापसी कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement