Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच ऐसे मौके जब WWE सुपरस्टार्स Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करने में हुए असफल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 31, 2023 at 6:54 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 31, 2023 at 6:54 PM (GMT+5:30)
पांच ऐसे मौके जब WWE सुपरस्टार्स Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करने में हुए असफल

इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतने वाले सुपरस्टार हर बार कामयाब नहीं होते, बल्कि कई बार उनके हाथ नाकामयाबी भी लगी है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मनी इन द बैंक (Money In The Bank) कॉन्ट्रैक्ट चैंपियन बनने के लिए एक मुश्किल रास्ते को काफी आसान बना देता है। जिस वजह से जो भी सुपरस्टार इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतता है उसके पास एक सुनहरा मौका होता है WWE चैंपियन बनने का और फैंस के बीच मशहुर होने का। हमने WWE इतिहास में कई ऐसे रोमांचक पल देखे भी हैं, जब ब्रीफकेस विजेता ने अचानक से कैश इन करके सभी को हैरान करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली हो।

लेकिन Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट का कद पिछले कुछ सालों में काफी गिर गया है। पिछले कुछ समय से फैंस को यादगार कैश-इन देखने को नहीं मिले हैं क्योंकि ज्यादातर ब्रीफकेस विजेता कैश इन करते वक्त अपना कॉन्ट्रैक्ट गंवा बैठते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन मौकों के बारे में जब ब्रीफकेस विजेता अपना कॉन्ट्रेक्ट कैश इन करने में असफल हुए हो।

पांच सुपरस्टार जिन्होंने Money In The Bank कॉन्ट्रेक्ट का असफल कैश इन किया है

5. Mr. Kennedy

मिस्टर कैनेडी (Mr. Kennedy) ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने के तुरंत बाद ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वो इसे WrestleMania 24 में चैंपियन के खिलाफ कैश इन करेंगे। लेकिन इससे पहले की वो अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते ऐज (Edge) ने उन्हें मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के लिए चैलेंज कर दिया, जिसके बाद साल 2013 के एक Raw एपिसोड में उनके बीच ब्रीफकेस को लेकर मैच हुआ। उस मैच में Edge की जीत हुई, जिसकी वजह से ये ना सिर्फ अपना ब्रीफकेस हार गए बल्कि वो पहले रेसलर भी बने जिसने ब्रीफकेस जीतकर भी उसे कैश करने का मौका गंवा दिया।

4. Damien Sandow

यहां देखे विडियो

28 अक्टूबर 2013 के Raw एपिसोड में डेमियन सैंडो (Damien Sandow) ने उस समय के मौजूदा चैंपियन जॉन सीना (John Cena) के खिलाफ अपने ब्रीफकेस को कैश इन करने का प्रयास किया। उन दोनों के बीच मैच हुआ जिसमें एक समय पर सीना चोटिल भी हो गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने चैंपियनशिप का बचाव किया और सैनडो का अपना कॉन्ट्रैक्ट गंवाना पड़ा। इसके अलावा सैंडो वास्तव में अपना कैश-इन प्रयास गंवाने वाले पहले रेसलर थे।

3. Baron Corbin

यहां देखे विडियो

15 अगस्त 2017 के SmackDown एपिसोड के दौरान जिंदर महल (Jinder Mahal) का मुकाबला जॉन सीना (John Cena) से हो रहा था, उस मैच के अंतिम पलों में जॉन ने रिंग के एक किनारे में बीच वाली रस्सी से जिंदर को अपना फिनिशर एटीट्यूड एडजस्टमेंट दे दिया। इसके बाद जैसे ही रैफरी काउंट करने लगे उसी समय बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) ने एंट्री की और दोनों ही सुपरस्टार्स के ऊपर अटैक कर दिया, जिसके चलते मैच बेनतीजा खत्म हो गया। 

बता दें उस समय किंग कॉर्बिन और जॉन सीना के बीच एक राइवलरी चल रही थी। वो मैच जैसे ही बेनतीजा खत्म हुआ, कॉर्बिन ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करना चाहा लेकिन तभी John Cena ने अपने हार का बदला लेने के लिए उनके मैच के बीच खलल डाला। तभी पीछे से Jinder Mahal ने कॉर्बिन को कवर करके अपना चैंपियनशिप रिटेन कर लिया। जिस वजह से उनके हाथ हार लगी जबकि कॉन्ट्रैक्ट भी हाथ से चला गया।

2. Braun Strowman

ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने साल 2018 में ब्रीफकेस जीतने के बाद SummerSlam में रोमन रेंस और ब्रॉक लेसनर के मैच के दौरान रिंग साइड में मौजूद रहने का फैसला किया। लेकिन इससे पहले की वो अपना कॉन्ट्रेक्ट कैश इन करते ब्रॉक लेसनर ने उन्हें एफ5 फिनिशर दे दिया और उनके कॉन्ट्रैक्ट को दूर फेंक दिया। उस इवेंट के बाद हुए अगले Raw एपिसोड में जब ब्रॉन ने कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करना चाहा तो शील्ड ने दखल दिया, जिसके चलते एक और बार उनके हाथ निराशा लगी।

इन कारणों के चलते अंत में ब्रॉन ने रोमन को एक हैल इन ए सेल मैच में चैलेंज किया। लेकिन इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और एक किक से ही सेल का दरवाजा तोड़ रिंग के अंदर चले गए। जिसके बाद उन्होंने रिंग में मौजूद दोनों रेसलर्स पर हमला किया, लेकिन ज्यादा चोट ब्रॉन को पहुंचाई। ब्रॉन पर हुए अटैक के कारण उनका मौका हाथ से चला गया और चैंपियनशिप जीतने का सपना भी।

1. John Cena

यहां देखे विडियो

Raw के 1000वें एपिसोड के दौरान जॉन सीना (John Cena) ने अपने ब्रीफकेस को सीएम पंक (CM Punk) के खिलाफ कैश इन करना चाहा। लेकिन जैसे ही मैच खत्म होने वाला था, उस दौरान बिग शो (Big Show) ने आकर सीना को एक नॉकआउट पंच दिया जिसकी वजह से सीएम पंक मैच के पहले और बाद भी चैंपियन बने रहे।

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.