Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

जानिए: 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में किस खिलाड़ी ने बनाए हैं कितने रन

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 19, 2023 at 8:15 PM
Modified at :July 22, 2023 at 5:24 PM
जानिए: 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में किस खिलाड़ी ने बनाए हैं कितने रन

भारत की तरफ से अब तक सिर्फ चार खिलाड़ी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने में सफल हो पाएं हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी के लिए गौरव की बात होती है, विशेषकर वनडे और टेस्ट इन दोनों प्रारूपों में हर एक खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन करने के लिए उत्सुक होता है, वहीं किसी खिलाड़ी के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का गौरव हासिल करना काफी बड़ी बात होती है।

बता दें क्रिकेट का हर प्रारूप समय के साथ-साथ काफी मुश्किल होता गया है और खासकर के टेस्ट और जैसे-जैसे क्रिकेट विकसित हुआ और टी20 जैसा प्रारूप पेश किया गया, क्रिकेटरों के लिए हर जगह सब कुछ खेलना काफी मुश्किल हो गया। लेकिन ऐसी स्थिति में भी कुछ खिलाड़ी उभरे हैं जिन्होंने अपने फिटनेस के ऊपर जमकर काम किया और परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढ़ाल कर एक लंबे वक्त तक अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया

आपकी जानकारी के लिए बता दे अब तक क्रिकेट इतिहास में केवल 10 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा मैच खेलने का आंकड़ा छुआ है। इन खिलाड़ियों में कुछ भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने असाधारण खेल प्रदर्शन के साथ हर प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर एक लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बनाई रखी।

बता दें अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले केवल 10 ही क्रिकेटर हैं, जिसमें से चार भारतीय हैं, हालांकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 20 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसे ही दूसरा टेस्ट मैच खेला ठीक वैसे ही वो भी इस खास सूची में जुड़ गए और ये उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट जगत के 9 दिग्गजों के नाम था और अब वो उन दिग्गजों के क्लब में शामिल होने वाले दसवें खिलाड़ी हैं।

अब तक 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का गौरव है इन दिग्गजों के नाम

आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने का विशेष गौरव अब तक केवल 8 बल्लेबाजों और 2 ऑलराउंडर ने हासिल किया है। भारत की तरफ से ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ने अब तक किया था, और अब विराट कोहली भी उनके साथ इस सूची में जुड़ गए हैं। 

वहीं इन चारों के अलावा श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और सनथ जयर्सूया भी इस सूची में है। इनके साथ रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी और जैक कैलिस का नाम भी इस विशेष सूची में दर्ज है।

500वें मैच में किस खिलाड़ी ने बनाए हैं कितने रन

खिलाड़ीरन
Sachin Tendulkar35
Mahela Jayawardene11
Kumar Sangakkara48
Sanath Jayasuriya1
Ricky Ponting44
MS Dhoni32
Shahid Afridi22
Jacques Kallis6
Rahul Dravid 2
Virat Kohli*121

इन सभी खिलाड़ियों में से केवल विराट कोहली (Virat Kohli) अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक शानदार पारी को अंजाम दिया है। उनसे पहले 500 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले बाकी 9 बल्लेबाज सस्ते में ही निपट गए थे, लेकिन विराट ने उन सभी को पछाड़ कर एक शतकीय पारी अपने नाम की, यही नहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 29वां शतक भी पूरा किया।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.