WWE इतिहास के टॉप पांच सबसे युवा चैंपियन

इस इंडस्ट्री के इतिहास में कई युवा सुपरस्टार्स ने महज 23-24 साल की उम्र में दर्ज की है बड़ी उपलब्धि।
WWE में युवा प्रतिभाओं ने शुरु से ही अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 23-24 साल की उम्र में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही, WWE में उनका पूरा भविष्य तय हो जाता है। इसके अलावा, 30 साल की उम्र से पहले एक युवा प्रतिभा द्वारा WWE चैम्पियनशिप जीतना बेहद चौंकाने वाली बात है, क्योंकि इस इंडस्ट्री में कई अनुभवी और बड़े रेसलर मौजूद हैं। इसके बावजूद WWE के इतिहास में कई ऐसे रेसलर देखने को मिले हैं जिन्होंने युवा होने के बावजूद बहुत कम उम्र में काफी कुछ हासिल करके सभी को चौंका दिया है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं WWE इतिहास के पांच सबसे युवा चैंपियन के बारे में।
5. The Undertaker (26 साल, 8 महीने और 3 दिन)

द अंडरटेकर (The Undertaker) इस इंडस्ट्री के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं, उन्होंने तीन दशकों तक WWE के साथ काम किया, और इस दौरान वो कई यादगार मैचों का हिस्सा रहे। 'द डेड मैन' के नाम से WWE में मशहूर Undertaker ने अपने रेसलिंग हुनर के दम पर रेसलिंग फैंस के दिल में जगह बनाई।
उन्होंने अपने डेब्यू के ठीक एक साल बाद, 1991 Survivor Series में Hulk Hogan को हराकर अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीती। उस समय उनकी उम्र केवल 26 साल थी। वो न सिर्फ उस समय के बल्कि आज के समय के भी सबसे बढ़िया रेसलर में से एक हैं।
4. The Rock (26 साल, 6 महीने और 14 दिन)

द रॉक (The Rock) ने अपनी आठ WWE चैंपियनशिप में से पहली चैंपियनशिप 1998 Survivor Series में केवल 26 साल की उम्र में जीती थी। उस चैंपियनशिप जीत के बाद WWE में उनका नाम पहचाना जाने लगा और उनके करियर में भी वृद्धि देखी गई। WWE में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से देखते ही देखते Rock स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सबसे मशहूर और चर्चित नाम बन गए हैं। उन्होंने कई बड़े रेसलर के साथ मिलकर इस इंडस्ट्री के विकास में सहायता की और फैंस को अपने प्रदर्शन से बहुत खुश भी किया।
3. Yokozuna (26 साल, 6 महीने और 3 दिन)

Yokozuna ने 31 अक्टूबर 1992 को WWE में अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू के तीन महीने से भी कम समय के बाद, 30 मैन Royal Rumble मैच जीता और WrestleMania IX में ब्रेट 'हिटमैन' हार्ट को हराकर अपना पहला WWE टाइटल जीता।
जिसके बाद Yokozuna तीन दशक के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिताब धारक बन गए। लेकिन उनका वो चैंपियनशिप रन महज कुछ मिनटों तक कायम रहा, क्योंकि उन्हें उनकी जीत के तुरंत बाद Hulk Hogan ने अचानक चुनौती दी, Yokozuna ने उनकी चुनौती का स्वीकार किया। दोनों के बीच मैच का आयोजन हुआ जिसमें Hogan ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
2. Brock Lesnar (25 साल, 1 महीना और 14 दिन)

2002 में, ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) को 'The Next Big Thing' का नाम दिया गया था। क्योंकि उन्होंने WrestleMania X8 के बाद हुए Raw में अपने डेब्यू के तुरंत बाद ही मेन रोस्टर में कामयाबी हासिल कर ली थी। उन्होंने जून 2002 में किंग ऑफ द रिंग जीता और इसके ठीक दो महीने बाद SummerSlam में WWE Undisputed Championship के लिए The Rock को चुनौती दी।
उस मैच में Lesnar ने The Rock को पछाड़ते हुए महज 25 साल की उम्र में WWE चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया था। Brock हमेशा WWE में अपनी ताकत और शानदार इन रिंग कौशल की वजह से जाने जाते हैं।
1. Randy Orton (24 साल, 4 महीना और 20 दिन)

WrestleMania 20 के बाद Brock Lesnar के कंपनी से अचानक चले जाने के परिणामस्वरूप, Orton को 15 अगस्त 2004 को World Heavyweight Championship मैच के लिए क्रिस बेनोइट के साथ मैच में डाल दिया गया। उस मैच में Randy Orton ने Chris Benoit को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया, ये मैच जीतते ही उन्होंने इतिहास रच दिया और WWE में 24 साल की उम्र में चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के युवा रेसलर बन गए। Randy इस इंडस्ट्री के इतिहास में कई बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं जिसमें उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। वहीं अभी तक उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान