Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ICC Test Ranking में Kane Williamson की बादशाहत, चार महीने तक नहीं खेलने के बावजूद बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 5, 2023 at 10:30 PM
Modified at :July 5, 2023 at 10:30 PM
ICC Test Ranking में Kane Williamson की बादशाहत, चार महीने तक नहीं खेलने के बावजूद बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ भी नीचे से ऊपर की तरफ आए हैं, लेकिन केन विलियमसन आईसीसी के नए नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England और Australia) के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ICC रैंकिंग में तेजी से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। लेकिन आपको बता दें MRF टायर्स ICC पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में केन विलियमसन (Kane Williamson) ने जो रूट को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।

स्मिथ के 110 और 34 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड ने उन्हें चौथे स्थान से ऊपर उठाकर दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। स्मिथ आखिरी बार जून 2021 में शीर्ष पर थे, तब उन्होंने कुछ समय के लिए विलियमसन को पछाड़ कर उनकी जगह पर कब्जा किया था, लेकिन कुछ हफ्तों बाद विलियमसन ने फिर से उस जगह पर कब्जा कर लिया था।

रूट, जो केवल 10 और 18 ‘प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड हासिल करने में सफल हुए हैं, वो पहले स्थान से खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिस वजह से विलियमसन फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। यह विलियमसन के लिए शीर्ष पर छठा कार्यकाल है, उन्होंने पहली बार नवंबर 2015 में नंबर एक स्थान हासिल किया था और आखिरी बार अगस्त 2021 में शीर्ष पर थे।

ICC test batsmen rankings as on 5th July, 2023
Latest test batsmen rankings as on 5th July, 2023. (Image Source: ICC)

आपको बता दें आने वाले दिनों में सूची में शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प बनी रहेगी क्योंकि नवीनतम साप्ताहिक अपडेट के बाद स्मिथ, विलियमसन के 883 रेटिंग अंकों से सिर्फ एक अंक पीछे हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद मार्नस लाबुशेन (873) और ट्रेविस हेड भी (872) अंक के साथ कभी भी ऊपर आ सकते हैं और हमें सूची में फिर से उलटफेर देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट दूसरे एशेज टेस्ट में 98 और 83 के स्कोर बनाने के बाद 24वें पायदान से ऊपर चढ़कर अपने करियर में पहली बार शीर्ष 20 पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट में 155 रनों की शानदार पारी के बाद 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ashwin ने टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाजी पोजीशन को रखा बरकरार

ICC test bowlers rankings as on 5th July, 2023
Latest test bowlers rankings as on 5th July, 2023. (Image Source: ICC)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) लेटेस्ट ICC टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की पोजीशन को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। बता दें अश्विन के इस समय 860 रेटिंग हैं, वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर 826 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में भारत की तरफ से अश्विन के अलावा 8वें और 9वें स्थान पर जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में Ravindra Jadeja पहले स्थान पर

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम की कामयाब स्पिन जोड़ी यानी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की जोड़ी पहले 2 स्थानों पर मौजूद है। जडेजा जहां 434 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर तो वहीं अश्विन 352 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.