Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

जानिए: उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो वास्तविक जीवन में हैं सगे भाई

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 13, 2023 at 11:04 PM
Modified at :June 13, 2023 at 11:04 PM
जानिए: उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो वास्तविक जीवन में हैं सगे भाई

इन पांच भाईयों की जोड़ी ने बतौर टैग टीम और सिंगल्स में काफी सफलता हासिल की है।

WWE में वैसे तो हमने शुरू से देखा है कि एक पीढ़ी के बाद दूसरी पीढ़ी इस इंडस्ट्री के साथ साइन करती है और काफी कुछ हासिल करती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब एक पीढ़ी के एक से ज्यादा सुपरस्टार एक साथ इस इंडस्ट्री के लिए काम करे। WWE में यूं तो कई पारिवारिक मसले देखने को मिले हैं, और कई सुपरस्टार अपने ही परिवार के खिलाफ लड़े भी हैं।

लेकिन क्या आपको पता है इस इंडस्ट्री में ऐसे कुछ सगे भाईयों की जोड़ी अभी तक देखने को मिली है जिन्होंने हमेशा एक दूसरे का साथ देते हुए काफी कुछ हासिल किया है। हालांकि इस बीच कई बार कुछ भाईयों के बीच में लड़ाई भी हुई है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमेशा जरुरत के समय एक  दूसरे का साथ दिया है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं WWE के पांच सगे और सफल भाईयों के बारे में।

Cody Rhodes और Dustin Rhodes

Cody Rhodes और Dustin Rhodes

Cody Rhodes और Dustin Rhodes WWE हॉल ऑफ फेमर Dusty Rhodes के बेटे हैं। इन दोनों भाइयों ने WWE में अच्छी शुरुआत की और The Shield के दो सबसे सफल मेंबर्स Roman Reigns और Seth Rollins को हराकर इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। वहीं WWE में रहने के बाद Rhodes Brothers AEW का हिस्सा बन गए थे, लेकिन पिछले साल Cody Rhodes ने एक बार फिर से WWE के साथ साइन किया, हालांकि Dustin Rhodes अभी भी WWE का हिस्सा है।

Dustin Rhodes यानी Cody के बड़े भाई 30 से अधिक वर्षों से सक्रिय रूप से रेसलिंग कर रहे हैं और इसलिए, उन्होंने अपने करियर में कई प्रमुख टाइटल जीते हैं। WWE में रहते हुए Goldust के रूप में, उन्होंने तीन बार Intercontinental Championship और तीन बार Tag Team Championship जीता था, जिसमें उनके भाई के साथ भी दो बार शामिल है। इसके अलावा, Cody दो बार WWE Intercontinental Championship और छह बार Tag Team Champion बन चुके हैं। वहीं AEW रहते हुए ये दो बार TNT चैंपियन भी बने थे।

Bret Hart और Owen Hart

Bret Hart और Owen Hart

Bret Hart इस इंडस्ट्री के दिग्गज और सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं, भले ही उनका करियर एक चोट के कारण छोटा हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने इस छोटे करियर के दौरान ही काफी सफलताएं हासिल कर ली थी, जिस वजह से आज भी WWE के इतिहास में सभी उन्हें एक कुशल सुपरस्टार के रूप में याद करते हैं। Bret ने WWE में 5 बार WWE Championship सहित सभी प्रमुख खिताब जीते। इसके अलावा, उन्होंने WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप सहित WCW में भी खिताब जीता था।

Bret के छोटे भाई Owen Hart के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद उनके समृद्ध करियर का दुखद अंत हो गया। फिर भी, उन्होंने अपने करियर में चार बार मिड-कार्ड खिताब और WWF Tag Team Championship जीता था। इसके अलावा  Owen 1994 में किंग ऑफ द रिंग विजेता भी थे।

Bo Dallas और  Bray Wyatt (Taylor Rotunda और Windham Rotunda)

Bo Dallas और  Bray Wyatt

Bray Wyatt वर्तमान में WWE के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, और The Fiend चरित्र की शुरुआत के बाद से कई सुपरस्टार पर बुरी तरह से अपना कहर बरपाया है। Bray Wyatt के ने जब से एक नकाबपोश कैरेक्टर का रूप लिया है, उस समय से उन्होंने 2 बार Universal Championship  को अपने नाम किया है। लेकिन कम ही लोग ये जानते होंगे कि ब्रे वायट के भाई और कोई नहीं बल्कि पूर्व NXT चैंपियन Bo Dallas हैं।

दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के अलावा Wyatt ने एक बार WWE चैंपियनशिप भी जीता है, इसके अलावा वह दो बार के टैग टीम चैंपियन भी हैं। वहीं Bo Dallas ने अपने WWE करियर में एक बार NXT चैंपियनशिप और एक बार Raw Tag Team Championship टाइटल जीता है।

The Hardy Boyz (Matt Hardy और Jeff Hardy)

The Hardy Boyz (Matt Hardy और Jeff Hardy)

The Hardy Boyz यानी Matt Hardy और Jeff Hardy निश्चित रूप से इस इंडस्ट्री के सबसे सफल टैग टीम भाईयों की जोड़ियों में से एक हैं। जिनके नाम कई उपलब्धियां हैं। इन दोनों ने न सिर्फ बतौर Tag Team बल्कि सिंगल्स सुपरस्टार के रूप भी काफी सफलताएं हासिल की और कई टाइटल अपने नाम किए।

The Hardy Boyz ने WWE में एक साथ काम करते हुए 8 बार Tag Team Championship टाइटल जीता, इसके अलावा उन्होंने TNA Tag Team Championship और ROH Tag Team Championship भी जीता है। वहीं व्यक्तिगत रूप से, Jeff Hardy एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन और तीन बार के पूर्व WWE चैंपियन हैं। वहीं Matt एक पूर्व ECW चैंपियन, और पूर्व WWE US Champion हैं। इन दोनों भाईयों ने इस कंपनी में रहते हुए काफी कुछ हासिल किया है, जिस वजह से ये इस इंडस्ट्री के सफल भाईयों की जोड़ियों में से एक हैं।

The Usos (Jimmy और Jey Uso)

The Usos (Jimmy और Jey Uso)

The Usos वर्तमान समय के सबसे कुशल टैग टीमों में से एक है, ये दोनों एक दशक से अधिक समय से टैग टीम डिवीजन पर हावी है। 2010 में WWE में डेब्यू करने के बाद से वो लगातार इस इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करते ही गए हैं। इन दोनों के इतने सफल होने का कारण है दोनों का आपसी तालमेल और एक-दूसरे के प्रति लगाव। जिसके चलते ये दोनों ही भाई इस कंपनी के सबसे सफल भाईयों की जोड़ियों में से एक हैं।

चूंकि इन दोनों को ही टैग टीम विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, इसलिए दोनों भाइयों में से किसी ने भी एकल खिताब नहीं जीता है। हालांकि, उन्होंने 3 बार WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप और 5 बार SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया है।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement