Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE के ये सात Premium Live Events (PPV) का आयोजन 2023 के अंत तक होगा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 6, 2023 at 4:05 AM
Modified at :June 6, 2023 at 7:06 AM
WWE के ये सात Premium Live Events (PPV) का आयोजन 2023 के अंत तक होगा

इन इवेंट्स के कारण इस इंडस्ट्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है।

WWE दुनिया में रेसलिंग का सबसे बड़ा मंच है जहां कई प्रोफेशनल सुपरस्टार हिस्सा लेते हैं और अपने रेसलिंग कौशल से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन सभी सुपरस्टार की भिड़ंत के लिए एक इवेंट का आयोजन किया जाता है जहां कई बड़े मैच तय किए जाते हैं। इन इवेंट्स को अब प्रीमियम लाइव इवेंट्स (Premium live events) के नाम से जाना जाता है, लेकिन पहले इन्हें Pay Per Views के रूप में जाना जाता था। WWE वर्षों से कई प्रीमियम लाइव कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है और दुनिया भर के रेसलिंग प्रशंसकों के बीच में न सिर्फ अपनी लोकप्रियता बल्कि काफी सफलता भी हासिल कर रहा है।

2023 में, WWE ने रॉयल रंबल (Royal Rumble), एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber), रेसलमेनिया 39 (Wrestlemania 39), बैकलैश (Backlash) और नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) जैसे कई शानदार लाइव इवेंट्स का आयोजन साल की शुरुआत में किया जिसमें कई शानदार मैच हमें देखने को मिले, जिस वजह से इन इवेंट्स को बहुत पसंद किया गया। अब इन सभी की सफलता के बाद इस साल के बाकी बचे इवेंट्स का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि वो सभी इवेंट्स काफी बड़े हैं और उनमें कई बड़ी राइवलरी की भिड़ंत होते हुए हमें देखने को मिल सकती है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस साल के आखिर तक कौन से ऐसे प्रीमियम लाइव इवेंट्स हैं जिनका आयोजन किया जा सकता है।

इन इवेंट्स का आयोजन निश्चित है-

July- Money in the Bank

मनी इन द बैंक (Money in the Bank) प्रीमियम लाइव इवेंट 1 जुलाई, 2023 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में O2 एरिना में होने वाला है। Money in the Bank एक वार्षिक लाइव इवेंट है जो 2010 से साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में लैडर पर चढ़कर ऊपर लटक रहे मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को हासिल करना होता है। पहले इस तरह के मैचों का आयोजन रेसलमेनिया (WrestleMania) में किया जाता था पर बाद में WWE ने इसे अपना एक अहम प्रीमियम लाइव इवेंट बना दिया और देखते ही देखते ये इवेंट फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय बन गया और इसे बहुत पसंद किया जाने लगा।

इस इवेंट में दोनों ब्रांड के 4-4 सुपरस्टार भाग लेते हैं, प्यूर्टो रिको में Backlash और सऊदी अरब में Night of Champions के बाद WWE का यह तीसरा सीधा विदेशी शो है, जिसका आयोजन यूनाइटेड किंगडम में होने वाला है। UK में 2022 के बाद से यह दूसरा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस इवेंट में संभवत: 6 से अधिक मैच हो सकते हैं, जिसमें कई बड़े मैच और विशेष रूप से लैडर मैच से प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें हैं।

August- SummerSlam

WWE का एक बड़ा इवेंट WrestleMania है जिसके खत्म होते ही, सभी रेसलिंग फैंस को दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह इवेंट गर्मियों के समय आता है, इस वजह से इसे SummerSlam कहा जाता है। WWE के इतिहास में इस इवेंट में कई शानदार मैचों का आयोजन हुआ है और कई ऐसे पल भी आए हैं जब फैंस के आंखों में आंसू आ गए हो। SummerSlam में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। 5 अगस्त, 2023 को Fort Field, Detroit, Michigan, United States में इस इवेंट का आयोजन होने वाला है।

इन इवेंट्स का आयोजन अभी निश्चित नहीं है-

निम्नलिखित इवेंट्स के होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में इनके होने की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि हर साल निम्नलिखित महीनों में उनका आयोजन किया जाता है।

Expected MonthPremium Live Event
September 2023Extreme Rules
October 2023Hell in a Cell
November 2023Crown Jewel
November 2023Survivor Series War Games
December 2023TLC
इन बचे हुए इवेंट्स में भी कई शानदार मैचों का आयोजन किया जाता है, जिस वजह से हर वर्ष इन सभी इवेंट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.