Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

इन दो खिलाड़ियों की जगह Pardeep Narwal को किया जा सकता है Asian Games 2022 के टीम में शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :July 27, 2023 at 1:12 AM
Modified at :July 27, 2023 at 1:12 AM
इन दो खिलाड़ियों की जगह Pardeep Narwal को किया जा सकता है Asian Games 2022 के टीम में शामिल

इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन Asian Kabaddi Championship में नहीं रहा था खास।

एशियन गेम्स 2022 (Asian Games) के लिए भारतीय कबड्डी टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। भारत की 24 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी गई है। ये सभी खिलाड़ी बेंगलुरू में इस वक्त एक कैंप का हिस्सा हैं और जिन-जिन प्लेयर्स का परफॉर्मेंस इस कैंप के दौरान बेहतर रहेगा उन्हें एशियन गेम्स टीम में शामिल किया जाएगा। परदीप नरवाल (Pardeep Narwal), पवन सेहरावत और सुनील कुमार समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को इस संभावित टीम में जगह मिली है। मंजीत दहिया और सुरेंदर नाडा को पहले स्टैंडबाई के रूप में रखा गया था लेकिन इन प्लेयर्स को भी अब संभावित टीम में जगह दे दी गई है।

हाल ही में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जो खिलाड़ी चुने गए थे उनमें से भी ज्यादातर खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा हैं। परदीप नरवाल को एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन अब वो जरूर चाहेंगे कि एशियन गेम्स के लिए उनका चयन टीम में हो। परदीप नरवाल कबड्डी जगत के बड़े सितारे हैं और इंटरनेशनल लेवल पर अपने आपको साबित भी कर चुके हैं। ऐसे में एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में उनकी जरूरत पड़ सकती है।

अगर परदीप नरवाल को टीम में शामिल करना है तो फिर किसी ना किसी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा जिन्होंने एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। हम आपको उन दो प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें बाहर करके परदीप नरवाल को टीम में फिट किया जा सकता है। इन दोनों ही प्लेयर्स का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था।

2.मोहित गोयत

मोहित गोयत को एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट किया गया था लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था जितना उनसे उम्मीद की जा रही थी। ज्यादातर मुकाबलों में वो फ्लॉप रहे। उन्हें स्टार्टिंग सेवन में कम ही मौके मिले लेकिन सब्सीट्यूट के तौर पर भी वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। ईरान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्हें सब्सीट्यूट के तौर पर उतारा गया था लेकिन वो एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए थे।

मोहित गोयत को भले ही सीमित मौके मिले लेकिन वो सीमित मौकों का भी फायदा नहीं उठा पाए और ऐसे में उन्हें ड्रॉप करके परदीप नरवाल को एशियन गेम्स टीम में जगह दी जा सकती है। फॉर्म को देखते हुए ये एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। मोहित गोयत ने पीकेएल में यंग रेडर के तौर पर काफी प्रभावित किया था लेकिन ऐसा लगता है कि इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म करने के लिए उन्हें अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी।

1. अर्जुन देशवाल

अर्जुन देशवाल ने पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर वो उस परफॉर्मेंस को नहीं दोहरा पाए। उन्होंने ईरान के खिलाफ फाइनल मैच में पांच प्वॉइंट, ईरान के खिलाफ लीग मैच में दो प्वॉइंट और जापान के खिलाफ छह प्वॉइंट हासिल किए थे। उन्होंने एक सुपर रेड भी लगाया था लेकिन इसके अलावा उनके अंदर उतना दमखम नहीं दिखा।

अर्जुन देशवाल के खराब परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो एक भी मुकाबले में सुपर-10 नहीं लगा पाए और इसी वजह से उनके परफॉर्मेंस पर काफी सवाल उठे। असलम ईनामदार और सचिन तंवर जैसे युवा खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया लेकिन अर्जुन देशवाल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। ऐसे में अगर परदीप नरवाल को टीम में लाना है तो फिर अर्जुन देशवाल को ड्रॉप करके टीम में लाया जा सकता है।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.