Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Nathan Lyon टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर हुए Ashes से बाहर

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 3, 2023 at 7:24 PM
Modified at :July 3, 2023 at 7:26 PM
Nathan Lyon टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर हुए Ashes से बाहर

लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2013 से अभी तक लगातार 100 टेस्ट मैच खेले हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) काफ इंजरी के कारण एशेज 2023 (Ashes 2023) से बाहर हो गए हैं। द लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट में Lyon ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल 13 ओवर ही फेंक सके। जिसके बाद वो घायल हो गए, उनके घायल होने के बाद अब ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी (Todd Murphy) एशेज में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। Murphy ने इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। 

बता दें Lyon दूसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन घायल हो गए थे, जिसके बाद उनके कई स्कैन हुए, Lyon ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से मुलाकात की, जहां उन्होंने पुष्टि की उनके लिए अब एशेज 2023 यहीं समाप्त हो गई है। ये टेस्ट उनके करियर का लगातार 100वां टेस्ट था, उन्होंने साल 2013 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 100 टेस्ट खेले हैं। Lyon इंग्लैंड में चल रहे शेष तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Tood Murphy करेंगे एशेज में अपना डेब्यू

टॉड मर्फी ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ नागपुर में किया था, जहां उन्होंने 7 विकेट लिए थे। मर्फी 6 जुलाई से लीड्स के हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-0 से आगे है। टीम में कोई अतिरिक्त स्पिनर नहीं जोड़ा गया है। नाथन लियोन ने अपने 122 टेस्ट के लंबे करियर में चोट के कारण अभी तक एक भी टेस्ट नहीं छोड़ा था। Lyon अभी तक अपने करियर में केवल 2 एशेज टेस्ट से चूके हैं, उन्हें एशेज 2013 के पहले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई एकादश से बाहर कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 43 रनों से हरा दिया और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिश के कवर के तौर पर जिमी पीरसन को भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। मिशेल स्वेपसन वर्तमान में ग्लैमरगन काउंटी का हिस्सा हैं और काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें नाथन लियोन की जगह टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन अभी तक टॉड मर्फी तीसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक निश्चित पसंद की तरह लग रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी इस प्रकार है:

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.