देखिए: England और Australia के प्रधानमंत्री ने Ashes सीरीज को लेकर दिया एक दूसरे को करारा जवाब

एशेज 2023 में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England और Australia) के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज (Ashes Series) खेली जा रही है, इस सीरीज के तीन मुकाबले हो चुकें हैं और दो बाकी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है, शुरुआती दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन मेजबान इंग्लिश टीम ने तीसरा मैच जीतकर इस श्रृंखला में शानदार वापसी का ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें इन दोनों क्रिकेट राइवल्स के बीच मैदान के अंदर तो बहुत क्रेज और जुनून इस सीरीज को जीतने और खुद को बेहतर साबित करने के प्रति साफ नजर आती है। लेकिन अब मैदान के बाहर भी खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का सिलसिला शुरु हो गया है। दरअसल, इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी इस सीरीज पर अपनी नजर बनाए हुए है। इस बात का पता उस समय चला जब एक खास मुलाकात में इन दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस सीरीज को लेकर एक-दूसरे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
अल्बानीज और सुनक के बीच हास्य विवाद
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज (Anthony Albanese) और यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak), नाटो शिखर सम्मेलन में विलनस पहुंचे थे। इसी दौरान इन दोनों के बीच मुलाकात हुई और वर्तमान में चल रहे एशेज सीरीज का जिक्र भी हुआ। इसके साथ ही दोनों ने साथ मिलकर तस्वीरें खिंचवाई, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने 2-1 की जीत वाला पोस्टर निकाला, वहीं इंग्लैंड के पीएम ने ठीक उसके बाद तीसरे मैच की जीत वाला पोस्टर निकाला। इन दोनों के बीच पहली तस्वीर में सब कुछ ठीक नजर आ रहा था।
यहां तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने इंग्लैंड के पीएम सुनक पर व्यंगात्मक ढंग से मजे लेना शुरु कर दिया। अल्बानीज ने वो तस्वीर निकाली जिसमें जॉनी बेयरस्टो को कैरी ने दूर से स्टंप आउट कर दिया था, ये दूसरे मैच का वाक्या था जिसमें इंग्लैंड को लगातार दूसरी हार मिली थी। इस चीज पर सुनक ने तुरंत टिप्पणी की, "मुझे खेद है कि मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया," उन्होंने 2018 में Steve Smith द्वारा गेंद के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात पर कुछ इस तरह ऑस्ट्रेलियाई पीएम की टांग खींची।
यहां देखें वीडियो
बता दें यूके पीएम ने जॉनी बेयरस्टो को उस तरह से आउट करने को खेल की भावना के खिलाफ बताया, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने देश की टीम का बचाव करते हुए नियमों का हवाला दिया।
दोनों देशों के पीएम के बीच हुआ ये हास्य विवाद काफी मजेदार और रोचक दिखा, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे की टीमों को जमकर ट्रोल किया और खुद की गलतियों को छुपाते हुए दूसरों को गलत साबित करने पर बल दिया।