Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Ravichandran Ashwin ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 700 या अधिक विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 13, 2023 at 6:10 PM
Modified at :July 13, 2023 at 6:10 PM
Ravichandran Ashwin ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 700 या अधिक विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज

डोमिनिका के विंडसर पार्क, में चल रहे टेस्ट में रवि अश्विन ने पंजा खोलते हुए चटकाए 5 विकेट।

भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारत के लिए खेले जाने वाले हर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने की आदत बना ली है। डोमिनिका के विंडसर पार्क में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। बता दें टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के आंकड़े उन्हें भारत के बाकी गेंदबाजों से ऊपर दर्शाते हैं, इसके साथ ही अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेट के महान गेंदबाजों के साथ उनका नाम शीर्ष पर रखते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में तीसरा विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए हैं और अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के बाद यह मुकाम छूने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

13 साल के लंबे करियर में अश्विन का दिखा है जादू

टीम इंडिया के लिए अपने 13 साल लंबे करियर में, रवि अश्विन ने खुद को रेड-बॉल प्रारूप के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने भारत के लिए 93 टेस्ट मैचों में 478 विकेट लिए हैं, वहीं 113 एकदिवसीय मैचों में 151 विकेट लिए हैं और 65 टी20 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं।

पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कुंबले ने 953 विकेट लिए हैं। कुंबले टेस्ट और वनडे प्रारूपों में भारत के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कुंबले के नाम टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट हैं। वहीं कुंबले ने कभी भी टीम इंडिया के लिए टी-20 मैच नहीं खेला है।

बता दें अश्विन अब हरभजन सिंह से आगे निकलने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं, हरभजन सिंह ने अपने 20 साल के खेल करियर में भारत के लिए 707 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। हरभजन ने 414 टेस्ट विकेट, 269 वनडे विकेट और 25 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम में प्रमुख ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में हरभजन की जगह ली थी।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.