Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

देखिए: MS Dhoni की इंजरी को लेकर साक्षी ने फैंस को दी गुड न्यूज, जानिए क्या है मौजूदा हाल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 29, 2023 at 9:22 PM
Modified at :July 29, 2023 at 9:22 PM
देखिए: MS Dhoni की इंजरी को लेकर साक्षी ने फैंस को दी गुड न्यूज, जानिए क्या है मौजूदा हाल

Sakshi Dhoni ने एमएस धोनी के घुटने की चोट के बारे में एक अपडेट प्रदान किया है, जो उन्हें IPL 2023 से पहले लगी थी।

एमएस धोनी (MS Dhoni) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। बता दें चोट के बावजूद, उन्होंने पूरे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का नेतृत्व करना जारी रखा और सभी मैचों में विकेटकीपिंग करना भी जारी रखा। IPL 2023 सीजन के दौरान, उन्हें अक्सर घुटने पर पट्टियां बांधे हुए देखा जाता था, जिससे उनकी स्थिति के बारे में साफ-साफ पता चलता था। जबकि धोनी ने वास्तव में अपने घुटने की चोट के बारे में कभी कुछ नहीं कहा, और बिना कोई शिकायत किए चुपचाप खेलते रहे। IPL जीतने के बाद धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई।

जिसके बाद हाल ही में उन्हें प्रोडक्शन हाउस की अपनी पहली फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें एमएस धोनी एंटरटेनमेंट ने एक तमिल फिल्म का निर्माण किया है जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। धोनी ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ कार्यक्रम पेश किए, लेकिन हाल ही में केवल साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ही प्रमोशन में शामिल हुई हैं।

Sakshi ने धोनी की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1684881223632699392?s=20

कुछ समय पहले ही साक्षी से एक सार्वजनिक उपस्थिति के दौरान धोनी की स्थिति के बारे में पूछा गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था "वह ठीक हो रहे हैं, फिलहाल वो अपनी चोट से उबर रहे हैं", साक्षी ने ये बयान उस समय दिया जब वो अपनी प्रोडक्शन के प्रीमियर में भाग लेने के लिए चेन्नई में मौजूद थी। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुछ हफ्ते पहले धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वीडियो में धोनी को रांची में ट्रेनिंग सेशन से लौटते हुए देखा गया था।

IPL 2024 के लिए MS Dhoni करेंगे वापसी

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा, अभी IPL का पिछला सीजन जीतने के बाद उन्होंने कहा की में IPL 2024 में भी खेलना जारी रखा।

2023 में, उन्होंने IPL में चेन्नई टीम का नेतृत्व किया और पांच बार ट्रॉफी जीतने वाले केवल दूसरे कप्तान बने। इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद सभी ने सोचा कि धोनी संन्यास ले लेंगे क्योंकि वह चैंपियन बने हैं, ये एक अच्छा मौका था जीत के साथ अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना और अपने IPL यात्रा को समाप्त करना। हालांकि, धोनी की अन्य योजनाएं थी। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि वह प्रशंसकों के लिए एक और सीजन खेलने के लिए अपने शरीर पर जोर देना चाहते हैं।

हालांकि वह अभी भी चोट से उबर रहे हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कितनी जल्दी ठीक होकर IPL 2024 से पहले फिट हो सकते हैं।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement