Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच सुपरस्टार्स जो होंगे Roman Reigns के अगले प्रतिद्वंदी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 26, 2023 at 11:36 PM
Modified at :July 26, 2023 at 11:42 PM
पांच सुपरस्टार्स जो होंगे Roman Reigns के अगले प्रतिद्वंदी

'The Tribal chief' एक लंबे समय से WWE के प्रमुख सुपरस्टार रहे हैं, उन्होंने इस कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

WWE के इवेंट WrestleMania 39 में Roman Reigns ने Cody Rhodes को हराकर Undisputed Universal Championship एक बार फिर से रिटेन कर लिया था। उसके बाद से उन्होंने अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड नहीं किया है, WrestleMania के बाद अब वो सीधा SummerSlam में अपना चैंपियनशिप अपने भाई Jey Uso के खिलाफ डिफेंड करेंगे। लेकिन इस समय अनुमान ये है कि वहां पर वो अपना चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे। जिसके बाद WWE उनके खिलाफ एक नए दावेदार का चयन करेगी।

Bloodline के बीच मौजूदा दरार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि रोमन को अब बहुत जल्द अकेले ही अपना टाइटल डिफेंड करना पड़ेगा और अगर ऐसा हुआ तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जो Roman Reigns के अगले राइवल हो सकते हैं।

Roman Reigns के अगले राइवल:

Bobby Lashley

Bobby Lashley

इस लिस्ट में Bobby Lashley का नाम भी आता है, वो पिछले कुछ समय से WWE में ज्यादा मैचों का हिस्सा नहीं रहे हैं अभी हाल ही में उन्होंने वापसी की है। जिसके बाद उम्मीद ये की जा रही है कि हम जल्दी ही उन्हें एक चैंपियनशिप मैच में देखेंगे। दरअसल, Lashley जब से United Championship Title हारे हैं उसके बाद से वो Champion नहीं बने हैं। लेकिन Draft के बाद उन्हें SmackDown में पिक कर लिया गया, जिसके बाद से यह चर्चाएं तेज हो गई की Roman के अगले चैलेंजर यह बनेंगे। क्योंकि इससे पहले भी इन दोनों के बीच की जंग हम देख चुके हैं।

जिसमें सबसे पहले Lashley ने Reigns को हराया था और उसके बाद इन दोनों के रीमैच में Roman को सफलता मिली थी। जिसके चलते एक बार फिर से इन दोनों की राइवलरी अगर WWE क्रिएट करती है तो वो फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है।

AJ Styles

AJ Styles WWE

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर AJ Styles का नाम आता है। उन्होंने हाल ही में Draft के बाद वापसी की, उससे पहले तक यह चोट के चलते बाहर थे। वैसे तो इस समय उनका Karrion Kross के साथ स्टोरी लाइन चल रहा है। लेकिन उम्मीद ये है कि वो जल्द चैंपियनशिप शॉट के लिए अपना नाम आगे रखेंगे, क्योंकि वो मौजूदा रोस्टर के सबसे बढ़िया सुपरस्टार्स में से एक हैं और वो WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। जिस वजह से उम्मीद ये है कि WWE उन्हें टाइटल पिक्चर में आने का एक और मौका रोमन रेंस के खिलाफ दे सकती है।

Solo Sikoa

The Usos के छोटे भाई और Roman Reigns के मौजूदा पार्टनर Solo Sikoa को लेकर भी काफी कयास है कि वो बहुत जल्द रेंस पर पलटवार करेंगे, जैसे अभी हाल ही में Usos ने किया था। Solo और Roman के बीच में थोड़े बहुत मौके ऐसे बने भी है जब साफ नजर आया है कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं है। फिलहाल सब ठीक है लेकिन आगे जाकर अगर रोमन, सोलो को अपनी हार का जिम्मेदार ठहराते हैं या फिर उन्हें दबा कर रखने की कोशिश करते हैं तब इस बात की संभावना है कि Solo Sikoa उन पर हमला कर सकते हैं और उनसे अलग होकर सिंगल्स मैच के लिए उन्हें चैलेंज कर सकते हो।

Sheamus

एक समय था जब Roman Reigns और Sheamus के बीच की राइवलरी WWE की टॉप राइवलरी में से एक हुआ करती थी। आप सभी को याद ही होगा कैसे शेमस ने अपना Money In The Bank ब्रीफकेस, रोमन पर कैश इन किया था और उनसे उनकी टाइटल जीतने की खुशी को मात्र कुछ पलों में ही छीन ली थी।

इन दोनों के बीच में काफी लंबे समय तक हमें राइवलरी देखने को मिली और फैंस ने भी इनकी स्टोरी लाइन को काफी ज्यादा पसंद किया। जिसे देखते हुए संभावना ये है कि WWE एक बार फिर से इन दोनों के बीच की स्टोरी लाइन को शुरू कर सकती है, और शेमस को रोमन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में डाल सकती है।

Cody Rhodes

Cody Rhodes WWE

WWE के मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक Cody Rhodes और Roman Reigns के बीच में हमें हाल ही में एक जबरदस्त मैच WrestleMania 39 में देखने को मिला। जहां दोनों ने ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में रोमन को उनके भाईयों की मदद से जीत नसीब हुई। हालांकि उसके बाद कोडी इससे पहले की उनसे रीमैच मांगते, Brock Lesnar ने उन पर हमला कर दिया और वहां से ब्रोक के साथ उनकी स्टोरी लाइन शुरु हो गई और इन दोनों की राइवलरी अधूरी ही रह गई। 

लेकिन इस समय कयास ये है कि जैसे ही Brock Lesnar और Cody Rhodes की स्टोरी लाइन खत्म होती है, ठीक वैसे ही WWE एक बार फिर कोडी और रोमन के बीच की राइवलरी को शुरू करेंगे।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.